411 REFERENCE · Wikipedia
ब्रुसिन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्रुसिन (Brucine) स्ट्रिकनीन के बहुत निकट से सम्बंधित एल्कलॉयड है और यह आमतौर पर स्ट्राइक्नोस न्क्स-वोमिका (कुचिला) पेड़ में पाया जाता है। ब्रुसिन का विषाक्त होना दुर्लभ है क्योंकि इसे आमतौर पर स्ट्राइकिन के साथ लिया जाता है। ब्रुसिन की तुलना में स्ट्राइकिन अधिक विषाक्त होता है। रासायनिक संश्लेषण में इसका उपयोग स्टीरियोस्पेसिफिक रासायनिक संश्लेषण के लिए एक उपकरण के रूप में किया जा सकता है।
ब्रुसिन का नाम ब्रुसिया वंश से लिया गया है। इनका नाम जेम्स ब्रूस के नाम पर रखा गया है जो इथियोपिया से ब्रुसिया एंटीडाइसेन्टेरिका लेकर आये थे।
इतिहास
ब्रुसिन की खोज सन् 1819 में फ्रांसीसी रसायनज्ञ पेलेतिये और फ्रांसीसी चिकित्सक कैवेंटो ने स्ट्राइक्नोस नक्स-वोमिका (कुचिला) नामक वृक्ष की छाल से की थी।Wormley T Micro-chemistry of poisons including their physiological, pathological, and legal relations: Adapted to the use of the medical jurist, physician, and general chemist. https://archive.org/details/microchemis01worm 1869 W. Wood New York जबकि इसकी रासायनिक संरचना का पता बहुत बाद में चला, यह निर्धारित किया गया कि यह स्ट्राइकिन से निकटता से सम्बंधित था। सन् 1884 में जब रसायनज्ञ हैनसेन ने स्ट्राइकिन और ब्रुसिन दोनों को एक ही अणु में परिवर्तित कर दिया।Buckingham J Bitter Nemesis: The Intimate History of Strychnine https://archive.org/details/bitternemesisint0000buck 2007 CRC Press 225
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Brucine
इनकैम डॉट ऑर्ग पर ब्रुसिन
श्रेणी:कार्बनिक यौगिक