Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिमी (2021 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मिमी Mimi 2021 poster.jpg लक्ष्मण उटेकर दिनेश विजानजियो स्टूडियो लक्ष्मण उटेकररोहन शंकर Mala Aai Vhhaychy! Samruddhi Porey कृति सेनन पंकज त्रिपाठी साईं ताम्हनकर ए. आर. रहमान आकाश अग्रवाल मनीष प्रधान मैडडॉक फिल्म्स जियो स्टूडियो जियो सिनेमानेटफ्लिक्स yes 2021 07 26 133 मिनटMimi (2021) https://www.bbfc.co.uk/release/mimi-q29sbgvjdglvbjpwwc01mzi1njq 27 July 2021 British Board of Film Classification भारत हिन्दी मिमी वर्ष 2021 में जारी हुई हिन्दी भाषा की भारतीय कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसे लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित किया गया है। इसमें कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं, जो एक विदेशी जोड़े के लिए सरोगेट मां बनने को मान जाती है। पंकज त्रिपाठी, साईं ताम्हनकर, मनोज पाहवा, सुप्रिया पाठक सहायक भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।'मिमी' फिल्म के टीजर में कृति सेनन ने दिखाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, 13 जुलाई को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/mimi-film-teaser-kriti-sanon-showed-her-pregnancy-journey-in-the-teaser-of-mimi-film-the-films-trailer-will-be-released-on-july-13-128682303.html 24 जून 2023 भास्कर एवलिन एडवर्ड्स और एडन व्हाईटॉक विदेशी जोड़े के रूप में हैं। इसे 26 जुलाई 2021 में नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पे जारी किया गया था। मिमी की घोषणा अगस्त 2019 में की गई थी और अक्टूबर 2019 में राजस्थान और मुंबई में इसका फिल्मांकन हुआ। फ़िल्म का संगीत ए. आर. रहमान द्वारा रचित है, जबकि गीत अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए हैं। छायांकन और संपादन क्रमशः आकाश अग्रवाल और मनीष प्रधान द्वारा संभाला गया है। यह 2011 की मराठी फिल्म मला आई व्हायचय! की रीमेक है।ताम्रकर समय मिमी : फिल्म समीक्षा https://hindi.webdunia.com/bollywood-movie-review/mimi-film-review-in-hindi-kriti-sanon-pankaj-tripathi-samay-tamrakar-netflix-121072700027_1.html 24 जून 2023 वेबदुनिया hi कहानी सारांश जॉन और समर अमेरिकी दम्पति हैं जिनका गर्भधारण नहीं हो रहा है। वे सरोगेट मां की तलाश में राजस्थान जाते हैं। स्थानीय नृत्यांगना और महत्वाकांक्षी अभिनेत्री मिमी राठौड़ (कृति सेनन) उनको आदर्श सरोगेट माँ लगती है। उन्होंने स्थानीय टैक्सी ड्राइवर भानु प्रताप पांडे (पंकज त्रिपाठी) को ₹20 लाख (US$25,000) के वादे के साथ मिमी को मनाने के लिए कहा। मिमी, जो बॉलीवुड में हीरोइन बनने की चाहत रखती है, शुरुआती हिचकिचाहट के बाद सहमत हो जाती है। फिर मिमी, जॉन और समर के बच्चे के साथ गर्भवती हो जाती है। अपने माता-पिता से गर्भावस्था को छिपाने के लिए, मिमी उनसे झूठ बोलती है कि वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए 9 महीने के लिए मुंबई जा रही है। वह अपनी दोस्त शमा के साथ रहने लगती है। 7 महीने बाद नियमित जांच में पता चलता है कि मिमी के अजन्मे बच्चे को डाउन सिंड्रोम है, जिससे जॉन और समर भौंचक्के हो जाते हैं। वे कहते हैं कि वे अब बच्चा नहीं चाहते हैं और अचानक अमेरिका चले जाते हैं। वह मिमी को गर्भपात कराने का सुझाव देते हैं। निराश होकर वह बच्चे को जन्म देने का फैसला करती है। मिमी घर लौटती है और झूठ बोलती है कि बच्चा भानु का है। जिससे और अधिक समस्याएँ पैदा हो जाती हैं क्योंकि भानु की पत्नी दिल्ली में रहती है। मिमी एक स्वस्थ लड़के राज को जन्म देती है। जिससे उसे पता चलता है कि पहले की जांच का परिणाम गलत था। बच्चे की गोरी त्वचा के कारण लोगों में उत्सुकता और हैरानी पैदा होती है। जिससे वह स्थानीय रूप से मशहूर हो जाता है। जब भानु का परिवार राजस्थान में आता है, तो भ्रम और अराजकता फैल जाती है। आखिरकार, मिमी सरोगेसी के बारे में सबको बता देती है और उसका परिवार बच्चे को स्वीकार कर लेता है। वह राज से गहराई से जुड़ जाती है और उसकी देखभाल के लिए अपनी बॉलीवुड आकांक्षाओं को छोड़ देती है। 4 साल बाद राज अब बड़ा हो चूका है। जिसे मिमी के माता-पिता बहुत पसंद करते हैं। फेसबुक पर मिमी और राज का एक वीडियो देखने के बाद जॉन और समर भारत लौट आते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपना मन बदल लिया है और राज को वापस अमेरिका ले जाना चाहते हैं। मिमी राज को वापस देने से इंकार कर देती है। हालाँकि, जॉन कानूनी कार्रवाई की धमकी देता है क्योंकि मिमी ने एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। भानु और मिमी के माता-पिता अदालत में लड़ने की तैयारी करते हैं, लेकिन मिमी राज को जॉन और समर को वापस देने का फैसला करती है। जॉन और समर के अमेरिका जाने के दिन; मिमी, भानु और उसका परिवार राज को विदा करने के लिए आता है। यह पता चलता है कि मिमी के घर से वापस आते समय, वे एक अनाथालय में गए थे। उन्हें अनाथालय के दरवाजे पर रोते हुए बच्ची पसंद आती है और वह उसे गोद ले लेते हैं। समर बताती है कि मिमी को राज के साथ देखने के बाद, उन्हें एहसास हुआ कि माता-पिता बनने के लिए खून का रिश्ता जरूरी नहीं है। वे राज को मिमी और उसके परिवार के साथ छोड़ देते हैं। मुख्य कलाकार कृति सेनन — मिमी राठौड़ / चांद (नकली) पंकज त्रिपाठी — भानु प्रताप पांडे / नसीरुद्दीन (नकली) साईं ताम्हनकर — शमा मनोज पाहवा — मान सिंह राठौड़ सुप्रिया पाठक — शोभा राठौड़ जया भट्टाचार्य — मिमी की डॉक्टर डॉ. आशा देसाई नामांकन और पुरस्कार |- | rowspan="16"|2022 |कृति सेननकृति सेनन को फिल्म "मिमी" के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला https://www.outlookhindi.com/cinema/bollywood/kriti-sanon-won-filmfare-award-for-mimi-69882 24 जून 2023 आउटलुक |फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार | |- |पंकज त्रिपाठी |फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार | |- |साईं ताम्हनकर |फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार | |- |ए. आर. रहमानए आर रहमान फिल्म "मिमी" और "अतरंगी रे" के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार नॉमिनेशन में शामिल https://www.outlookhindi.com/cinema/bollywood/a-r-rahman-nominated-for-filmfare-awards-for-film-mimi-and-atrangi-re-69583 24 जून 2023 आउटलुक |फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार | |- | श्रेया घोषाल ("परम सुन्दरी") |फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार | |} सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ tt10895576 मिमी श्रेणी:2021 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:ए॰ आर॰ रहमान द्वारा संगीतबद्ध फिल्में