Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नागपट्टिनम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नागपट्टिनम Nagapattinamநாகப்பட்டினம் Thirunagai8.JPG नागपट्टिनम का सुंदरराजापेरुमाल मंदिर नागपट्टिनम India Tamil Nadu 10.77 79.83 inline, title तमिल नाडु में स्थिति देश प्रान्त तमिल नाडु ज़िला नागपट्टिनम ज़िला 102905 2011 भाषा प्रचलित तमिल भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 611xxx दूरभाष कोड 914365 TN 51-TN 82 thumb|280px|नागपट्टिनम का बालूतट (बीच) और प्रकाशस्तम्भ thumb|280px|नागपट्टिनम रेलवे स्टेशन का मुख्यद्वार नागपट्टिनम (Nagapattinam) भारत के तमिल नाडु राज्य के नागपट्टिनम ज़िले में स्थित एक शहर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। नागपट्टिनम बंगाल की खाड़ी के किनारे बसा हुआ है।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"Tamil Nadu, Human Development Report," Tamil Nadu Government, Berghahn Books, 2003, ISBN 9788187358145Census Info 2011 Final population totals http://www.censusindia.gov.in/2011census/censusinfodashboard/index.html Office of The Registrar General and Census Commissioner, Ministry of Home Affairs, Government of India 2013 26 January 2014 https://web.archive.org/web/20131113144743/http://www.censusindia.gov.in/2011census/censusinfodashboard/index.html 13 नवंबर 2013 live विवरण नागपट्टिनम अपने धार्मिक धरोहरों के लिए पूरे राज्य में प्रसिद्ध है। यह नागपट्टिनम जिला मुख्यालय है। यह शहर नागानाडु, चोलाकुला, वल्लीपट्टिनम शिव राजधानी जैसे नामों से भी जाना जाता है। प्रारंभिक लेखकों और पुर्तगालियों ने इसे सिटी ऑफ कोरोमंडल नाम से संबोधित किया था। तमिलनाडु की राजधानी चैन्नई से 320 किलोमीटर दूर स्थित इस जिले का गठन 1991 में तंजावुर जिले को काटकर किया गया था। यहां के बंदरगाह भारत के सबसे समृद्ध बंदरगाहों मे गिने जाते हैं। हिन्दू, मुस्लिम और ईसाई तीनों धर्म के सैलानी यहां तीर्थाटन करने के लिए नियमित रूप से आते रहते हैं। प्रमुख आकर्षण वेलनकन्नी वेलनकन्नी इस छोटे से नगर को ईसाई धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल माना जाता है। यहां का अरोकिया माधा चर्च या वेलनकन्नी बासीलिका मुख्य आकर्षण है। सभी धर्म के लोग इस चर्च में प्रार्थना करने बड़ी संख्या में आते हैं। नागापट्टिन से 12 किलोमीटर दक्षिण में कोरोमंडल तट पर स्थित यह चर्च दक्षिण एशिया में ईसाइयों का मक्का माना जाता है। इस नगर के महत्व को देखने हुए वेटिकन सिटी के पोप ने इसे पवित्र शहर घोषित किया था। नागोर दरगाह नागोर दरगाह नागोर में मीरन साहब अब्दुल कादिर हमीद बादशाह की दरगाह मुस्लिम संप्रदाय का लोकप्रिय तीर्थस्थल है। नागापट्टिनम से 4 किलोमीटर उत्तर में स्थित इस दरगाह में अन्य धर्म के अनुयायी भी बड़ी संख्या में आते हैं। धार्मिक सदभाव के प्रतीक इस दरगाह में 2004 में आए सूनामी के दौरान हजारों लोगों ने शरण लिया था। दरगाह के चार आकर्षण प्रवेश द्वार हैं। पश्चिमी द्वार के सम्मुख 131 फीट की ऊंची सुंदर मीनार है, जिसे पेरिया मीनार कहा जाता है। तरंगमबाडी तरंगमबाड़ी कराईकल के उत्तर में स्थित तरंगमबाडी 1620 से 1845 के दौरान एक डेनिश कॉलोनी थी। तमिल भाषा में तरंगमबाडी का तात्पर्य होता है लहरों के गीत गाने का स्थान। 1620 में तंजौर के शासक की अनुमति के बाद रघुनाथ नायक ने यहां बीच के पूर्व में एक शानदार किला बनवाया। यहां बीच के निकट ही गवर्नर का महल बना हुआ है। तरंगमबाडी नागापट्टिनम से 35 किलोमीटर की दूर स्थित है जहां डेनिस वास्तुकला के अनेक नमूने देखे जा सकते हैं। कूथानूर नागापट्टिनम से 45 किलोमीटर दूर स्थित कूथानूर का संबंध महान तमिल कवि ओट्टाकूथर से है। संत कवि को समर्पित यहां एक भव्य मंदिर बना हुआ है। मंदिर परिसर में कला और ज्ञान की देवी सरस्वती का एक पृथक मंदिर है। कोडिक्कराई कोडिक्कराई कोडिक्कराई नागापट्टिनम नगर से 68 किलोमीटर की दूरी पर है। बैकवाटर और वन्यजीव अभयारण्य के लिए यह स्थान चर्चित है। 312.7 हेक्टेयर में फैले इस अभयारण्य में ब्लू बक, स्पोटेड डीयर, वाइल्ड बोर, सेमी वाइल्ड पोन्नी, बोन्नेट मकाक, आदि के अलावा अनेक प्रकार के जलपक्षियों को देखा जा सकता है। यह शांत स्थान हनीमून मनाने वाले नवदंपत्तियों को बड़ी संख्या में आकर्षित करता है। प्रकृति को अपने विशुद्ध रूप में यहां करीब से देखा जा सकता है। मन्नारकुडी मन्नारकुडी नागापट्टिनम से 56 किलोमीटर दूर स्थित मन्नारकुडी वैष्णव मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। इन मंदिरों को राजगोपालस्वामी मंदिर के नाम से जाना जाता है। सिक्कल सिक्कल सिंगारवेलन मंदिर के लिए चर्चित है। यह शिव का एक प्राचीन मंदिर है जहां भगवान मुरूगन सिंगारवेलन के रूप में पूजे जाते हैं। शैव मत के अनेक संतों जैसे अप्पर, तिरूगनाना समबंदर और मानिक सागर ने यहां अनेक भक्तिमय गीत गाए हैं। मंदिर के स्तंभों में बेहद खूबसूरत नक्कासी की गई है। वेदारण्यम वेदारण्यम नागापट्टिनम नगर से वेदरनयम की दूरी 58 किलोमीटर है। यह स्थान वेदरनेश्वर मंदिर के लिए लोकप्रिय है, जिसे सप्त विदांग थल्लम में शुमार किया जाता है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह स्थान काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह स्थान दक्षिण भारत में नमक सत्याग्रह का प्रमुख केन्द्र था। आवागमन वायु मार्ग नागापट्टिनम का निकटतम एयरपोर्ट तिरूचिरापल्ली विमानक्षेत्र है, जो शहर से लगभग 147 किलोमीटर दूर है। देश के अनेक शहरों से यह एयरपोर्ट जुड़ा हुआ है। रेल मार्ग नागापट्टिनम का निकटतम रेलवे स्टेशन दक्षिण भारत के अनेक शहरों से जुड़ा हुआ है। चैन्नई, तिरूचिरापल्ली, तंजावुर और कोल्लम आदि शहरों से यहां के लिए नियमित ट्रेनें हैं। सड़क मार्ग नागापट्टिनम दक्षिण भारत के अनेक शहरों से सड़क मार्ग के माध्यम से जुड़ा हुआ है। चेन्नई, मदुरै, त्रिची, कन्याकुमारी, तंजावुर, पांडिचेरी आदि शहरों से यहां के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं इन्हें भी देखें नागपट्टिनम ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:नागपट्टिनम ज़िला श्रेणी:तमिल नाडु के शहर श्रेणी:नागपट्टिनम ज़िले के नगर श्रेणी:भूतपूर्व पुर्तगाली उपनिवेश श्रेणी:भारत में बंदरगाह नगर