411 REFERENCE · Wikipedia
ज्यां रेनुआ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज्यां रेनुआ Jean_Renoir.jpg 1894 9 15 y पेरिस, फ्रांस 1979 2 12 1894 9 15 y बेवर्ली हिल्स, कैलीफोर्निया, संयुक्त राज्य अमरीका फिल्म निर्देशक, अभिनेता, पटकथा लेखक, निर्माता, लेखक 1924–1978 कैथरीन हेस्लीं (1920–1930)डीडो फ्रेर (1944–1979) मार्गरेट रेनुआ (1932–1939)
ज्यां रेनुआ (15 सितंबर 1894 - 12 फ़रवरी 1979) पेरिस के मॉन्टमार्त्रे स्थान पर जन्म लेने वाले फ्रांसिसी फ़िल्म निर्देशक, अभिनेता व लेखक थे। वे अलीन शिरागॉत और फ्रांसिसी चित्रकार पियरे ऑगस्टे रन्वार के दूसरे पुत्र, प्रसिद्ध फ़िल्म और मंच अभिनेता पियरे रेनुआं के भाई, फ़िल्म छायाकार क्लाउडे रेनुआं के चाचा और बर्कले स्थित कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय में तुलनात्मक साहित्य के अवकाशप्राप्त प्रोफ़ेसर अलेन रेनुआं के पिता थे। फ़िल्म निर्देशक और अभिनेता के रूप में उन्होंने मूक युग से 1960 तक 40 से अधिक फ़िल्में बनाईं। लेखक के रूप में उन्होंने अपने पिता की जीवनी लिखी- मेरे पिता रेनुआं (1962)
एक फिल्मकार के रूप में रेनुआं ने तकरीबन चालीस फिल्मों का निर्माण किया जनमें मूक फिल्में भी शामिल हैं। ला ग्रॉन्द इल्यूजां (1937) और द रूल्स ऑफ दे गेम (1939) रेनुआं द्वारा निर्देशित दो ऐसी फिल्में हैं जिनकी गणना आज भी दुनिया की महानतम फिल्मों में किया जाता है। रेनुआं के फिल्म निर्माण में योगदान को देखते हुए उन्हें 1975 में लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑस्कर सम्मान से सम्मानित किया गया। रेनुआं के पिता पियरे ऑगस्ते रेनुआं खुद भी एक फिल्मकार थे।*http://articles.latimes.com/1994-07-15/entertainment/ca-15822_1_jean-renoir https://web.archive.org/web/20170416222134/http://articles.latimes.com/1994-07-15/entertainment/ca-15822_1_jean-renoir 16 अप्रैल 2017
https://books.google.com/books?id=ZYPXXf-qsyYC&pg=PA14 https://web.archive.org/web/20170416230841/https://books.google.com/books?id=ZYPXXf-qsyYC&pg=PA14 16 अप्रैल 2017
https://books.google.com/books?id=jcCADouuE_UC&pg=PA426
http://www.newwavefilm.com/about/a-certain-tendency-of-french-cinema-truffaut.shtml https://web.archive.org/web/20170727200742/http://www.newwavefilm.com/about/a-certain-tendency-of-french-cinema-truffaut.shtml 27 जुलाई 2017
https://books.google.com/books?id=8XedCwAAQBAJ&pg=PT108
http://www.worldhistory.biz/contemporary-history/75724-the-rise-and-spread-of-the-auteur-theory.html https://web.archive.org/web/20170806100743/http://www.worldhistory.biz/contemporary-history/75724-the-rise-and-spread-of-the-auteur-theory.html 6 अगस्त 2017
http://www.popmatters.com/column/186395-the-magical-presence-of-anna-karina-more-than-godards-muse/ https://web.archive.org/web/20170518095141/http://www.popmatters.com/column/186395-the-magical-presence-of-anna-karina-more-than-godards-muse/ 18 मई 2017
https://web.archive.org/web/20170417072630/https://books.google.com/books?id=33xZAAAAMAAJ&q=%22jean+renoir%22+%22term+auteur%22&dq=%22jean+renoir%22+%22term+auteur%22&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwiUrc2ckqnTAhXov1QKHREyApkQ6AEIUjAJ 17 अप्रैल 2017
https://books.google.com/books?id=zpOsAgAAQBAJ&pg=PT110 https://web.archive.org/web/20170417084526/https://books.google.com/books?id=zpOsAgAAQBAJ&pg=PT110 17 अप्रैल 2017
जीवन परिचय
thumb|right|6 साल की उम्र में ज्यां रेनुआ का चित्र (रेनुआ के पिता पियरे ऑगस्ट रेनुआ द्वारा बनाई गई पेंटिंग)
रेनुआं का जन्म पेरिस में हुआ था। रेनुआं के पिता पियरे ऑगस्ते रेनुआं एक प्रसिद्ध चित्रकार थे। रेनुआं का लालन-पालन उनकी मौसी गैब्रिएल रेना के हाथों हुआ। गैब्रियेल ने रेनुआं को कठपुतली के करतब सिखाए जिसका रेनुआं की फिल्मों पर गहरा असर पड़ा। गैब्रियेल फिल्मों से इतनी प्रभावित थी कि वो रेनुआं जब काफी छोटे थे तभी उनको फिल्म दिखाने ले गई।My Life and My Films, p. 16 रेनुआं के बचपन में बी उनके पिता पियरे दक्षिणी फ्रांस में आकर बस गए। एक सफल और समृद्ध व्यक्ति होने के नाते रेनुआ के पिता चाहते थे कि उनके बेटे की शिक्षा-दीक्षा एक बेहतरीन और फैशनेबल आवासीय विद्यालय में हो लेकिन रेनुआं बचपन में कई बार इस आवासीय विद्यालय से घर भाग आते थे।Renoir, Jean. Renoir My Father, Boston: Little, Brown and Company, 1962, pp. 417-419; 425-429
प्रथम विश्वयुद्ध के समय रेनुआं फ्रांस की घुड़सवार सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। एक मोर्चे पर पैर में गोली लगने के बाद वो पैमाइश विभाग में अधिकारी तैनात हो गए। पैर के घाव से उनका एक पैर तो खराब हो गया लेकिन इलाज के दौरान बिस्तर पर आराम करते हुए उन्होंने चार्ली चैप्लिन और डी.डब्ल्यू ग्रिफिथ की फिल्में देख डालीं। इसके बाद रेनुआं ने 1924 में अपनी पहली फिल्म का निर्देशन किया। रेनुआं की शुरुआती फिल्में मूक फिल्में थीं जिनमें उनकी पत्नी कैथरीन हेस्लिंग ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। हालांकि इन फिल्मों से रेनुआं अपनी लागत भी नहीं निकाल पाते थे, जिसकी वजह से उन्हें विरासत में मिली अपने पिता की पेंटिंग्स को बेचना पड़ा था।
फिल्म निर्माण
रेनुआं को शुरुआती मूक फिल्मो में कोई सफलता नहीं मिली लेकिन 1930 में आई उनकी फिल्मों आं परजे बेबे और ला सिएने को जबर्दस्त सफलता मिली। तीस के दशक के मध्य तक रेनुआं फ्रांस के पॉपुलर फ्रंट से जुड़े रहे और उनकी फिल्मों में भी ये विचारधारा झलकती रही। लेकिन 1937 में आई उनकी फिल्म ला ग्रॉन्दे इल्यूजां ने रेनुआं को दुनिया भर में शोहरत दिला दी। ये पहली विदेशी भाषा की फिल्म थी जिसे ऑस्कर सम्मान के लिए नामित किया गया। हालांकि जर्मनी में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
सम्मान
लीजेन दी ऑनर, 1936
गोल्डन लौरेल अवॉर्ड, रियो दे जेनेरियो, 1958
प्री चार्ल्स ब्लांक, अकेदेमी फोंसे, 1963
ऑनरेरी डॉयरेक्टर इन फाइन आर्ट्स, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले, 1963
फेलो ऑफ अमेरिकन ऑर्ट्स एंड साइन्स, 1964
ओसेलो दे ओरो, मास्टर ऑफ सिनेमा, वेनिस फिल्म समारोह, 1968
ऑनरेरी डॉयरेक्टर ऑफ फाइन आर्ट्स, रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट्स, लंदन, 1971
ऑनरेरी एकेडमी अवॉर्ड्स, 1974
सन्दर्भ
श्रेणी:फ़िल्म निर्देशक
श्रेणी:पटकथा लेखक
श्रेणी:फ़्रांस के लोग
श्रेणी:1894 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९७९ में निधन