411 REFERENCE · Wikipedia
चौंसठ योगिनी मंदिर, खजुराहो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चौसठ योगिनी मन्दिर hi Khajuraho,Chausath-Yogini-Tempel.jpg India Madhya Pradesh#India चौसठ योगिनी मंदिर की स्थिति खजुराहो 24.8495199 79.9181333 region:IN inline,title शाक्त देवी छत्तरपुर मध्य प्रदेश भारत ९वीं शताब्दी
चौसठ योगिनी मंदिर, मध्य प्रदेश के खजुराहो में स्थित देवी का एक ध्वस्त मंदिर है। यह खजुराहो का सबसे प्राचीन मंदिर है जो अब भी विद्यमान है। अन्य स्थानों पर भी चौसठ योगिनी मंदिर हैं, किन्तु यह अकेला ऐसा मन्दिर है जिसका प्लान, आयताकार है।
thumb
शिवसागर झील के दक्षिण-पश्चिम में स्थित चौसठयोगिनी मंदिर चंदेल कला की प्रथम कृति है। यह मंदिर भारत के सेमस योगिनी मंदिरों में उत्तम है तथा यह निर्माण की दृष्टि से सबसे अधिक प्राचीन है। यह मंदिर खजुराहो की एक मात्र मंदिर है, जो स्थानीय कणाश्म पत्थरों से बनी है तथा इसका विन्यास उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर है तथा यह मंदिर १८ फुट जगती पर आयताकार निर्मित है। इसमें बहुत सी कोठरियाँ बनी हुई हैं। प्रत्येक कोठरी २.५ फुट चौड़ी और ४ फुट लंबी है। इनका प्रवेश द्वार ३२ इंच ऊँचा और १६ इंच चौड़ा है। हर एक कोठरी के ऊपर छोटे-छोटे कोणस्तुपाकार शिखर है। शिखर का निचला भाग चैत्यगवाक्षों के समान त्रिभुजाकार है।
श्रेणी:मध्य प्रदेश के हिन्दू मंदिर
श्रेणी:चौंसठ योगिनी मंदिर