411 REFERENCE · Wikipedia
व्यवसाय प्रशासन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किसी व्यवसाय के प्रशासन (business administration) का अर्थ उस व्यवसाय के क्रियाकलापों का प्रबन्धन करना, निर्णय लेना तथा लोगों एवं अन्य संसाधनों का दक्षतापूर्ण सगठन करना है ताकि उद्देश्यों की प्राप्ति हो सके।
प्रशासक प्रायः जनरल मैनेजर या कम्पनी सेक्रेटरी होता है जो निदेशक मंडल के अधीन कार्य करता है। मोटे तौर पर प्रशासन से तात्पर्य प्रबन्धन कार्य से है जिसमें वित्त, कर्मचारी और प्रबन्ध सूचना सेवाा आदि भी शामिल है। कुछ संगठनात्मक विश्लेषणों में प्रबन्धन को प्रशासन का उपसमुच्चय (सबसेट) के रूप में देखा जाता है।
हेनरी फेयोल ने प्रशासक के छः कार्य गिनाए हैं-
आयोजन (प्लानिंग)
संगठन करना (Organizing)
समन्वय करना (Coordinating)
निदेशन (Directing (Commanding))
समीक्षा करना (Review)
आउटपुट देना
इन्हें भी देखें
व्यवसाय अध्ययन
श्रेणी:प्रबन्धन