Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गारो राष्ट्रीय परिषद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गारो राष्ट्रीय परिषद (Garo National Council) पूर्वोत्तर भारत के मेघालय राज्य की एक राजनीतिक पार्टी है। क्लिफर्ड आर॰ मारक द्वारा स्थापित यह पार्टी मेघालय के गारो बहुल तीन जिलों, पश्चिमी गारो हिल्स, पूर्वी गारो हिल्स, और दक्षिणी गारो हिल्स से, गारोलैंड नामक एक नए राज्य के निर्माण के लिए प्रयासरत है। जीएनसी ने २००२ में हुए गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद चुनावों में एक सीट पर विजय प्राप्त की। इसके बाद २००३ में हुए मेघालय राज्य के विधानसभा चुनाव में, जीएनसी ने सात उम्मीदवार उतारे, जिन्हें कुल ८,४८३ मत प्राप्त हुए। क्लिफर्ड मारक, जो राज्य विधायिका में जीएनसी के एकमात्र विधायक रहे, जिगर और गुर्दे की बीमारी के कारण १ मार्च २०१५ को मृत्यु को प्राप्त हो गए। http://zeenews.india.com/news/meghalaya-mla-clifford-r-marak-dies_1554413.html संग्रहीत प्रति 11 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20171226131344/http://zeenews.india.com/news/meghalaya-mla-clifford-r-marak-dies_1554413.html 26 दिसंबर 2017 live इन्हें देखें मेघालय के राजनैतिक दल संदर्भ श्रेणी:भारतीय राजनैतिक दल आधार