Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मारुति सुज़ुकी सिलैरियो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मारुति सुज़ुकी सिलैरियो thumb|centre 2014 मारुति सुजुकी, मानेसर, हरियाणा, भारत ए-स्टार सिटी कार 4 दरवाज़े फ्रॉन्ट व्हील ड्राइव 998 सीसी (1 लिटर) 4 स्पीड ऑटोमेटिक एवं 5 स्पीड मैनुअल 2425 मिमी 3600 मिमी 1560 मिमी 1600 मिमी मारुति सुज़ुकी सिलैरियो (अंग्रेजी: Maruti Suzuki Celerio) सुज़ुकी कम्पनी द्वारा भारत में बनायी गयी पूर्णत: ऑटोमेटिक सिटी कार है। पहले यह कार भारत में सुज़ुकी के मानेसर (हरियाणा) स्थित प्लाण्ट में मारुति सुज़ुकी ए-स्टार के नाम से दिसम्बर 2008 में लॉन्च की गयी थी। अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ार में यही कार मारुति सुज़ुकी सिलैरियो के नाम से जानी जाती है। ग्रेटर नोएडा में होने वाले ऑटो एक्सपो 2014 में लॉन्च होने वाली इस हैचबैक कार की एक्स शोरूम कीमत 3.0 से 5.5 लाख रुपये के बीच होने की सम्भावना व्यक्त की गयी थी। भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनायी गयी इस कार का औसत माइलेज एक लिटर पेट्रोल में 23.1 किलोमीटर का बताया जाता है।मारुति सुज़ुकी सिलैरियो समीक्षा: एस. मुरलीधर https://web.archive.org/web/20140201080010/http://www.thehindubusinessline.com/features/smartbuy/automobiles/maruti-suzuki-celerio-review/article5635508.ece?homepage=true 1 फ़रवरी 2014 अभिगमन तिथि: 1 फरबरी 2014 इज़ी ड्राइव नामक पूर्णत: भारतीय ऑटो गीयर शिफ्ट सिस्टम से युक्त इस कार में बार-बार गीयर बदलने का कोई झंझट नहीं रहेगा। शहरी यातायात के लिये इस छोटी कार का प्रयोग काफी सुगम होगा।सुज़ुकी डॉट कॉम सिलैरियोजून 2020 InternetArchiveBot अभिगमन तिथि: 9 फरबरी 2014 मारुति सिलैरियो ग्रेटर नोएडा के ऑटो एक्सपो में 6 फरबरी 2014 को लॉन्च की गयी। इस कार की शुरुआती कीमत 3.90 लाख रुपये होगी।ऑटो एक्सपो 2014 में मारुति सिलैरियो कार 3.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च https://web.archive.org/web/20140220230857/http://economictimes.indiatimes.com/news/news-by-industry/auto/automobiles/maruti-celerio-hatchback-launched-at-a-starting-price-of-rs-3-90-lakh-at-auto-expo-2014/articleshow/29943228.cms 20 फ़रवरी 2014 - 6 फरबरी, 2014 की खबर द इकोनामिक्स टाईम्स अभिगमन तिथि: 6 फरबरी, 2014 इतिहास अमरीका, फ्रांस, ब्रिटेन और जापान जैसे विकसित देशों में 90 प्रतिशत कारें ऑटोमेटिक हैं जबकि स्वतन्त्र भारत में 66 वर्ष के बाद भी अब तक सिर्फ़ 2 प्रतिशत कारें ही ऑटोमेटिक बन सकी हैं। वक़्त की नज़ाकत को भाँपते हुए भारत की दिग्गज कार निर्माता कम्पनी मारुति सुज़ुकी इण्डिया लिमिटेड ने प्रयोग के बतौर हरियाणा के मानेसर स्थित प्लाण्ट में मारुति सुज़ुकी ए-स्टार के नाम से एक ऑटोमेटिक कार दिसम्बर 2008 में लॉन्च की थी। कम्पनी इसे मारुति सिलैरियो के नाम से निर्यात करती थी। देश में मारुति ऑल्टो कार की लोकप्रियता को देखते हुए मारुति सुजुकी ने काफी अनुसंधान के बाद इज़ी ड्राइव के नाम से पूर्णत: भारतीय ऑटो गीयर सिस्टम विकसित किया। इसकी खूबी यह थी कि यह सिस्टम कार के माइलेज की निरन्तरता (कॉन्टीन्यूटी) को एक समान बनाकर मेन्टेन रखता था। इसी सिस्टम के साथ ए-स्टार नाम की हैचबैक कार में पीछे से मारुति ऑल्टो का लुक देते हुए इन्टीरियर को और अधिक आरामदायक बनाते हुए मारुति सिलैरियो नाम से एक नयी हैचबैक सिटी कार बनायी गयी। इसके निर्माण से लेकर बाज़ार में उतारने तक मारुति सुज़ुकी इण्डिया लिमिटेड ने मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रक्खा और 6 फरबरी, 2014 को भारत में इस कार को उतार दिया।Maruti Celerio review: This gearless wonder is good to go https://web.archive.org/web/20140207091556/http://www.hindustantimes.com/india-news/autoexpo2014/maruti-celerio-review-this-gearless-wonder-is-good-to-go/article1-1181380.aspx 7 फ़रवरी 2014 सुमन्त बनर्जी हिन्दुस्तान टाईम्स (अंग्रेजी) नई दिल्ली अभिगमन तिथि: 7 फरबरी, 2014 विशेषताएँ सिलेरियो भारत में बनी पहली बिना क्लच और गीयर वाली मैनुअल ट्रांस्मिशन कार है जिसे ऑटोमेटेड गीयर बॉक्स कार कहा जाता है। निर्माता कम्पनी ने सेलेरियो के 6 वेरिएण्ट लॉन्च किये हैं - ऑटोमेटेड गीयर वाले 2 और मैनुअल के 4 जिनमें एक वेरिएण्ट ऑप्शनल रखा गया है। पेट्रोल इंजन से लैस यह कार 6 रंगों में उपलब्ध है। ईंधन की खपत को देखते हुए कम्पनी ने 23.1 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज का दावा किया है।ऑटो एक्स्पो : मारुति की पहली बिना गियर वाली ‘सेलेरियो’ लॉन्च - 6 फरबरी, 2014 दैनिक ट्रिब्यून अभिगमन तिथि: 7 फरबरी, 2014 ऑटोमेटिक सिलैरियो की कीमत एलएक्सआई: 4.14 लाखMaruti Suzuki Revises Celerio Prices; Hyundai, Mahindra and Volkswagen Slash Car Prices by up to ₹1.35 Lakh- Accessdate 21 Feb 2014 वीएक्सआई: 4.43 लाख मैनुअल सेलेरियो की कीमत एलएक्सआई: 3.76 लाख वीएक्सआई: 4.20 लाख जेडएक्सआई: 4.50 लाख जेडएक्सआई (ऑप्शनल): 4.96 लाख अन्य जानकारियाँ इसमें 998 सीसी का के-10 बी एल्यूमीनियम इंजन है जिसमें 3 सिलेण्डर हैं। ऑटो गीयर सिस्टम में इजीड्राइव टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। खाली कार का वजन 1250 किलोग्राम है। इसके फ्यूल टैंक में 35 लीटर पेट्रोल भरा जा सकता है। कार की लगेज कैपिसिटी 235 लीटर की है। पानी की बोतल के लिये दो होल्डर हैं - एक आगे और एक पीछे। ग्लवबॉक्स इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग के साथ इसके अगले पहियों के ब्रेक वेंटीलेटेड हैं जबकि पिछले पहियों में ड्रम ब्रेक रक्खे गये हैं। सिलैरियो कार छह रंगों में बनायी गयी है - लाल, ग्रे, सिल्की सिल्वर, पर्ल व्हाइट, सनशाइन रे, केव ब्लैक और ब्लू। सीएनजी माडल में भी इस कार का बाई फ्युअल माडल भी सिलैरियो ग्रीन के नाम से बाजार में आ गया है। सीएनजी मोड में एक किलोग्राम गैस में 31.79 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले इस नये सीएनजी वर्जन की कीमत दिल्ली में 4.68 लाख रूपये रखी गयी है।Maruti launches CNG Celerio at Rs 4.68 lakh https://web.archive.org/web/20140528070816/http://timesofindia.indiatimes.com/business/india-business/Maruti-launches-CNG-Celerio-at-Rs-4-68-lakh/articleshow/35618891.cms 28 मई 2014 - The Times of India, CHENNAI, May 26, 2014, Accessdate May 28, 2014 सन्दर्भ इन्हें भी देखें ऑटो एक्सपो डैटसन गो (कार) हैचबैक मोटरगाड़ी दिल्ली ऑटो एक्सपो बाहरी कड़ियाँ सुज़ुकी डॉट कॉम सिलैरियोजून 2020 InternetArchiveBot - कम्पनी की अधिकृत वेबसाइट ऑटो एक्सपो 2014 में मारुति सिलैरियो कार 3.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च - 6 फरबरी, 2014 द इकोनामिक्स टाईम्स मारुति सिलैरियो: क्या यह सबसे अधिक बिकने वाली कार होगी? - 4 फरबरी, 2014 रेडिफ़ डॉट कॉम पर तस्वीरें देखिये ऑटो एक्स्पो : मारुति की पहली बिना गियर वाली ‘सेलेरियो’ लॉन्च - 6 फरबरी, 2014 दैनिक ट्रिब्यून Maruti Celerio review: This gearless wonder is good to go सुमन्त बनर्जी हिन्दुस्तान टाईम्स (अंग्रेजी) नई दिल्ली 7 फरबरी, 2014 सलेरियो के नए वेरिएंट श्रेणी:सिटी कार श्रेणी:छोटी कारें श्रेणी:मारुति सुज़ुकी