Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अल्ताई क्राय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जून 2015 अगर आप अल्ताई गणराज्य पर जानकारी ढूंढ रहें हैं तो अल्ताई गणराज्य का लेख देखिये thumb|220px|रूस के नक़्शे में अल्ताई क्राय की स्थिति thumb|220px|बरनाऊल शहर के पास गुज़रती ओब नदी अल्ताई क्राय (रूसी: Алта́йский край, अल्ताईस्कीय क्राय) रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित एक 'क्राय' का दर्जा रखने वाला संघीय खंड है। सन् २०१० में की गई एक जनगणना के अनुसार इसकी आबादी २४,१९,७५५ थी। इस क्राय का क्षेत्रफल १,६९,१०० वर्ग किलोमीटर है, जो तुलना के लिए भारत के उड़ीसा और कर्नाटक राज्यों के क्षेत्रफलों के बीच है। दक्षिण से घड़ी की दिशा में घुमते हुए इस क्राय की सरहदें कज़ाख़स्तान, नोवोसिबिर्स्क ओब्लास्त, केमेरोवो ओब्लास्त और अल्ताई गणराज्य से लगती हैं। इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था कृषि-प्रधान है। अल्ताई क्राय की राजधानी ओब नदी के किनारे बसा बरनाऊल (Барнау́л, Barnaul) शहर है।Siberia: A Cultural History, A. J. Haywood, pp. 170, Oxford University Press, 2010, ISBN 978-0-19-975418-2, ... Barnaul is the capital of its own Altai Region (Altaysky Kray), not to be confused with the Altai Republic ... लोग २०१० की जनगणना के अनुसार इस क्राय के ९४% लोग रूसी समुदाय के थे। इसके बाद २% लोग जर्मन मूल के, १.४% यूक्रेनी मूल के, ०.३ काज़ाख़ मूल के, ०.३% तातार मूल के, ०.२% बेलारूसी मूल के और ०.३% अरमेनियाई मूल के थे। इन्हें भी देखें ओब नदी अल्ताई पर्वत रूस के संघीय खंड रूस के क्राय साइबेरिया सन्दर्भ श्रेणी:साइबेरिया श्रेणी:अल्ताई क्राय श्रेणी:रूस के क्राय श्रेणी:रूस के प्रशासनिक विभाग