Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बाल्काश झील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|260px|बलख़श झील के जलसम्भर का नक़्शा thumb|260px|अंतरिक्ष से बलख़श झील का नज़ारा बाल्काश झील (कज़ाख़: Балқаш Көлі, अंग्रेज़ी: Lake Balkhash) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश में स्थित एक विशाल झील है। यह एशिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। इसका कुल क्षेत्रफल १६,४०० किमी२ है, लेकिन इसमें पानी डालने वाली नदियों से सिंचाई के लिए पानी खिचने की वजह से इसका आकार घट रहा है। बीच में एक धरती की ऊँगली इसे दो हिस्सों में बांटती है - पश्चिमी भाग का पानी मीठा है जबकि पूर्वी भाग का पानी खारा है। पूर्वी भाग पश्चिमी भाग से अधिक गहरा है। इसका सबसे गहरा स्थान केवल २६ मीटर गहरा है।Central Asia: Kazakhstan, Tajikistan, Uzbekistan, Kyrgyzstan, Turkmenistan https://web.archive.org/web/20150406053055/http://books.google.com/books?id=DwX-UTmC1GwC 6 अप्रैल 2015 , Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4, ... Balkhash covers 17400 sq km, but is only 26m at its deepest point. There are fears that it may be suffering an Aral Sea–type shrinkage because of interference with the flow of the Ili River, its main water source, upstream from the lake ... बलख़श झील एक बंद जलसम्भर में स्थित है जिसमें सात नदियों का पानी आता है, जिसमें सबसे प्रमुख इली नदी (Ili River) है। झील के किनारे बहुत से शहर बसे हुए हैं जिनमें सबसे बड़े का नाम भी बलख़श शहर है। इसमें ६६,००० निवासी रहते हैं। बाल्काश झील पूर्वी कजाकिस्तान में एक विशाल अर्धचंद्राकार खारे पानी की झील है। इसकी सागरतल से ऊँचाई ९०० फुट है। ईली, आस्क् और लेप्सा आदि नदियाँ इसमें गिरती हैं, किंतु इस झील से कोई नदी निकलती नहीं। यह रेगिस्तानी भाग में स्थित है। इसका पूर्व तटीय भाग खारी मिट्टी का प्रदेश है। इसके तटों पर मछलियाँ पकड़ी जाती हैं। उत्तरी किनारे पर ताँबें की खानें हैं, एवं बाल्काश नगर में ताँबा गलाने का काम भी होता है। बाल्काश झील के कुछ दृष्य इन्हें भी देखें इली नदी क़ाज़ाख़स्तान सन्दर्भ 2 श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान की झीलें श्रेणी:मध्य एशिया की झीलें श्रेणी:खारी झीलें श्रेणी:एशिया की बन्द जलसम्भरीय झीलें