411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय इतिहास की समयरेखा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यह भारतीय इतिहास की समयरेखा है, जिसमें भारत और इसके पूर्ववर्ती राज्यों में महत्वपूर्ण कानूनी और क्षेत्रीय परिवर्तन और राजनीतिक घटनाएं शामिल हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं भारत एक साझा इतिहास के भागीदार हैं, इसलिए भारतीय इतिहास की इस समय रेखा में सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास की झलक है।
पाषाण युग
पाषाण युग
पाषाण युग इतिहास का वह काल है जब मानव का जीवन पत्थरों (संस्कृत - पाषाणः) पर अत्यधिक आश्रित था। उदाहरनार्थ पत्थरों से शिकार करना, पत्थरों की गुफाओं में शरण लेना, पत्थरों से आग पैदा करना इत्यादि। इसके तीन चरण माने जाते हैं; पुरापाषाण काल, मध्यपाषाण काल एवं नवपाषाण काल जो मानव इतिहास के आरम्भ (२५ लाख साल पूर्व) से लेकर काँस्य युग तक फैला हुआ है।
भीमबेटका पाषाण आश्रय (9000- 7000 ई. पूर्व)
भीमबेटका पाषाण आश्रय
भीमबेटका (भीमबैठका) भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त के रायसेन जिले में स्थित एक पुरापाषाणिक आवासीय पुरास्थल है। यह आदि-मानव द्वारा बनाये गए शैल चित्रों और शैलाश्रयों के लिए प्रसिद्ध है। इन चित्रो को पुरापाषाण काल से मध्यपाषाण काल के समय का माना जाता है। अन्य पुरावशेषों में प्राचीन किले की दीवार, लघुस्तूप, पाषाण निर्मित भवन, शुंग-गुप्त कालीन अभिलेख, शंख अभिलेख और परमार कालीन मंदिर के अवशेष भी यहां मिले हैं। भीम बेटका क्षेत्र को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भोपाल मंडल ने अगस्त 1990 में राष्ट्रीय महत्त्व का स्थल घोषित किया। इसके बाद जुलाई 2003 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। ये भारत में मानव जीवन के प्राचीनतम चिह्न हैं। ऐसा माना जाता है कि यह स्थान महाभारत के चरित्र भीम से संबन्धित है एवं इसी से इसका नाम भीमबैठका पड़ा। ये गुफाएँ मध्य भारत के पठार के दक्षिणी किनारे पर स्थित विन्ध्याचल की पहाड़ियों के निचले छोर पर हैं।भीमबेटका की गुफाएँ http://www.incredibleindia.org/hindi/heritage/bhimbetka.htm https://web.archive.org/web/20100613003926/http://incredibleindia.org/hindi/heritage/bhimbetka.htm इन्क्रेडिबल इण्डिया ०१ हिन्दी एचटीएम 13 जून 2010 १८ जुलाई २००९ dead; इसके दक्षिण में सतपुड़ा की पहाड़ियाँ आरम्भ हो जाती हैं। भीमबेटका की पहाड़ी गुफाएं http://bharat.gov.in/knowindia/bhimbetka.php https://web.archive.org/web/20090513191854/http://bharat.gov.in/knowindia/bhimbetka.php राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल भारत सरकार 01 हिन्दी पीएचपी 13 मई 2009 18 जुलाई 2009 live इनकी खोज वर्ष 1957-1958 में डाक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर द्वारा की गई थी।
मेहरगढ़ सभ्यता (७०००-३३०० ई पूर्व)
मेहरगढ़
मेहरगढ़ पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण एक स्थान है जहाँ नवपाषाण युग (७००० ईसा-पूर्व से 33०० ईसा-पूर्व) के बहुत से अवशेष मिले हैं। यह स्थान वर्तमान बलोचिस्तान (पाकिस्तान) के कच्ची मैदानी क्षेत्र में है। यह स्थान विश्व के उन स्थानों में से एक है जहाँ प्राचीनतम कृषि एवं पशुपालन से सम्बन्धित साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इन अवशेषों से पता चलता है कि यहाँ के लोग गेहूँ एवं जौ की खेती करते थे तथा भेड़, बकरी एवं अन्य जानवर पालते थे। "Hirst, K. Kris. 2005. "Mehrgarh" https://web.archive.org/web/20110825144459/http://archaeology.about.com/od/mterms/g/mehrgarh.htm 25 अगस्त 2011 . Guide to Archaeology.
सिंधु घाटी की सभ्यता (3300-2500 ई पूर्व)
हड़प्पा सभ्यता
हड़प्पा सभ्यता(2350-1750 ई.पू.) विश्व की प्राचीन नदी घाटी सभ्यताओं में से एक प्रमुख सभ्यता थी। यह सिंधु घाटी सभ्यता और सिंधु-सरस्वती सभ्यता के नाम से भी जानी जाती है। इसका विकास सिंधु और घघ्घर/हकड़ा (प्राचीन सरस्वती) के किनारे हुआ। मोहनजोदड़ो, कालीबंगा, चन्हुदडो, रन्गपुर्, लोथल, धोलावीरा, राखीगढ़ी, दैमाबाद, सुत्कन्गेदोर, सुरकोतदा और हड़प्पा इसके प्रमुख केन्द्र थें। ब्रिटिश काल में हुई खुदाइयों के आधार पर पुरातत्ववेत्ता और इतिहासकारों का अनुमान है कि यह अत्यंत विकसित सभ्यता थी और ये शहर अनेक बार बसे और उजड़े हैं।
वैदिक काल (१५००-५०० ई पूर्व)
वैदिक काल
वैदिक काल प्राचीन भारतीय संस्कृति का एक काल खंड है, जब वेदों की रचना हुई थी। हड़प्पा संस्कृति के पतन के बाद भारत में एक नई सभ्यता का आविर्भाव हुआ। इस सभ्यता की जानकारी के स्रोत वेदों के आधार पर इसे वैदिक सभ्यता का नाम दिया गया। वैदिक काल को दो भागों ऋग्वैदिक काल (1500- 1000 ई. पू.) तथा उत्तर वैदिक काल (1000 - 700 ई. पू.) में बांटा गया जाता है।
लौह Nahi h
लौह युग
प्राचीन भारत (५०० ईसा पूर्व- ५५० ईस्वी
भारतीय इतिहास
प्राचीन भारत
१००० ई पू के पश्चात १६ महाजनपद उत्तर भारत में मिलते हैं। ५०० ईसवी पूर्व के बाद, कई स्वतंत्र राज्य बन गए| उत्तर में मौर्य वंश, जिसमें चन्द्रगुप्त मौर्य और अशोक सम्मिलित थे, ने भारत के सांस्कृतिक पटल पर उल्लेखनीय छाप छोडी | १८० ईसवी के आरम्भ से, मध्य एशिया से कई आक्रमण हुए, जिनके परिणामस्वरूप उत्तरी भारतीय उपमहाद्वीप में इंडो-ग्रीक, इंडो-स्किथिअन, इंडो-पार्थियन और अंततः कुषाण राजवंश स्थापित हुए | तीसरी शताब्दी के आगे का समय जब भारत पर गुप्त वंश का शासन था, भारत का "स्वर्णिम काल" कहलाया| दक्षिण भारत में भिन्न-भिन्न समयकाल में कई राजवंश चालुक्य, चेर, चोल, कदम्ब, पल्लव तथा पांड्य चले | विज्ञान, कला, साहित्य, गणित, खगोल शास्त्र, प्राचीन प्रौद्योगिकी, धर्म, तथा दर्शन इन्हीं राजाओं के शासनकाल में फ़ले-फ़ूले।
मध्यकालीन भारत
मध्यकालीन भारत
12वीं शताब्दी के प्रारम्भ में, भारत पर मुसलानों के आक्रमण करने और विजयी होने के पश्चात, उत्तरी व केन्द्रीय भारत का अधिकांश भाग दिल्ली सल्तनत के शासनाधीन हो गया; और बाद में, अधिकांश उपमहाद्वीप मुगल वंश के अधीन। दक्षिण भारत में विजयनगर साम्राज्य शक्तिशाली निकला। हालांकि, विशेषतः तुलनात्मक रूप से, संरक्षित दक्षिण में, अनेक राज्य शेष रहे अथवा अस्तित्व में आये।
17वीं शताब्दी के मध्यकाल में पुर्तगाल, डच, फ्रांस, ब्रिटेन सहित अनेकों युरोपीय देशों, जो कि भारत से व्यापार करने के इच्छुक थे, उन्होनें देश में स्थापित शासित प्रदेश, जो कि आपस में युद्ध करने में व्यस्त थे, का लाभ प्राप्त किया। अंग्रेज दुसरे देशों से व्यापार के इच्छुक लोगों को रोकने में सफल रहे और १८४० ई तक लगभग संपूर्ण देश पर शासन करने में सफल हुए। १८५७ ई में ब्रिटिश इस्ट इंडिया कम्पनी के विरुद्ध असफल विद्रोह, जो कि भारतीय स्वतन्त्रता के प्रथम संग्राम से जाना जाता है, के बाद भारत का अधिकांश भाग सीधे अंग्रेजी शासन के प्रशासनिक नियंत्रण में आ गया।
ब्रिटिश शासन के अन्तर्गत भारतीयों ने संघर्ष जारी रखे। अनेक छोटे-बड़े विद्रोह हुए। सन १८८५ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई। अनेक क्रान्तिकारी और सशस्त्र संगठन भी अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते रहे।
१९३७ में अंग्रेजों ने बर्मा को भारत से अलग कर दिया। १९४२ में भारत छोड़ो आन्दोलन हुआ। १९४३ में आजाद हिन्द फौज ने बर्मा सीमा की तरफ से अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। १९४६ में भारतीय नौसेना ने अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह हुआ।
स्वतन्त्र भारत
स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास
१९४७ से १९५०
देश आजाद: १४ अगस्त १९४७ को जैसे ही घड़ी की सुई में रात के १२ बजे, प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू ने देश के स्वतंत्र होने की घोषणा की।
शोक की लहर: ३० जनवरी १९४८ को उस समय सारे देश में शोक की लहर दौड़ गई, जब नाथूराम गोड्से ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी।
भारत-पाकिस्तान के बीच प्रथम युद्ध : देश विभाजन के बाद नए पड़ोसी बने पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर दिया। यह लड़ाई ३१ दिसम्बर १९४८ को समाप्त हुई और इसमें दोनों देशों के लगभग १५००-१५०० सैनिक मारे गए तथा पाकिस्तान ने कश्मीर के एक भूभाग पर अधिकार कर लिया।
भारत बना गणतंत्र: संविधान सभा द्वारा १९४९ में पारित किए जाने के बाद २६ जनवरी १९५० को पहली बार देश का संविधान स्वीकार किया गया।
जेल की बैरक में आईआईटी की स्थापना: सन् १९५० में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के निकट हुबली जेल के परिव्यक्त बैरक में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के रूप में देश के पहले तकनीकी उच्च शिक्षा संस्थान की नींव डाली गई।
१९५० से १९७०
भाषाई आधार पर राज्यों का गठन: अलग तेलुगू राज्य की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद १९५३ में पहली बार भाषाई आधार पर आंध्रप्रदेश राज्य का गठन किया गया।
वामपंथ का उदय: सन् १९५४ में शीत युद्ध के दौर से गुजर रहे विश्व के समक्ष पंडित जवाहरलाल नेहरू ने गुटनिरपेक्षता का सिद्धान्त प्रस्तुत किया, जिसे बाद में यूगोस्लाविया के मार्शल टीटो, इंडोनेशिया के सुकर्णो और मिस्र के गमाल अब्दुल नासिर ने अंगीकार करते हुए गुटनिरपेक्ष आंदोलन को जन्म दिया।
भारत-चीन युद्ध: २० अक्टूबर १९६२ को पड़ोसी चीन ने विश्वासघात करते हुए अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख की सीमा पर धावा बोल दिया। इस युद्ध में भारत की शर्मनाक हार हुई और चीन ने अक्साई चिन पर अधिकार कर लिया।
पंडित नेहरू का देहान्त: पक्षाघात का शिकार होने के बाद सन् १९६४ में पंडित नेहरू का निधन हो गया और प्रधानमंत्री की कुर्सी उनकी पुत्री इंदिरा गांधी के स्थान पर लाल बहादुर शास्त्री को प्राप्त हुई।
इंदिरा बनीं प्रधानमंत्री: ११ जनवरी १९६६ को ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद इंदिरा गांधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमन्त्री बनीं।
हरित क्रांति का जन्म: सन् १९६७ से लेकर १९७८ तक चली हरित क्रांति ने भारत को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बना दिया।
आईटी क्रांति: १९६८ में टाटा कन्सल्टन्सी सर्विसिज़ की स्थापना से भारत नई ऊँचाई पर पहुंचा दिया।
बैंकों का राष्ट्रीयकरण और निजी कोश(प्रिवी पर्स) का उन्नमूलन: १९ जुलाई १९६९ को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया और साथ ही, उन्होंने लगभग ४०० रजवाड़ों को आजादी के समय से ही मिल रहे राजभत्ते(प्रिवी पर्स) को बंद कर दिया।
१९७० से १९८०
भारत-पाक के मध्य तीसरा युद्ध: सन् १९७१ में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आपस में भिड़ गए। परिणामस्वरूप एक नए देश बांग्लादेश(२५ दिसम्बर १९७१) का जन्म हुआ। शिमला समझौते के अंतर्गत दोनों देशों के बीच शांति स्थापित हुई।
चिपको आन्दोलन का जन्म: सन् १९७३ में उत्तराखंड राज्य के कुछ ग्राम वासियों ने वनों को काटने से बचाने के लिए एक अनोखे आंदोलन आरंभ किया, जिसमें वे पेड़ से चिपक जाते थे।
पहला परमाणु परीक्षण: १८ मई १९७४ को राजस्थान के पोखरण में भारत ने पहली बार सफल परमाणु परीक्षा किया। इस मिशन का नाम बुद्धा स्माइल्स रखा गया।
शोले की रिकार्ड तोड़ सफलता: १९७५ में रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित चलचित्र शोले ने बालीवुड नया कीर्तिमान रचा और उस समय तक का यह सर्वश्रेष्ठ चलचित्र घोषित किया गया।
अन्तरिक्ष में भारत: १९ अप्रैल १९७५ को पहले भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट का सफल प्रक्षेपण।
आपातकाल की घोषणा: जून १९७५ में इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की।
टीकाकरण अभियान की शुभारंभ: १९७८ में सभी शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को डिप्थीरिया, पोलियो, टिटनेस और कुकुरखांसी से बचाने के लिए टीकाकरण का सघन अभियान छेड़ा गया।
मदर टेरेसा को नोबेल पुरस्कार: अपने जीवन का अधिकांश भाग कलकत्ता की मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीबों की सेवा में गुजार देने वाली मदर टेरेसा को सन् १९७९ में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
१९८० से १९९०
एशियाई खेलों का सफल आयोजन: सन् १९८२ में भारत में दूसरी बार एशियाई खेलों का सफल आयोजन किया गया, जो कि पिछली बार की अपेक्षा कहीं बड़े पैमाने पर रहा और साथ ही इसी वर्ष रंगीन टीवी भी भारत आया।
भारत बना क्रिकेट विश्व चैंपियन: १९८३ में खेलों की दुनिया में सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए भारत ने कपिल देव की कप्तानी में वेस्ट इंडीज को हराकर क्रिकेट विश्व कप अपने नाम कर लिया।
18-02-1983 को असम के नेल्ली में 10000 मुसलमानों का नरसंहार
लेखक - श्रेष्ठ बाजपेई
ऑपरेशन ब्लूस्टार: जून १९८४ में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्देश पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जरनैल सिंह भिंडरावाले के नेतृत्व में घुसे खालिस्तानी आतंकवादियों को निकाल बाहर करने के लिए सेना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया।
अंतरिक्ष में प्रथम भारतीय: अप्रैल १९८४ में भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और सफलता प्राप्त की, जब पहला भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा, जो भारतीय वायुसेना के एक पायलट थे, अंतरिक्ष पहुंचे।
thumb|100px|right|पहला भारतीय अंतरिक्ष यात्री, राकेश शर्मा।
इंदिरा गांधी की हत्या: ३१ अक्टूबर १९८४ को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही सिख अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या को ऑपरेशन ब्लू स्टार के प्रतिकार के रूप में देखा गया। (यह केवल कुछ इतिहासकारो की राय है)। इंदिरा गांधी की हत्या के हुए सिक्ख विरोधी दंगों में २,००० से अधिक लोग मारे गए।
एवरेस्ट विजय: २३ मई १९८४ को बचेंद्री पाल विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली भारत की पहली और विश्व की पांचवीं महिला बनीं।
भोपाल गैस त्रासदी: ३ दिसम्बर १९८४ को विश्व का सर्वाधिक भीषण औद्योगिक दुर्घटना सामने आई, जब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में यूनियन कार्बाइड के कारखाने में गैस का रिसाब होने से लगभग ३,००० लोग अकाल मृत्यु का शिकार बने।
thumb|150px|right|भोपाल गैस कांड स्मारक।
सड़क पर उतरी मारुति: १९८४ में ८०० सीसी की मारुति कार लांच हुई, जिसने देश में वाहन क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया।
शाह बानो मामला: इस विवादास्पद मामले में उच्चतम न्यायालय ने मुस्लिम बोर्ड के निर्णय को पलटते हुए शाह बानो को गुजारा भत्ता देने को कहा लेकिन कट्टरपंथी मुस्लिम कार्यकर्ताओं के दबाव के आगे राजीव गांधी सरकार ने उच्चतम न्यायालय के निर्णय को प्रभावहीन बनाया।
कनिष्क बमकांड: २३ जून १९८५ को बब्बर खालसा के आतंकवादियों ने आयरलैंड से टोरंटो आ रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ा दिया, जिसमें सवार सभी ३२९ यात्री मारे गए।
असम समझौता: १९८५ में राजीव गांधी सरकार और असम के चरमपंथी गुटों में ऐतिहासिक समझौते से यह आस बंधी थी कि इस राज्य में शांति हो जाएगी, लेकिन ऐसा पूरी तरह संभव नहीं हो सका।
भारत-श्रीलंका शांति समझौता: भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी और श्रीलंका के राष्ट्रपति जेआर ने १९८७ में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता एक भूल साबित हुआ और इसके चलते श्रीलंका में हिंसक आंदोलन जोर पकड़ने लगा।
मताधिकार की आयु सीमा घटी: १९८८ में राजीव गांधी सरकार ने मतदान के लिए न्यूनतम आयु सीमा २१ वर्ष से घटाकर १८ वर्ष कर दी।
पृथ्वी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण: भारत ने पूर्णतया स्वदेशी तकनीक पर आधारित बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र का १९८८ में सफल परीक्षण किया।
आरक्षण का पेंच: अगस्त १९९० में तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मंडल आयोग की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए २७ प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू कर दिया।
१९९० से २०००
राजीव गांधी की हत्या: २१ मई १९९१ को तमिलनाडु के श्रीपेराम्बदुर में लिट्टे की आत्मघाती हमलावर धनु ने राजीव गांधी की हत्या कर दी।
आर्थिक उदारीकरण: १९९२ में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव और वित्त मंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह ने देश में आर्थिक सुधारों का नया दौर आरंभ किया।
सत्यजीत राय को ऑस्कर अवार्ड: विश्व सिनेमा को यादगार फिल्में देने वाले निर्माता-निर्देशक सत्यजीत राय को १९९२ में ऑस्कर का लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया।
प्रतिभूति घोटाला: शेयर बाजारों में नियोजित तरीके से तेजी लाकर शेयरधारकों के करोड़ों रुपए का वारा-न्यारा करने का खेल पहली बार जगजाहिर हुआ। इस पूरे प्रकरण में हर्षद मेहता नामक व्यक्ति की सबसे बड़ी भूमिका थी।
बाबरी विध्वंस: ६ दिसम्बर १९९२ को अयोध्या में विवादास्पद बाबरी ढांचे को हिंदुओं की भीड़ ने ढहा दिया। जिसकी प्रतिक्रिया में देश सांप्रदायिक दंगों की आग धधकने लगा था।
मुंबई बमकांड: बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की घटना के बाद मुंबई(१९९३) में श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट हुए, जिसमें लगभग २५० लोग मारे गए।
सुष्मिता को ब्रह्मांड सुंदरी का ताज: सुष्मिता सेन ब्रह्मांड सुंदरी का ताज पहनने वाली भारत की पहली महिला बनीं।
सेलफोन की शुरूआत: १९९५ में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु और केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम ने सेलफोन पर पहली बार बात करते हुए देश में मोबाइल सेवा की शुरूआत की।
इंटरनेट युग का आरंभ: १९९५ में विदेश संचार निगम लिमिटेड (वीएसएनएल) ने देश के छह नगरों में इंटरनेट सेवा का शुभारंभ किया।
पोखरण-2: अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के शासनकाल में भारतीय वैज्ञानिकों ने ११-१३ मई १९९८ में पोखरण में पांच परमाणु परीक्षण किए। पाकिस्तान ने भी प्रतिकार स्वरूप २८ मई १९९८ में छह परमाणु परीक्षण कर डाले।
अमर्त्य सेन को नोबेल पुरस्कार: १९९८ में अमर्त्य सेन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
भारत-पाक बस सेवा: १९९९ में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत-पाकिस्तान के बीच बस सेवा आरंभ की।
कारगिल की लड़ाई: जुलाई, १९९९ में भीरतीय सेना को कारगिल में पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ की जानकारी मिली। जिसके बाद भारतीय सेना ने घुसपैठियों के विरुद्ध कार्रवाई आरंभ कर दी। इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप पाकिस्तानी सेना और घुसपैठिये पीछे हटे।
मैच फिक्सिन्ग: अप्रैल, २००० में क्रिकेट में मैच फिक्सिन्ग् उजागर होने से क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हेन्स क्रोनिये के विरुद्ध इस संबंध में मामला दर्ज किया।
२००० से २०१० तक
भारतीय संसद भवन पर हमला: १३ दिसम्बर २००१ को आतंकवादियों ने संसद भवन पर हमला किया, लेकिन देश के बहादुर सिपाहियों ने अपनी प्राणों की आहुति देकर भी आतंकवादियों के इरादों को विफल कर दिया।
तहलका कांड: तहलका डॉटकॉम ने स्टिंग ऑपरेशन के द्वारा रक्षा सौदों के लिए सांसदों और सैन्य अधिकारियों को घूस लेते हुए उजागर किया।
गोधरा जनसंहार: गुजरात के गोधरा में २७ फ़रवरी २००२ को हिंदू तीर्थयात्रियों से भरी एक ट्रेन की बोगी को कुछ असामाजिक तत्वों ने जला डाला और जिसकी प्रतिक्रिया स्वरूप अगले ही दिन पूरे राज्य में दंगे भड़क उठे।
कल्पना चावला का दुखद अंत: अंतरिक्ष पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला की दूसरी अंतरिक्ष यात्रा ही उनकी अंतिम यात्रा साबित हुई। 1 फ़रवरी २००३ के दिन पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते समय कोलंबिया शटल यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और कल्पना सहित इसमें सवार सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गए।
सहवाग बनें `मुल्तान का सुल्तान´: २००४ में पाकिस्तान के विरुद्ध मुल्तान टेस्ट में सहवाग शानदार तिहरा शतक जमाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
भारत-अमेरिका परमाणु समझौता: २००५ में भारतीय प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने ऐतिहासिक असैन्य परमाणु सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए।
सूचना का अधिकार: २००५ के सूचना के अधिकार कानून ने सरकारी बाबुओं को जवाबदेह बनाया।
११/७, मुंबई की उपनगरीय रेलों में श्रृंखलाबद्ध बम विस्फ़ोट: ११ जुलाई २००६ को एक बार फिर मुंबई आतंकवादियो के निशाने पर आ गई। शाम के समय अपने घरों को लौट रहे लोकल ट्रेन के खचाखच भरे डिब्बों में २० मिनट के अंतराल पर हुए सात बम धमाको में २५० लोग मारे गए।
टाटा ने कोरस को खरीदा: २००७ में किसी भारतीय कंपनी द्वारा अब तक के सबसे बड़े अधिग्रहण के रूप में टाटा स्टील ने एंग्लो-डच कंपनी कोरस को खरीद लिया।
पहली महिला राष्ट्रपति: महाराष्ट्र की पहली महिला राज्यपाल बनने वाली प्रतिभा पाटील ने २५ जुलाई २००७ को देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
मुंबई २६/११: एक बार फिर राष्ट्र की वित्तीय राजधानी पर आतंकवादियों का हमला। बुधवार, २६ नवम्बर २००८ की रात लगभग १० पाकिस्तानी आतंकवादी आधुनिक हथियारों से युक्त होकर चर्चगेट स्टेशन, कामा अस्पताल और ताज और ओबेरॉय-ट्रायडैन्ट में घुसे। ३ दिन तक चले कमांडो ऑपरेशन में २०० से अधिक लोग मारे गए और १० में से नौ आतंकवादी भी। एक आतंकवादी, अजमल कसाब को जीवित पकड़ लिया गया।
२०१० से २०२० तक
अगस्त २०११ में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अन्ना हजारे का आन्दोलन
भारत दूसरी बार बना क्रिकेट विश्व चैंपियन: २०११ में क्रिकेट की दुनिया में बड़ी जीत दर्ज करते हुए भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्री लंका को हराकर दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप अपने नाम कर लिया।
नरेन्द्र मोदी प्रधानमन्त्री बने : 26 मई, 2014 को नरेन्द्र मोदी भारत के १५वें प्रधानमन्त्री बने।
भारतीय अंतरिक्ष मिशन (मंगलयान): २०१४ में इसरो ने इतिहास रचा जहां भारत अपने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी): २०१७ में भारत की संसद ने ऐतिहासिक वस्तु एवं सेवा कर या जीएसटी लॉन्च किया जो आजादी के बाद कर(टैक्स) में सबसे बड़ा संशोधन बना।
उरी आतंकी हमला: २०१६ में १८ सितंबर को आंतकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद द्वारा उरी के पास स्थित भारतीय सेना के मुख्यालय पर हमला किया गया जिसमे १९ भारतीय जवानों की मृत्यु हो गई।
विमुद्रीकरण या 'नोटबंदी': २०१६ में ८ नवंबर को आरबीआई द्वारा ५०० और १००० रुपये के करेंसी नोटों को अवैध मुद्रा घोषित कर दिया गया, या सरल शब्दों में कहें तो इनका कोई मूल्य नहीं रहा।
अनुच्छेद ३७० हटाया गया: २०१९ में भारत के संविधान के अनुच्छेद ३७० के तहत जम्मू और कश्मीर को "अस्थायी" विशेष दर्जा राष्ट्रपति के आदेश द्वारा हटा दिया गया था।
पुलवामा आतंकी हमला: २०१९ में १४ फ़रवरी को आंतकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद द्वारा भारतीय जवानों को ले जाती हुई गाड़ियों पर आत्मघाती आंतकवादी के सहयोग से हमला किया गया। इस हमले में सीआरपीएफ के ४० जवानों की मृत्यु हो गई।
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामला: २०१९ में विश्व स्तर पर सबसे लंबे अदालती मामलों में से एक माने जाने वाले मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में अपना फैसला सुनाया।
नरेन्द्र मोदी दूसरी बार प्रधानमन्त्री : 30 मई 2019 को नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
२०२० से अब तक
मई २०२० में लद्दाख के पैंगोंग त्सो के पास चीन और भारत के गश्ती दल के बीच हिंसक टकराव के बाद लगभग नौ महीने तक टकराव की स्थिति बनी रही। फरवरी २०२१ में दोनों सेनाएं पुनः अपने मूल पोस्टों पर वापस लौटना शुरू हुईं।
४ जून २०२४ : नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधनमन्त्री बने।
भारतीय इतिहास का संक्षिप्त कालक्रम
ईसा पूर्व
2500-1800 : सिंधु घाटी सभ्यता
1500-1000 : वैदिक सभ्यता
563 : गौतम बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु के निकट लुम्बिनी गाँव में
540 : महावीर का जन्म वैशाली के पास कुण्डलग्राम मैं
327-326 : भारत पर एलेक्जेंडर का हमला। इसने भारत और यूरोप के बीच एक भू-मार्ग खोल दिया
322 : चंद्रगुप्त मगध की राजगद्दी पर बैठा
313 : जैन परंपरा के अनुसार चंद्रगुप्त का राज्याभिषेक
305 : चंद्रगुप्त मौर्य के हाथों सेल्युकस की पराजय
273-232 : अशोक का शासन
261 : कलिंग की विजय
145-101 : एलारा का क्षेत्र, श्रीलंका के चोल राजा
58 : विक्रम संवत् का आरम्भ
ईसवी
78 : शक संवत का आरम्भ
120 : कनिष्क का राज्याभिषेक
320 : गुप्त युग का आरम्भ, भारत का स्वर्णिम काल
380 : विक्रमादित्य का राज्याभिषेक
405-411 : चीनी यात्री फाहयान की यात्रा
415 : कुमार गुप्त-1 का राज्याभिषेक
455 : स्कंदगुप्त का राज्याभिषेक
606-647 : हर्षवर्धन का शासन
712 : सिंध पर पहला अरब आक्रमण
836 : कन्नौज के भोज राजा का राज्याभिषेक
985 : चोल शासक राजाराज का राज्याभिषेक
998 : सुल्तान महमूद का राज्याभिषेक
1001 : महमूद गजनी द्वारा भारत पर पहला आक्रमण, जिसने पंजाब के शासक जयपाल को हराया था
1025 : महमूद गजनी द्वारा सोमनाथ मंदिर का विध्वंस
1191 : तराई का पहला युद्ध
1192 : तराई का दूसरा युद्ध
1206 : दिल्ली की गद्दी पर कुतुबुद्दीन ऐबक का राज्याभिषेक
1210 : कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु
1221 : भारत पर चंगेज खान का हमला (मंगोल का आक्रमण)
1236 : दिल्ली की गद्दी पर रजिया सुल्तान का राज्याभिषेक
1240 : रजिया सुल्तान की मृत्यु
1296 : अलाउद्दीन खिलजी का हमला
1316 : अलाउद्दीन खिलजी की मृत्यु
1325 : मोहम्मद तुगलक का राज्याभिषेक
1327 : तुगलकों द्वारा दिल्ली से दौलताबाद और फिर दक्कन को राजधानी बनाया जाना
1336 : दक्षिण में विजयानगर साम्राज्य की स्थापना
1351 : फिरोजशाह का राज्याभिषेक
1398 : तैमूरलंग द्वारा भारत पर हमला
1469 : गुरुनानक का जन्म
1494 : फरघाना में बाबर का राज्याभिषेक
1497-98 : वास्को-डि-गामा की भारत की पहली यात्रा (केप ऑफ गुड होप के जरिए भारत तक समुद्री रास्ते की खोज)
1526 : पानीपत की पहली लड़ाई, बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराया; बाबर द्वारा मुगल शासन की स्थापना
1527 : खानवा की लड़ाई, बाबर ने राणा सांगा को हराया
1530 : बाबर की मृत्यु और हुमायूं का राज्याभिषेक
1539 : शेरशाह सूरी ने हुमायूं का हराया और भारतीय का सम्राट बन गया
1540 : कन्नौज की लड़ाई
1545: कालिंजर का युद्ध
1555 : हुमायूं ने दिल्ली की गद्दी को फिर से हथिया लिया
1556 : पानीपत की दूसरी लड़ाई
1565 : तालीकोट की लड़ाई
1576 : हल्दीघाटी की लड़ाई- अकबर ने राणा प्रताप को हराया
1582 : दिवेर-छापली का युुद्ध
1582 : अकबर द्वारा दीन-ए-इलाही की स्थापना
1597 : राणा प्रताप की मृत्यु
1600 : ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना
1605 : अकबर की मृत्यु और जहाँगीर का राज्याभिषेक
1606 : गुरु अर्जुन देव का वध
1611 : नूरजहाँ से जहांगीर का विवाह
1616 : सर थॉमस रो ने जहाँगीर से मुलाकात की
1627 : छत्रपती शिवाजी महाराजांचा जन्म और जहांगीर की मृत्यु
1628 : शाहजहां भारत के सम्राट बने
1631 : मुमताज महल की मृत्यु
1634 : भारत के बंगाल में अंग्रेजों को व्यापार करने की अनुमति दे दी गई
1659 : औरंगजेब का राज्याभिषेक, शाहजहाँ को कैद कर लिया गया
1665 : औरंगजेब द्वारा छत्रपती शिवाजी महाराज को कैद कर लिया गया
1680 : छत्रपती शिवाजी महाराजांचा मृत्यु झाला
1707 : औरंगजेब की मृत्यु
1708 : गुरु गोबिंद सिंह की मृत्यु
1739 : नादिरशाह का भारत पर हमला
1757 : प्लासी की लड़ाई, लॉर्ड क्लाइव के हाथों भारत में अंग्रेजों के राजनीतिक शासन की स्थापना
1761 : पानीपत की तीसरी लड़ाई, शाहआलम द्वितीय भारत के सम्राट बने
1764 : बक्सर की लड़ाई
1765 : क्लाइव को भारत में कंपनी का गर्वनर नियुक्त किया गया
1767-69 : पहला मैसूर युद्ध
1770 : बंगाल का महान अकाल
1780 : महाराजा रणजीत सिंह का जन्म
1780-84 : दूसरा मैसूर युद्ध
1784 : पिट्स अधिनियम
1793 : बंगाल में स्थायी बंदोबस्त
1799 : चौथा मैसूर युद्ध ; टीपू सुल्तान की मृत्यु
1800 – 1900
1802 : बेसेन की संधि
1809 : अमृतसर की संधि
1827: महात्मा जोतिबा फुले जन्म
1829 : सती प्रथा को प्रतिबंधित किया गया
1830 : ब्रह्म समाज के संस्थापक राजाराम मोहन राय की इंग्लैंड की यात्रा
1833 : राजाराम मोहन राय की मृत्यु
1839 : महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु
1839-42 : पहला अफगान युद्ध
1845-46 : पहला अंग्रेज-सिक्ख युद्ध
1852 : दूसरा अंग्रेज-बर्मा युद्ध
1853 : बांबे से थाने के बीच पहली रेलवे लाइन और कलकत्ता में टेलीग्राफ लाइन खोली गई
1857 : स्वतंत्रता का पहला संग्राम (या सिपाही विद्रोह)
1861 : रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म
1869 : महात्मा गांधी का जन्म
1875 : स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना
1889 : जवाहरलाल नेहरु का जन्म
1897 : सुभाष चंद्र बोस का जन्म
1891 : डा. भीम राव अंबेडकर का जन्म
1900 से भारत की स्वतंत्रतता तक
1904 : तिब्बत की यात्रा
1905 : लॉर्ड कर्जन द्वारा बंगाल का पहला बंटवारा
1906 : मुस्लिम लीग की स्थापना
1911 : दिल्ली दरबार- ब्रिटिश के राजा और रानी की भारत यात्रा- दिल्ली भारत की राजधानी बनी
1914 : पहले विश्व युद्ध की शुरुआत
1916 : मुस्लिम लीग और कांग्रेस द्वारा लखनऊ समझौते पर हस्ताक्षर
1918 : पहले विश्व युद्ध की समाप्ति
1919 : मताधिकार पर साउथबरो कमिटी, मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार- अमृतसर में जालियाँवाला बाग हत्याकांड
1920 : खिलाफत आंदोलन की शुरुआत
1927 : साइमन कमीशन का बहिष्कार, भारत में प्रसारण की शुरुआत
1928 : लाला लाजपतराय की मृत्यु (शेर-ए-पंजाब)
1929 : लॉर्ड ऑर्वम समझौता, लाहौर कांग्रेस में पूर्ण स्वतंत्रता का प्रस्ताव पास
1930 : सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत- महात्मा गांधी द्वारा दांडी मार्च (अप्रैल 6, 1930)
1931 : गांधी-इर्विन समझौता
1935 : भारत सरकार अधिनियम पारित
1937 : प्रांतीय स्वायतता, कांग्रेस मंत्रियों का पदग्रहण, अम्ग्रेजों ने बर्मा को भारत से अलग कर दिया।
1941 : रबीन्द्रनाथ टैगोर की मृत्यु, भारत से सुभाष चंद्र बोस का पलायन
1942 : क्रिप्स मिशन के भारत आगमन पर भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत
1943-44 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने प्रांतीय आजाद हिंदू हुकूमत, भारतीय राष्ट्रीय सेना की स्थापना की और बंगाल में अकाल
1945 : लाल किले में आईएनए का ट्रायल, शिमला समझौता और द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति
1946 : ब्रिटिश कैबिनेट मिशन की भारत यात्रा- केंद्र में अंतरिम सरकार का गठन
1947 : भारत का विभाजन व स्वतंत्रता
21वीं सदी 3rd millennium
वर्ष तारीख आयोजन 2001 26 जनवरी 7.7 w गुजरात भूकंप ने पश्चिमी भारत को अधिकतम मर्केली तीव्रता एक्स (अत्यधिक) के साथ हिला दिया, जिससे 13,805-20,023 लोग मारे गए और लगभग 166,800 घायल हो गए। जुलाई वाजपेयी ने दो साल से ज़्यादा समय में दोनों पड़ोसियों के बीच पहली शिखर वार्ता में पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ से मुलाक़ात की। कश्मीर पर मतभेदों के कारण यह बैठक बिना किसी सफलता या संयुक्त बयान के समाप्त हो गई। जुलाई वाजपेयी की भाजपा पार्टी ने कई राजनीतिक घोटालों और पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ के साथ उनकी वार्ता की स्पष्ट विफलता के कारण उनके इस्तीफे की पेशकश को अस्वीकार कर दिया।
सितंबर अमेरिका ने 1998 में परमाणु परीक्षण करने के बाद भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों को हटा लिया। इस कदम को अमेरिका के नेतृत्व वाले आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए उनके समर्थन के लिए एक पुरस्कार के रूप में देखा जाता है। अक्टूबर भारत और पाकिस्तान ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर एक-दूसरे की सैन्य चौकियों पर लगभग एक वर्ष में सबसे भारी गोलीबारी की।http://in.reuters.com/article/india-pakistan-idINKCN0HV0OY20141006 India-Pakistan fighting kills 9 civilians, 3 militants Reuters 2014-10-06 27 November 2014 https://web.archive.org/web/20141219133539/http://in.reuters.com/article/2014/10/06/india-pakistan-idINKCN0HV0OY20141006 19 December 2014 dead अक्टूबर पाकिस्तानी सेना ने सोमवार 6 जून की सुबह सीमा से लगभग तीन किमी. (दो मील) दूर अरनिया गांव पर गोलाबारी की, जिसमें पांच लोग मारे गए और कम से कम दो दर्जन नागरिक घायल हो गए। दिसम्बर आत्मघाती दस्ते ने नई दिल्ली में संसद पर हमला किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी मारे गए। हमले में पांच बंदूकधारी मारे गए। दिसंबर भारत ने पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाए, ताकि वह संसद पर आत्मघाती हमले के लिए जिम्मेदार दो कश्मीरी आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो। पाकिस्तान ने भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाए और जनवरी में इन समूहों पर प्रतिबंध लगा दिया।दिसंबरभारत और पाकिस्तान ने युद्ध की बढ़ती आशंकाओं के बीच साझा सीमा पर भारी संख्या में सैनिक तैनात किए। 2002 भारतीय और पाकिस्तानी नेताओं के बीच वाकयुद्ध तेज़ हो गया है। वास्तविक युद्ध आसन्न प्रतीत होता है। जनवरी भारत ने अपने पूर्वी तट पर परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल - अग्नि - का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। फरवरी अयोध्या से लौट रहे 59 हिंदू तीर्थयात्रियों के गोधरा, गुजरात में ट्रेन में आग लगने से मारे जाने के बाद अंतर-धार्मिक रक्तपात शुरू हो गया। इसके बाद हुए दंगों में 1,000 से अधिक लोग मारे गए। (पुलिस और अधिकारियों ने आग के लिए मुस्लिम भीड़ को दोषी ठहराया; 2005 की सरकारी जांच में कहा गया कि यह एक दुर्घटना थी, हालांकि बाद में अदालत और एसआईटी रिपोर्ट ने मुस्लिम भीड़ को जिम्मेदार ठहराया।) मई पाकिस्तान ने तीन मध्यम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली गौरी मिसाइलों का परीक्षण किया, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। जून ब्रिटेन और अमेरिका ने युद्ध को टालने के लिए कूटनीतिक आक्रामकता बनाए रखते हुए अपने नागरिकों से भारत और पाकिस्तान छोड़ने का आग्रह किया। जुलाई सेवानिवृत्त वैज्ञानिक और भारत के मिसाइल कार्यक्रम के वास्तुकार ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राष्ट्रपति चुने गए। 2003 अगस्त बम्बई में एक साथ हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम 50 लोग मारे गए। नवम्बर भारत ने कश्मीर में युद्ध विराम की पाकिस्तान की घोषणा का अनुपालन किया। दिसम्बर भारत, पाकिस्तान ने सीधे हवाई संपर्क बहाल करने तथा हवाई मार्ग से उड़ान भरने की अनुमति देने पर सहमति व्यक्त की। 2004 जनवरी सरकार और उदारवादी कश्मीर अलगाववादियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मई 2004 आम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की आश्चर्यजनक जीत। मनमोहन सिंह ने प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली। सितंबर भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए आवेदन करता है। नवंबर भारत ने कश्मीर से अपने कुछ सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया। दिसंबर इंडोनेशिया के तट पर 2004 हिंद महासागर भूकंप के कारण आई सुनामी से हजारों लोग मारे गए, जिसने दक्षिण में और अंडमान और निकोबार द्वीपों में तटीय समुदायों को तबाह कर दिया। 2005 जुलाई मुंबई (बॉम्बे) और महाराष्ट्र क्षेत्र में मानसून की बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में 1,000 से अधिक लोग मारे गए। 8 अक्टूबर 7.6 w कश्मीर भूकंप अधिकतम मर्कली तीव्रता VIII (गंभीर) के साथ आता है, जिससे 86,000-87,351 लोग मारे गए, 69,000-75,266 घायल हुए और 2.8 मिलियन लोग बेघर हो गए। 2006 फरवरी भारत की अब तक की सबसे बड़ी ग्रामीण रोजगार योजना शुरू की गई, जिसका उद्देश्य लगभग 60 मिलियन परिवारों को गरीबी से बाहर निकालना है। मार्च अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की यात्रा के दौरान अमेरिका और भारत ने परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका ने भारत को असैन्य परमाणु प्रौद्योगिकी तक पहुंच प्रदान की, जबकि भारत ने अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए अधिक जांच पर सहमति व्यक्त की। 2007 फरवरी भारत और पाकिस्तान ने आकस्मिक परमाणु युद्ध के जोखिम को कम करने के उद्देश्य से एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। 18 फरवरी नई दिल्ली से पाकिस्तान के शहर लाहौर जा रही एक ट्रेन में बम विस्फोट और आग लगने से 68 यात्री मारे गए, जिनमें से अधिकांश पाकिस्तानी थे। मार्च छत्तीसगढ़ राज्य में माओवादी विद्रोहियों ने भोर में हुए हमले में 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को मार डाला। अप्रैल भारत का पहला वाणिज्यिक अंतरिक्ष रॉकेट लॉन्च किया गया, जिसमें एक भारतीय उपग्रह था। मई सरकार ने 20 वर्षों के अपने सबसे मजबूत आर्थिक विकास के आंकड़ों की घोषणा की - मार्च तक के वर्ष में 9.4%। मई हैदराबाद में मुख्य मस्जिद में बम विस्फोट में कम से कम नौ लोग मारे गए। बाद में हुए दंगों में कई अन्य मारे गए। जुलाई भारत का कहना है कि उसके एचआईवी या एड्स से पीड़ित लोगों की संख्या पहले के आधिकारिक आंकड़ों की लगभग आधी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कुल मामले 2 मिलियन से 3.1 मिलियन के बीच हैं, जबकि पहले अनुमान 5 मिलियन से अधिक था। 25 जुलाई प्रतिभा पाटिल भारत की राष्ट्रपति निर्वाचित होने वाली पहली महिला बनीं। 2008 July Series of explosions kills 49 in Ahmedabad, in Gujarat state. The little-known terrorist group Indian Mujahideen claims responsibility. October Following approval by the US Congress, President George W. Bush signs into law a nuclear deal with India, which ends a three-decade ban on US nuclear trade with Delhi. 22 October India successfully launches its first mission to the moon, the uncrewed lunar probe Chandrayaan-1.22 October 2008 PSLV-C11 Successfully Launches Chandrayaan-1 http://www.isro.gov.in/pressrelease/scripts/pressreleasein.aspx?Oct22_2008 dead https://web.archive.org/web/20120107014114/http://isro.gov.in/pressrelease/scripts/pressreleasein.aspx?Oct22_2008 7 January 2012 11 March 2012 ISRO 26–29 November The 2008 Mumbai attacks (often called the 26/11 attacks) kill 174 people, including 9 of the 10 terrorists from Lashkar-e-Taiba, an Islamic terrorist organisation based in Pakistan. India decides not to attack Pakistan in retaliation. December India announces "pause" in peace process with Pakistan. Indian cricket team cancels planned tour of Pakistan. 2009 February India and Russia sign deals worth $700 million, according to which Moscow will supply Uranium to Delhi. May Resounding general election victory gives governing Congress-led alliance of PM Manmohan Singh an enhanced position in parliament, only 11 seats short of an absolute majority. July Delhi court decriminalizes gay sex 2010 13 February 16 people are killed in a bomb explosion at German Bakery in the city of Pune, Maharashtra.21 February 2010 Death toll rises to 15 in Pune German Bakery blast http://www.dnaindia.com/mumbai/report_pune-blast-toll-rises-to-15_1350620 21 February 2010 Daily News and Analysis 2011 2 April India wins cricket world cup after 28 years under the captaincy of MS Dhoni. 13 May After 34 years of Left Front Government, Trinamool Congress and Congress alliance come to power in West Bengal. 2012 25 July Pranab Mukherjee, the former Finance Minister is elected as the 13th president of India. 2013 12 February Indian helicopter bribery scandal comes to light. 21 February Terror attacks in Hyderabad in Dilsukhnagar area. 5 November Mars Orbiter Mission, is successfully launched into Mars orbit by the Indian Space Research Organisation (ISRO).Walton Zach India Announces Mars Mission One Week After Curiosity Landing http://www.webpronews.com/india-announces-mars-mission-one-week-after-curiosity-landing-2012-08 15 August 2012 Web Pro News 8 September 2013 https://web.archive.org/web/20130925110129/http://www.webpronews.com/india-announces-mars-mission-one-week-after-curiosity-landing-2012-08 25 September 2013 liveManmohan Singh formally announces India's Mars mission http://www.thehindu.com/sci-tech/science/article3775271.ece 15 August 2012 The Hindu 31 August 2012 Staff https://web.archive.org/web/20120831120009/http://www.thehindu.com/sci-tech/science/article3775271.ece 31 August 2012 liveBal Hartosh Singh BRICS in Space http://latitude.blogs.nytimes.com/2012/08/30/india-and-china-race-to-send-a-mission-to-mars/ 30 August 2012 The New York Times 31 August 2012 https://web.archive.org/web/20120902000018/http://latitude.blogs.nytimes.com/2012/08/30/india-and-china-race-to-send-a-mission-to-mars/ 2 September 2012 live 2014 16 May Narendra Modi elected as prime minister of India, Congress was routed in the general elections. 2 June Telangana, The state of Telangana was officially formed on 2 June 2014. 2016 2–5 January Terror Attacks on Pathankot Air Base. Pathankot terror attack: Terrorists hid overnight in airbase shed http://indianexpress.com/article/india/india-news-india/pathankot-attack-terrorists-hid-overnight-in-airbase-shed/ The Indian Express 2016-01-13 2016-01-13 https://web.archive.org/web/20160113195307/http://indianexpress.com/article/india/india-news-india/pathankot-attack-terrorists-hid-overnight-in-airbase-shed/ 13 January 2016 live 27 June India becomes a member of Missile Technology Control Regime. 23 September India signs a billion-dollar defence deal with France to buy 36 Rafale fighter jets. 27 September India launches its first space laboratory, AstroSat, in its biggest project since its Mars orbiter mission in 2014. 8 November In a surprise announcement, the government withdraws high denomination notes from circulation causing chaotic scenes at banks across the country as customers try to exchange old notes. 2017 30 June The Goods and Services Tax (GST) launched, the biggest tax reform in history of India.2019 14 February A convoy of vehicles carrying Central Reserve Police Force (CRPF) personnel on the Jammu–Srinagar National Highway was attacked by a vehicle-borne suicide bomber in the Pulwama district, Jammu and Kashmir, India.26 FebruaryThe 2019 Balakot airstrike was conducted by India, when Indian warplanes crossed the de facto border in the disputed region of Kashmir, and dropped bombs in the vicinity of the town of Balakot in Khyber Pakhtunkhwa province in Pakistan.27 February The 2019 Balakot strike from Indian side was given a reply named "Swift Retort". After a dog fight between Pakistani and Indian Fighter Pilots. Indian Wing Commander Abhinandan Varthaman was captured by the Pakistani side. However acting to the pressure of various global leaders and bound by the Vienna Convention. Pakistan was Forced to release the Indian Pilot with all due respect. 22 May Narendra Modi gets re-elected as the Prime Minister of India. 5 August The state of Jammu and Kashmir divided into two separate union territories known as Jammu Kashmir and Ladakh by scrapping of Article 370 of the Constitution of India.11 December The Citizenship (Amendment) Act, 2019 was passed by the Parliament of India on 11 December 2019. It amended the Citizenship Act of 1955 by providing a path to Indian citizenship for members of Hindu, Sikh, Buddhiist, Jain, Parsi, and Christian religious minorities, who had fled persecution from Pakistan, Bangladesh and Afghanistan before December 2014.202030 January The first COVID-19 case of the country was reported in Kerala's Thrissur district.202112 May COVID-19 pandemic in India: The country's death toll exceeds 250,000. Delhi cremation grounds were running out of places while hundreds of bodies were reported washed up on the banks of the Ganges. 202218 July Droupadi Murmu is elected as President of India, making her the first tribal woman and youngest person to the office.30 October The collapse of a suspension bridge in Gujarat, leaves at least 135 dead.20232 June A train collision in Odisha results in at least 296 deaths and more than 1,200 others injured.3 July Indian oil refiners start payments for Russian oil imports in Chinese yuan as an alternative to the US dollar due to increasing sanctions against Russia.23 August Chandrayaan-3 becomes the first spacecraft to land near the south pole of the Moon, carrying a lunar lander named Vikram and a lunar rover named Pragyan.2 September The Indian Space Research Organisation (ISRO) successfully launches Aditya-L1, India's first solar observation mission.
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
भारत का इतिहास
भारत का आर्थिक इतिहास
बाहरी कड़ियाँ
भारत का इतिहास
BBC India Timeline
भारत
श्रेणी:भारत का इतिहास
श्रेणी:ऐतिहासिक समयरेखायें