Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

संरक्षण स्थिति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

April 2009 किसी प्रजाति की संरक्षण स्थिति इस संभावना की द्योतक है कि वह प्रजाति वर्तमान में या निकट भविष्य में विलोपन से बची रहेगी। किसी प्रजाति के संरक्षण स्थिति के आकलन के लिए कई कारकों को ध्यान में रखा जाता है: न केवल के उस प्रजाति के शेष सदस्यों की संख्या, अपितु उसकी जनसंख्या में एक खास अवधि के दौरान समग्र वृद्धि या कमी, प्रजनन सफलता की दर, ज्ञात जोखिम आदि। वैश्विक प्रणाली संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN लाल सूची, एक सबसे बेहतर विश्वव्यापी संरक्षण स्थिति संबंधी सूचीयन और रैंकिंग प्रणाली है। इस प्रणाली में संकटग्रस्त प्रजातियों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है: गंभीर रूप से विलुप्तप्राय (CR), विलुप्तप्राय (EN) और असुरक्षित (VU)। इसके साथ ही 1500 ई. से अब तक विलुप्त हो चुके और जंगल में विलुप्त हो चुके जीव भी सूचीबद्ध है। कम जोखिम वाले जीव भी श्रेणियों में विभाजित हैं। विलुप्तप्राय जीवों और वनस्पति के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का अंतर्राष्ट्रीय समझौता इस बात को सुनिश्चित करता है कि जंगली जानवरों और पौधों के नमूनों का व्यापार इन जीवों और वनस्पतियों के अस्तित्व को खतरे में ना डाल दे। राष्ट्रीय प्रणाली श्रेणी:वातावरण