411 REFERENCE · Wikipedia
सम्राट वु ती (हान वंश)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb
सम्राट वू ती (१५६ ईसा पूर्व - २९ मार्च ८७ ईसा पूर्व) हान वंश के सातवें सम्राट थे। उन्होने ४१ ईसा पूर्व से ८७ ईसा पूर्व तक शासन किया। वू ती के शासन काल में चीन की सीमाएँ बहुत फैलीं एवं उन्होने एक शक्तिशाली कानफ्युसिआयी राज्य का निर्माण किया। चीन के इतिहास में उन्हें हान वंश का सर्वश्रेष्ठ राजा माना जाता है तथा चीनी इतिहास के महानतम शासकों में उनकी गणना होती है।
वुन-च्यङ स्वर्ण काल में पश्चिम हान राजवंश की शक्ति प्रबल हो गई। ईसापूर्व 141 में सम्राट वु ती ने राज्य का बगडोर संभाला। अपने शासन काल में वु ती ने सेनापति वी छिंग और ह्वो छु ब्येन को हूण के आक्रमण को कुचलने के लिए भेजा और पश्चिम हान राज्य का विस्तार किया तथा हान राजवंश के उत्तरी भाग के आर्थिक व सांस्कृतिक विकास को सुनिश्चित किया। सम्राट वु ती के शासन के उत्तरावर्ती काल में सैन्य अभियान बन्द हो गया और साम्राज्य ने कृषि के जोरदार विकास पर प्राथमिकता दी गई, जिससे पश्चिम हान राजवंश के आर्थिक विकास ने नया बल पकड़ा। वु ती के पश्चात सम्राट जाओ ती के शासन काल में आर्थिक विकास की गति जारी की गई और पश्चिम हान राजवंश की शक्ति इस राजवंश की चोटी पर पहुंची।
चीन का इतिहास
हान राजवंशजून 2020 InternetArchiveBot
श्रेणी:चीन का इतिहास