411 REFERENCE · Wikipedia
मारियाना गर्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मारियाना गर्त (Mariana Trench) विश्व का एक प्रमुख और बहुत ही गहरा महासागरीय गर्त हैं। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना द्वीपसमूह से 200 किलोमीटर (124 मील) पूर्व में स्थित है। यदि इसकी गहराई की तुलना के लिए माउंट एवरेस्ट को इस गर्त में डाला जाए तो उस पर्वत की चोटी भी समुद्रतल से 1.6 किलोमीटर (1 मील) पानी के नीचे होगी। मारियाना गर्त का आकार अर्धचंद्र है जो लगभग 2,550 किमी (1,580 मील) लम्बा और 69 किमी (43 मील) चौड़ा है। गर्त की अधिकतम गहराई इसके दक्षिणी भाग में एक छोटी घाटी है जो चेलेंजर डीप (Challenger Deep) कहलाती है और समुद्रतल से लगभग 11,022 मीटर (36,070 फ़ुट) नीचे है। एक मापन के अनुसार यह 11,033 मीटर (36,201 फ़ुट) की गहराई तक जाता है हालांकि इस माप को अभी तक दोहराया नहीं जा सका है।
== Dogger Bank ==
यह उत्तरी सागर में स्थित एक प्रमुख मत्स्यन केंद्र है।
== सन्दर्भ ==