Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२० मई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right 20 मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 140वॉ (लीप वर्ष मे 141 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 225 दिन बाकी है। दिवस प्रमुख घटनाएँ 1293- जापान के कामाकुरा में आए भूकंप के कारण 30 हजार लोगों की मौत हुई। 1310- दोनों पैरों के लिए जूते का निर्माण किया गया। 1378- दक्षिण भारत के दक्कन प्रांत के शासक बहमनी सुल्तान दाउद की हत्या कर दी गई। 1498 वास्कोडिगामा भारत पहुँचे। 1609 विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन हुआ। 1677 छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिंगी का किला जीता। 1766 इंदौर के होल्कर वंश के प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का निधन हुआ। 1873 सैन फ्रैंसिस्कों के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जीन्स का पेटंट दिया गया। 1891 थॉमस एडिसन के प्रोटोटाइम काइनेटोस्कोप को नेशनल फेडरेशन के सामने पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया। 1900 हिंदी साहित्य के कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म हुआ। 1902 क्यूबा को संयुक्त राज्य अमेरिका से आजादी मिली। 1910 पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का जन्म हुआ। 1918 भारतीय सेना के वीर अमर शहीद पीरू सिंह का जन्म हुआ। 1923 स्टेनली बाल्डविन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। 1927 सऊदी अरब को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली। 1929 स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक राजकुमार शुक्ल का निधन हुआ। 1932 को भारत में 'क्रान्तिकारी विचारों के जनक' बिपिन चंद्र पॉल का निधन हुआ। 1957 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का निधन हुआ। 1958 ब्रिटेन के हाई वायकॉम शहर के नए महापौर लेस्ली ब्रेन के वज़न की ये देखने के लिए सार्वजनिक रूप से जांच की गई कि करदाताओं के पैसे से कहीं उनपर चर्बी तो नहीं चढ़ रही है। 1964 उड़न परी के नाम से प्रसिद्ध धाविका पी.टी. उषा का जन्म हुआ। 1965 पाकिस्तान के बोइंग 720-बी विमान मिस्र के काहिरा में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 121 लोगों की मौत हुई। 1965 कमांडर एम.एस. कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल माउंट एवरेस्ट सम्मेलन में पहुँचा। 1965 ब्रिटिश पुलिस को अपराधियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति मिली। 1965 मिस्त्र में पाकिस्तानी बोइंग विमान 720ई के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 121 लोगों की मौत हो गई। 1972 कैमरून ने अपने संविधान को अंगीकार किया। 1972 तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज का शिलान्यास किया। 1972 गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही', ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि का निधन हुआ। 1983 दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी प्रीटोरिया में कार बम धमाके में 16 लोगों की मौत हुई। 1990 हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी। 1995 रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष 'स्पेक्त्र' का सफल प्रक्षेपण। 1998 मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली ‘पिनाका’ का परीक्षण किया। 1999- कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सज़ा सुनाई। 2000- फिजी में बंदूक़धारियों के नेता जार्ज स्पेट ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 2001- अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया। 2002- पुर्तगाल ने पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की। 2003- पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया। 2004- ताइवान में नवगठित सरकार ने शपथ ग्रहण की। 2004- यूरोपीय संघ के बाद अमेरिका ने भी कृषि निर्यात सब्सिडी कम करने की घोषणा की। 2006- चीन ने कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं है। 2010- दिवंगत लेखक जे जी फेरल को उनके उपन्यास 'ट्रबल्स' के लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ब्रिटेन का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पहली बार किसी दिवंगत लेखक को दिया गया। 40 साल पहले प्रकाशित इस उपन्यास को 'द लास्ट बुकर' पुरस्कार 1970 के दशक की पुस्तकों की श्रेणी में दिया गया। 2011- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की। 2011- झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा 2012- प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन हुआ। 2012- इटली में आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई। जन्म १९००- सुमित्रानंदन पंत, हिंदी कवि (मृ। १९७७) 1977- अंजुम चोपड़ा एक पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। 1926 - गोदे मुरहारी - छठवीं लोकसभा में लोकसभा उपाध्यक्ष । े। 1918- पीरू सिंह शेखावत - भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक। 1983 - नंदमुरी तारक राम राव जूनियर NTR जूनियर भारतीय अभिनेता निधन 1766 - मल्हारराव होल्कर - इंदौर के होल्कर वंश के प्रवर्तक थे। 1994 - कासू ब्रह्मानंद रेड्डी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 1932 - विपिन चन्द्र पाल - भारत में 'क्रान्तिकारी विचारों के जनक'। 1957 - टी. प्रकाशम, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री। 1972 - गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही', ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि। 2012 - लीला दुबे - एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान 1929- राजकुमार शुक्ल- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक, गाँधी को महात्मा बनने वाले। बहारी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन श्रेणी:मई