Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हंगू ज़िला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत में हंगू ज़िला (लाल रंग में) हंगू (उर्दू: ur ہنگو, पश्तो: ur هنګو, अंग्रेज़ी: Hangu) पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत का एक ज़िला है। यह कोहाट ज़िले के पश्चिम में और करक ज़िले के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसकी उत्तरी सीमा ओरकज़​ई एजेंसी, पश्सिमोत्तरी सीमा कुर्रम एजेंसी और दक्षिणी सीमा उत्तरी वज़ीरिस्तान से लगती है जो तीनों पाकिस्तान के संघ शासित क़बाईली क्षेत्र में आते हैं। विवरण हंगू ज़िले में सन् १९९८ में ३,१४,५२९ लोगों की आबादी थी। इसका क्षेत्रफल क़रीब १,०९७ वर्ग किमी है। ३० जून १९९६ तक यह कोहाट ज़िले का हिस्सा था, लेकिन उस दिन इसे एक अलग ज़िले का दर्जा दे दिया गया। ख़्वाजा ख़िज़र (उर्फ़ जौज़रा) नाम का गाँव अब इन दोनों ज़िलों की आपसी सीमा है। इसकी राजधानी भी हंगू नामक शहर है। यहाँ के लोग बंगश और अन्य क़बीलों के पठान हैं और इस पूरे क्षेत्र में पश्तो बोली जाती है।Journal of a political mission to Afghanistan, in 1857, under Major (now Colonel) Lumsden: with an account of the country and people, Henry Walter Bellew, Smith, Elder and Co., 1862, ... The inhabitants of the Hangu district are " Ban- gash," or " Bangakh " Pathans. They keep large flocks of cattle, goats, and sheep, but have few horses or camels. They are principally occupied in the culture of the ground ... हंगू ज़िले के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा पश्तो पेशावर सन्दर्भ 2 श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के ज़िले श्रेणी:पाकिस्तान के ज़िले श्रेणी:भारतीय उपमहाद्वीप के ज़िले