Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

संक्रामक मोनोन्यूक्लिओसिस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|संक्रामक मोनोन्यूक्लिओसिस से पीड़ित व्यक्ति की गर्दन में लिम्फ नोड्स की सूजन। संक्रामक मोनोन्यूक्लिओसिस एक संक्रमण है जो आमतौर पर एपस्टीन-बार विषाणु के कारण होता है।Epstein-barr Mononucleosis About Mono CDC http://www.cdc.gov/epstein-barr/about-mono.html www.cdc.gov 9 सितम्बर 2026 en-us 8 अगस्त 2016 https://web.archive.org/web/20160808052404/http://www.cdc.gov/epstein-barr/about-mono.html bot: unknown इसे ग्लैंडुलर फीवर भी कहा जाता है। अधिकांश लोग इस विषाणु से तब संक्रमित होते हैं जब वे बच्चे होते हैं। शुरू में इस रोग का कोई लक्षण नहीं दिखता है। युवाओं में इस रोग के कारण अक्सर बुखार, गले में खराश, गर्दन में लिम्फ नोड्स का बढ़ना और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। ज़्यादातर लोग दो से चार हफ़्तों में ठीक हो जाते हैं हालांकि थकान महीनों तक बनी रह सकती है। यकृत या प्लीहा में सूजन भी आ सकती है और एक प्रतिशत से भी कम मामलों में प्लीहा फटने की घटना हो सकती है। कारण संक्रामक मोनोन्यूक्लिओसिस के लगभग 90% मामले एपस्टीन-बार विषाणु की वजह से होते हैं जो डीएनए विषाणु के हर्पीसविरीडे परिवार का सदस्य है। यह दुनिया भर में सबसे आम तौर पर पाए जाने वाले विषाणु में से एक है। यह विषाणु बहुत ज़्यादा संक्रामक नहीं है। यह केवल संक्रमित व्यक्ति की लार के साथ सीधे संपर्क के माध्यम से जैसे कि चुंबन या टूथब्रश साझा करने के माध्यम से फैल सकता है।Mononucleosis and Epstein-Barr: What's the connection? https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/mononucleosis/expert-answers/mononucleosis/faq-20058444 Mayo Clinic 9 सितम्बर 2026 en उपचार संक्रामक मोनोन्यूक्लिओसिस आम तौर पर अपने आप ठीक हो जाता है इसलिए इसमें सिर्फ़ लक्षणों के आधार पर रोगसूचक या सहायक उपचार का उपयोग किया जाता है।Beers Mark H. The Merck manual of diagnosis and therapy Merck Research Laboratories Whitehouse Station, N.J 978-0-911910-18-6 18. https://archive.org/details/merckmanual18the00mark/page/n4/mode/1up 9 सितम्बर 2026 en फिर भी प्लीहा के फटने के जोखिम को कम करने के लिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बीमारी के शुरुआती 3-4 हफ़्तों तक या जब तक इलाज करने वाले डॉक्टर के अनुसार प्लीहा का बढ़ा हुआ आकार सामान्य न हो जाए तब तक भारी शारीरिक गतिविधियों से बचा जाए। इन्हें भी देखें संक्रामक रोगों की सूची टुलारेमिया सिस्टसरकोसिस सन्दर्भ श्रेणी:संक्रामक रोग श्रेणी:विषाणु रोग