Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पेंटाला हरिकृष्णा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पेंटाला हरिकृष्णा 2021-Pentala-Harikrishna.JPG 280px २०१६ की शतरंज ओलंपियाड में पेंटाला हरिकृष्णा। भारत yes 1986 5 10 गुंटूर, आन्ध्र प्रदेश, भारत ग्रैंडमास्टर (2001) 2770 (दिसंबर 2016) 5007003 Competition एशियाई खेल Gold 2006 दोहा मिश्रित टीम Bronze 2010 गुअन्ग्ज़्हौ पुरुष टीम पेंटाला हरिकृष्णा (जन्म 10 मई 1986) एक भारतीय शतरंज खिलाड़ी है। वह 12 सितंबर 2001 को भारत से सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने, जो अब गुकेश डी के पास है। वह 2001 में कॉमनवेल्थ चैंपियन, 2004 में विश्व जूनियर चैंपियन और 2011 में एशियाई व्यक्तिगत चैंपियन थे। पेंटाला ने 2012 में टाटा स्टील समूह B और 2013 में बील म टी ओ मास्टर्स टूर्नामेंट ओपन इवेंट जीता। उन्होंने 2000 से 2012 तक सात शतरंज ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 2010 में विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य जीता। एशियन टीम चैंपियनशिप में, पेंटाला ने एक बार टीम स्वर्ण, दो बार टीम रजत और एक बार व्यक्तिगत कांस्य जीता। फरवरी 2013 में, पेंटाला की फिडे रेटिंग पहली बार 2700 पास हुई। उन्होंने नवंबर 2016 में 2768 की फिडे रेटिंग के साथ दुनिया के शीर्ष दस खिलाड़ियों में प्रवेश किया। प्रारंभिक जीवन पेंटाला हरिकृष्णा का जन्म गुंटूर, आन्ध्र प्रदेश, भारत में हुआ था। शतरंज का करियर जूनियर पेंटाला भारतीय अंडर-08 (1993), अंडर -10 (1995), अंडर -14 (1999), अंडर -15 (1998) और अंडर -18 (1998) खिताब जीतने वाले एक बेहद सफल जूनियर खिलाड़ी थे। उन्होंने 1999 में राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप में अंडर 18 का पुरस्कार जीता। http://www.tribuneindia.com/1999/99apr28/sports.htm#2 Atanu Lahiri wins C'wealth chess title 1999-04-27 India 5 February 2016 The Tribune उन्होंने 1996 में विश्व अंडर -10 चैम्पियनशिप जीती। उनकी प्रगति ऐसी थी कि, 14 साल 5 महीने की उम्र में, वह 2000 शतरंज ओलंपियाड के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए, 11 में से 6.5 पॉइंट्स हासिल किए और अपना पहला ग्रैंडमास्टर मान अर्जित किया। जल्द ही दूसरा और तीसरा मान कोरस ग्रुप बी में ठोस 6.5 / 13 के परिणाम के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किआ और 7/11 के साथ एशियाई व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में सातवां स्थान साझा किया। http://theweekinchess.com/html/twic325.html The Week in Chess 325 29 January 2001 Mark Crowther 10 February 2016http://theweekinchess.com/html/twic354.html The Week in Chess 354 20 August 2001 Mark Crowther 10 February 2016 सीनियर बाएँ|अंगूठाकार|273x273पिक्सेल|Pentala Harikrishna at 37th Chess Olympiad, Turin, Italy जुलाई 2002 और जनवरी 2003 के बीच उन्हें 29 रेटिंग अंकों की लागत वाले कमजोर परिणामों की एक श्रृंखला के बावजूद पेंटाला ने अगले रेटिंग अवधि के साथ हेस्टिंग्स में तीसरे स्थान और मुंबई में राष्ट्रीय "ए" चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान के साथ लगभग अंकों सभी को वापस पा लिया। पेंटाला का फॉर्म जारी रहा, उन्होंने पार्श्वनाथ ओपन में सातवें स्थान हासिल किया, टाटा ओपन में पांचवां,  ढाका में आयोजित एशियन जोनल 3.1 बी टूर्नामेंट में दूसरा, और गिब्टेलकॉम मास्टर्स में तीसरा स्थान प्राप्त किआ। http://ratings.fide.com/individual_calculations.phtml?idnumber=5007003&rating_period=2004-01-01&t=0 Harikrishna, P January 2004 FIDE 11 February 2016 14 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20160314035247/http://ratings.fide.com/individual_calculations.phtml?idnumber=5007003&rating_period=2004-01-01&t=0 deadhttp://theweekinchess.com/html/twic483.html The Week in Chess 483 The Week in Chess Mark Crowther 11 February 2016 जनवरी 2003 और अक्टूबर 2005 की रेटिंग सूचियों के बीच, पेंटाला ने 2539 से 2673 तक लगातार वृद्धि का अनुभव किया, जो जुलाई 2004 में 2600 तक पहुंच गया। ऐसी सफलताओं ने 2005 के शुरुआती दौर में बरमूडा जैसी मजबूत प्रतियोगिताओं का निमंत्रण दिया, जहां आठवें दौर में बोरिस गेलफैंड से हारने के बावजूद, दो आखिरी राउंड में जीत ने उन्हें पहले स्थान के लिए टाई करने में सक्षम बनाया। http://theweekinchess.com/html/twic536.html#2 The Week in Chess 536 The Week in Chess Mark Crowther 11 February 2016. पेंटाला ने अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए विश्वनाथन आनंद के पूर्व कोच एलिसबार उबिलावा के साथ हाथ मिलाया। http://www.thehindu.com/2005/06/03/stories/2005060307282200.htm The Hindu : Sport / Chess : Harikrishna to train with Ubilava from June 4 www.thehindu.com 2016-02-13 22 अप्रैल 2016 https://archive.today/20160422163903/http://www.thehindu.com/2005/06/03/stories/2005060307282200.htm dead फिर उन्होंने 8.5 / 11 अंको के साथ सैनजिन होटल कप जीता, बाकियों से कम से कम एक अंक आगे। http://theweekinchess.com/html/twic550.html#5 The Week in Chess 550 The Week in Chess Mark Crowther 11 February 2016http://theweekinchess.com/html/twic559.html#3 The Week in Chess 559 The Week in Chess Mark Crowther 11 February 2016 दिसंबर के शतरंज वर्ल्ड कप 2005 के तीसरे दौर में अलेक्सई ड्रीव के खिलाफ 2.5-1.5 से बाहर होने से पहले पेंटाला ने यू शोटेंग को 3-1 और जियोवानी वेस्कोवी को 4-2 से हराया था। http://theweekinchess.com/html/twic582.html#4 The Week in Chess 582 The Week in Chess Mark Crowther 11 February 2016 पेंटाला ने 2007 के बाद कम टूर्नामेंट्स खेले लेकिन 2008 कोरस ग्रुप B में वे 7.5 / 13 के साथ चौथे स्थान पर रहे। http://en.chessbase.com/post/wijk-r13-aronian-carlsen-win-wijk-aan-zee-2008 Wijk R13: Aronian, Carlsen win Wijk aan Zee 2008 2008-01-27 Chess News en-US 2016-02-13 जनवरी 2013 में टाटा स्टील ग्रुप ए में अपनी पहली उपस्थिति बनाते हुए पेंटाला 6.5 / 13 के साथ सातवें स्थान पर रहे और इसी के साथ पहली बार 2700 भी पहुंचे। http://en.chessbase.com/post/tata-r13-karjakin-wang-score-carlsen-wins-wijk-by-1-points Tata R13: Karjakin, Wang score, Carlsen wins Wijk by 1½  points 2013-01-27 Chess News en-US 2016-02-17 पिछले सात शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के लिए खेलने के बावजूद उन्होंने 2014 के संस्करण में भाग नहीं लिया, और इसके बजाय उन्होंने तुर्की लीग में हिस्सा लिया। http://www.business-standard.com/article/news-ians/india-s-top-players-have-little-respect-for-chess-olympiad-news-analysis-114072901100_1.html India's top players have little respect for Chess Olympiad (News Analysis) 2016-02-17 उन्होंने फरवरी-मार्च 2016 में चीन में आयोजित आई एम एस ए एलीट माइंड गेम्स में भाग लिया|https://www.chess.com/news/imsa-elite-mind-games-speed-chess-in-china-7435 IMSA Elite Mind Games: Speed Chess In China Chess.com en-US 2016-03-05 वहा उन्होंने 113 रेटिंग अंक पाए और ब्लिट्ज में करियर की सर्वश्रेष्ठ 2774 रेटिंग हासिल की। व्यक्तिगत जीवन उन्होंने 2018 में सर्बियाई नदेज़दा स्टोज़ानोविक से शादी की। July 2020 सन्दर्भ 3 बाहरी कड़ियाँ Pentala Harikrishna पी हरिकृष्णा पी हरिकृष्णा की वेबसाइट https://web.archive.org/web/20110711144617/http://harikrishnachess.com/ 11 जुलाई 2011 श्रेणी:1986 में जन्मे लोग श्रेणी:आंध्रप्रदेश के लोग श्रेणी:शतरंज खिलाड़ी श्रेणी:भारत के शतरंज खिलाड़ी