Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

करकूक प्रान्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

करकूक​ ur كركوك‎ / Kirkuk Kirkuk map.svg करकूक ९,६७९ ८,४८,००० २००३ ८७.६१ ज़िले ४ अरबी, कुर्दी, आशूरी thumb|230px|करकूक प्रान्त के ज़िलों का नक़्शा (पुराना) करकूक​ प्रान्त (अरबी: ur كركوك‎, कुर्दी: ur کەرکووک, आशूरी: ܟܪܟ ܣܠܘܟ), जिसे किरकुक प्रान्त या केरकूक प्रान्त भी उच्चारित किया जाता है, इराक़ का एक प्रान्त है। पुराना नाम १९७६ से २००६ तक करकूक प्रान्त का नाम 'अत-तमीम प्रान्त' था, जिसे औपचारिक अरबी भाषा में मुहाफ़ज़ात​ अल-तमीम (ur محافظة التأميم‎, Muḥāfażah At-Tamim) कहा जाता था। इसका अरबी में अर्थ 'राष्ट्रीयकरण प्रान्त' था और यह नाम इसलिए रखा गया क्योंकि यहाँ पर उस समय इराक़ी सरकार तेल और गैस के उत्पादन का राष्ट्रीयकरण कर रही थी। १९७६ से पहले इस प्रान्त का नाम 'करकूक प्रान्त' ही था। लोग इस प्रान्त की आबादी में कुर्दी लोगों का समुदाय सबसे बड़ा है। करकूक शहर और करकूक प्रान्त में भिन्न समुदायों की आबादी १९५७ में इस प्रकार थी: करकूक प्रान्त में १९५७ की जनगणना की संख्याएँCrisis in Kirkuk: The Ethnopolitics of Conflict and CompromiseNational and Ethnic Conflict in the 21st Century https://web.archive.org/web/20160105020206/https://books.google.com/books?id=MqXyFmFSlTgC 5 जनवरी 2016 , Liam Anderson, Gareth Stansfield, pp. 43, University of Pennsylvania Press, 2011, ISBN 978-0-8122-4176-1 मातृभाषा करकूक शहर बाक़ी करकूक प्रान्त पूर्ण प्रान्त कुल आबादी का प्रतिशत अरबी २७,१२७ ८२,४९३ १,०९,६२० २८.२% कुर्दी ४०,०४७ १,४७,५४६ १,८७,५९३ ४८.२% तुर्की ४५,३०६ ३८,०६५ ८३,३७१ २१.४% आशूरी १,५०९ ९६ १,६०५ ०.४% इब्रानी १०१ २२ १२३ ०.०३% अन्य ६,३३० २१५ ६,५४५ १.७७% कुल १,२०,४०२ २,६८,४३७ ३,८८,८२९ १००% १९६० के बाद से इराक़ की सरकार ने इस इलाक़े में भारी अरबीकरण की नीति अपनाए और यहाँ पर बाहर से बहुत से अरब ला कर बसाए गए। उसने कुछ ग़ैर-अरब समुदायों (जैसे की आशूरी/असीरियाई लोगों) पर भी ज़ोर डाला की वह स्वयं को जनगणनाओं में 'अरब' समुदाय में दर्ज कराएँ। इस से इस क्षेत्र में अरब बहुसंख्यक हो गए, हालांकि कि उनका वास्तविक प्रतिशत ठीक से नहीं बताया जा सकता था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कुर्द लोग १९५७ में ४८%, १९७७ में ३८% और १९९७ में सिर्फ़ २१% थे, जबकि अरब लोग १९५७ में २८%, १९७७ में ४५% और १९९७ में ७२% थे। ज़िले प्रान्त के ज़िले इस प्रकार हैं: दाक़ूक़​ (Daquq, अरबी: ur داقوق) अल-हवीगा​ (Al-Hawiga, अरबी: ur الحويجة) करकूक​ (Kirkuk, अरबी: ur كركوك) दिब्स (Dibs, अरबी: ur دبس) मख़मूर​ (Makhmour, कुर्दी: ur مەخموور) अक्सर इस प्रान्त में केवल ४ ज़िले गिने जाते हैं, क्योंकि मख़मूर​ ज़िले में भारी कुर्दी आबादी होने के कारण उसे इराक़ी कुर्दिस्तान स्वशासित प्रदेश ने अपने अरबील प्रान्त में शामिल कर लिया है। इन्हें भी देखें इराक़ के प्रान्त सन्दर्भ 2 श्रेणी:करकूक प्रान्त श्रेणी:इराक़ के प्रान्त