411 REFERENCE · Wikipedia
पीर फिशर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पीयर फिशर एक जर्मन भौतिक वैज्ञानिक हैं जो बबुद्धिमान प्रडालियों के लिए बने मैक्स प्लांक इंस्टिट्यूट एवं स्टुटगार्ट विश्वविद्यालयस्टुटगार्ट में कार्यरत हैं.
शिक्षा एवं शोध कार्य
पीयर फिशर ने इम्पीरियल कॉलेज लंदन से भौतिकी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. उन्होने अपनी विज्ञानं में दर्शन की उपाधि प्रोफेसर ए डेविड बकिंघम के साथ शोध कार्य करते हुए कैंब्रिज विश्वविद्यालय से प्राप्त की. वो कॉर्नेल विश्वविद्यालय में डाड (नाटो ) पोस्टडॉक्टोरल फेलो रहे और फिर वे हार्वर्ड विश्वविद्यालय <ref>https://www2.rowland.harvard.edu/book/rowland-junior-fellows-alumni</ref> में स्थित रोलैंड इंस्टिट्यूट में सहायक शोध कर्मी के पद पर भी रहे जहां उन्होंने एक स्वतंत्र प्रयोगशाला का निर्देशन किया.
2009 में उन्होंने फ्राउनहोफर संस्था द्वारा दिए गए एक विषिश्ट पुरुष्कार के तहत जर्मनी के फ्राइबर्ग शहर स्थित फ्रौनहोफर संस्थान में भौतिकीय मापन तकनीकियों (फिजिकल मैसुरेमेंट्स टेक्निक्स ) पर शोध के लिए एक प्रकाशकीय लैब की स्थापना की. २०११ से वो स्टुटगार्ट शहर के प्रख्यात शोध संसथान, मैक्स प्लांक इंस्टिट्यूट में एक शोध समूह का निर्देशन कर रहे हैं, इसके साथ ही २०१३ से वो स्टुटगार्ट विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर भी कार्यरत हैं.
पीयर फिशर , 'मैक्स प्लांक-EPFL के अणु एवं अति सूक्ष्म विज्ञानं व् तकनिकी केंद्र<ref>http://www.mpg-epfl.mpg.de/1007215/Members</ref>।, और 'सीखने की प्रडालियों के शोध तंत्र, ETH जुरिक' के सदस्य हैं , इसके अतिरिक्त वे 'रसायन शास्त्र के शाही समाज के सदस्य' एवं जर्नल 'विज्ञान रोबोटिक्स' के संपादकीय बोर्ड के संस्थापक सदस्य भी हैं<ref>https://www.sciencemag.org/editorial-and-advisory-boards</ref> ।
सम्मान
विश्व तकनिकी सम्मान (वर्ल्ड टेक्नोलॉजी अवार्ड २०१६). <ref>https://www.wtn.net/summit-2016/__winners</ref>
सन्दर्भ