411 REFERENCE · Wikipedia
अहमद पटेल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जनवरी 2017
जनवरी 2017
अहमद पटेल Shri Ahmed Patel.jpg अहमद पटेल 2017 में सांसद, लोकसभा भरूच चंदु भाई देशमुख भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सांसद, राज्य सभा गुजरात 25 नवम्बर 2020 1949 8 21 y पिरामण, भरूच, गुजरात, भारत 2020 11 25 1949 8 21 yes मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम भारतीय मेमूना पटेल 2 वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय 19 अगस्त 1993 1977 1989 मुस्लिम
अहमदभाई मुहम्मदभाई पटेल प्रचलित नाम: अहमद पटेल भारत के राजनेता तथा राज्य सभा व लोकसभा के पूर्व सदस्य एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार थे।https://www.jagran.com/news/national-know-the-political-profile-of-congress-senior-leader-ahmad-patel-jagran-special-21098372.html हमेशा ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के करीबी रहे थे अहमद पटेल, सबसे निचले स्तर से शुरू की थी राजनीति दैनिक जागरण hi 2020-11-25
निजी जीवन
अहमद पटेल की शादी 1976 में मेमूना अहमद से हुई। इन दोनों के दो संतानों में एक बेटा और एक बेटी है। ये मीडिया के सामने बहुत ही कम बार ही आते हैं। इन्हें गांधी-नेहरू परिवार के काफी करीब का माना जाता था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel Passes Away) का देहांत 25 नवम्बर 2020, बुधवार सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर हो गया।https://www.jagran.com/news/national-senior-congress-leader-ahmed-patel-dies-at71-21098337.html Ahmed Patel Dies : 10 जनपथ के चाणक्य अहमद पटेल का कोरोना से निधन, कांग्रेसियों के लिए थे हर मर्ज की दवा Dainik Jagran hi 2020-11-25 अहमद पटेल को तकरीबन एक महीने पहले कोरोना हुआ था। इसके बाद उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था। इस दौरान अहमद पटेल के कई अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था।
राजनीतिक जीवन
पटेल ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत नगरपालिका के चुनाव से की थी, जिसके बाद आगे पंचायत के सभापति भी बन गए। बाद में इन्होंने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया और उसके बाद राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए। इन्दिरा गांधी के आपातकाल के बाद 1977 में आम चुनाव हुए थे, जिसमें इन्दिरा गांधी की हार हुई थी। इसी चुनाव में इनकी जीत हुई और पहली बार पहली बार लोकसभा में आए थे।http://164.100.47.5/newmembers/Website/Main.aspx संग्रहीत प्रति 10 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20190327221824/http://164.100.47.5/newmembers/Website/Main.aspx 27 मार्च 2019 dead Congress likely to field ex-MLA Rasheedaben from Bharuch – Express India https://web.archive.org/web/20120926103640/http://www.expressindia.com/latest-news/congress-likely-to-field-exmla-rasheedaben-from-bharuch/433961/ 26 September 2012 ये तीन बार लोकसभा सभा सांसद(1977, 1980,1984)और पांच बार राज्यसभा सांसद(1993,1999, 2005, 2011, 2017 वर्तमान) रहे हैं।
मृत्यु
अहमद पटेल 1 अक्टूबर 2020 को कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्हें 15 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। कोविड-19 के कारण 25 नवंबर 2020 को अहमद पटेल की 71 साल की उम्र में मृत्यु हो गई।https://www.bbc.com/hindi/india-55066974 कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल का निधन बीबीसी हिंदी 2020-11-25 hihttps://www.aajtak.in/india/news/video/ahmed-patel-dies-after-battling-covid-and-multiple-organ-failures-news-in-hindi-1167485-2020-11-25 पहले Corona, फिर मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर, नहीं रहे Congress Leader Ahmed Patel आज तक hi 2020-11-25
सन्दर्भ
श्रेणी:राज्यसभा सदस्य
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1949 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०२० में निधन
श्रेणी:भारत में कोविड-19 महामारी से मृत्यु