411 REFERENCE · Wikipedia
लिसिप्पस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लिसिप्पस (ग्रीक : Λύσιππος / Lysippos) यूनान के चौथी शदी ईसापूर्व का प्रसिद्ध मूर्तिकार थे। इन्हें मेसेडेन के सिकंदर (अलेग्जेंडर) और फिलिप्स के जमाने के सिसियॉन तथा अंगों शैली का प्रमुख ग्रीक शिल्पकार माना जाता है। इसने अपनी कला के लिए ब्राँथू धातु को माध्यम रखकर जीवन में लगभग १५०० मूर्तियों का निर्माण किया जिनमें से कुछ अत्यंत भव्य हैं। लिसिप्पस ने विजेता अलेग्जैंडर की अनेक शिल्पाकृतियाँ बनाई। वह राजशिल्पी माना जाने लगा। सिकंदर और उसके दरबारियों से उसे बार बार सम्मान मिलता रहा। पोलीक्लिटस के पुराने नियमों में सुधार कर उसने अपनी शिल्पशैली में प्रभाववादी गुणों का समावेश किया। उसने देवी देवताओं की मूर्तियों को अपनी नई शैली से बनाया। हरक्यूलिस की अनेक मूर्तियाँ बनाई तथा ऐलोपोनेस के कसरती खिलाड़ियों के मुख शिल्प बनाए। मुख शिल्प या अर्ध शिल्प बनाने की कला का जनक यही है। वेटिकन में रखी कई प्राचीन मूर्तियाँ इसकी मूल कृतियों की नकल मात्र हैं, ऐसा समझा जाता है।
श्रेणी:मूर्तिकार