411 REFERENCE · Wikipedia
बैटलस्टार गैलेक्टिका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बैटलस्टार गैलेक्टिका 250px सैन्य काल्पनिक विज्ञानअंतरिक्षीय ओपेरा ग्लेन ए. लार्सन रोनाल्ड डी मूर एडवर्ड जेम्स ऑलमोसमेरी मैकडोनाल्डकेटी सैकोफ़जेमी बम्बरजेम्स कालिसट्रीशिया हेल्फरग्रेस पार्कमाइकल होगनआरोन डगलसतहमोह पेनिकेटपौल कैप्म्बेलनिकी क्लीनमाइकल ट्रुकोअलेसैन्द्रो जुलियानीकैंडिसे मैककलूर गायत्री रिचर्ड गिब्स द्वारा बियर मैककरेरी अमेरिका अंग्रेज़ी 4 75 रोनाल्ड डी मूरडेविड एइक वैकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा 44 मिनट सायफाय 1080i (एचडीटीवी) यूनाइटेड किंगडम 2004 10 18 2009 3 20 बैटलस्टार गैलेक्टिका (लघु शृंखला) कैप्रिका http://www.syfy.com/battlestar/
बैटलस्टार गैलेक्टिका (Battlestar Galactica) एक अमेरिकी काल्पनिक विज्ञान पर आधारित सैन्य टेलीविजन शृंखला है व बैटलस्टार गैलेक्टिका फ़्रैंचाईज़ी का एक भाग है। शो का विकास रोनाल्ड डी. मूर द्वारा १९७८ में बनी बैटलस्टार गैलेक्टिका टेलीविजन शृंखला को मद्देनज़र रख कर बनाया जिसका निर्माण ग्लेन ए लार्सन ने किया था। इस शृंखला का प्रसारण तिन घंटों कि लघु शृंखला के रूप में दिसंबर २००३ को सायफाय चैनल पर किया गया था व यह आगे चलकर चार सत्रों तक चली व २० मार्च २००९ को समाप्त हुई। इस शृंखला में एडवर्ड जेम्स ऑलमोस और मेरी मैकडोनाल्ड मुख्य भूमिकाओं में है और इस शृंखला को समीक्षकों द्वारा बेहद सराहा गया है व उसे पिबॉडी पुरस्कार, टेलीविजन क्रिटिक्स असोसिएशन का वर्ष का धारावाहिक पुरस्कार, टाइम्स की अबतक की सर्वश्रेष्ठ टीवी शृंखलाओं की सूची में नाम, कई एमी नामांकन व अपने विश्वल इफेक्टों व ध्वनि संपादन के लिए एमी पुरस्कार प्रदान किया गया है।
बैटलस्टार गैलेक्टिका की कहानी एक सुदूर तारामंडल में रची गई है जहां मानव सभ्यता ग्रहों की एक शृंखला पर रहती है जिसे ट्वेल्व कॉलोनीज़ कहा जाता है। अपने भूतकाल में ये कॉलोनियां अपने ही द्वारा निर्मित साय्क्लोंस नाम की प्रजाति के साथ युद्ध कर रही थी। गैउस बाल्टर नाम के एक मानव की मदद से साय्क्लोंस ने एक कॉलोनियों पर अचानक हमला कर दिया जिसके चलते ग्रहों पर विध्वंस व बड़ी संख्या में जाने गई। कई खरबों की जनसँख्या में से केवल ५०,००० मानव ही जीवित बच सके जो सार्वजनिक विमानों में थे जो लड़ाई से भाग निकलने में सफल रहे। पुरी कॉलोनी की सेना में से केवल बैटलस्टार गैलेक्टिका नाम का सैन्य बेड़ा बच निकलने में कामयाब रहा। कॉलोनियल फ्लीट ऑफिसर कमांडर विलियम "बिल" अडामा (ऑलमोस) और राष्ट्रपति लॉरा रोस्लिन (मैकडोनाल्ड) के नेतृत्व में गैलेक्टिका का दल एक छोटे बचे हुए लोगों के बड़े के साथ ब्रहमांड में पृथ्वी की खोज में निकल पड़ता है जो खोई हुई तेरावी कॉलोनी है।
पात्र
मुख्य पात्र
एडवर्ड जेम्स ऑलमोस - कमांडर (आगे चलकर एडमिरल) विलियम एडामा
मेरी मैकडोनाल्ड - राष्ट्रपति लॉरा रोस्लिन
केटी सैकोफ़ - लेफ्टिनेंट कारा "स्टारबक" थ्रेस
जेमी बम्बर - कैप्टन ली "अपोलो" एडामा
जेम्स कालिस - डॉ॰ गैउस बाल्टर
ट्रीशिया हेल्फर - नंबर छः, एक सायक्लोन
ग्रेस पार्क - नंबर आठ
सहायक पात्र
माइकल होगन - कर्नल सौल टिघ
आरोन डगलस - चीफ़ ग्लेन टेरोल
तहमोह पेनिकेट - कार्ल "हेलो" अगथान
पौल कैप्म्बेल - बिली केइकेया
निकी क्लीन - केल्ली हेंडरसन टेरोल
माइकल ट्रुको - सैम्युअल टी. ऐन्डर्स
अलेसैन्द्रो जुलियानी - फेलिक्स गाएटा
कैंडिसे मैककलूर - एनास्तेशिया डूआला
शृंखला के यान
बाहरी कड़ियाँ
0407362
http://www.syfy.com/battlestar/
श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषा के टीवी कार्यक्रम
श्रेणी:दशक 2000 की अमेरिकी टेलिविज़न शृंखलाएँ
श्रेणी:अमेरिकी नाटक टेलीविजन शृंखला
श्रेणी:अमेरिकी विज्ञान गल्प टेलिविज़न शृंखलाएँ
श्रेणी:अमेरिकी फ़ंतासी टेलिविज़न शृंखलाएँ
ru:Звёздный крейсер «Галактика»#Телевизионный сериал (2004—2009)