Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गोवा वेल्हा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गोवा वेल्हा Goa VelhaOld Goa गोवा वेल्हा India Goa 15.444 73.881 inline, title गोवा में स्थिति देश प्रान्त गोवा ज़िला उत्तर गोवा ज़िला तहसील तिस्वाड़ी (इल्हास) 4322 2011 भाषा प्रचलित कोंकणी, मराठी IST +5:30 डाक कोड 403108 गोवा वेल्हा (Goa Velha) भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह पुराना गोवा से अलग शहर है, हालांकि वह भी पुर्तगाली में "गोवा वेल्हा" कहलाता है।"The Rough Guide to Goa," Rough Guides UK, 2010, ISBN 9781405386616"Goa and Mumbai," Amelia Thomas, Lonely Planet, 2012, ISBN 9781741797787 इतिहास गोवा वेल्हा "गोवपुरी" या "गोकपट्टाना" नामक एक प्राचीन बन्दरगाह पर स्थित है, जिसका निर्माण 11वीं में कादम्ब राजवंश द्वारा जुवारी नदी के तट पर किया गया था। गोवपुरी पहले कादम्ब राजवंश और तत्पश्चात विजयनगर साम्राज्य के महत्वपूर्ण बन्दरगाहों में से एक था। पन्द्रहवीं सदी में दक्कन की सल्तनतों और विजयनगर साम्राज्य के बीच गोवा क्षेत्र पर नियन्त्रण को लेकर बहुत से युद्ध लड़े गए, जिसके परिणामस्वरूप गोवपुरी बीजापुर के आदिलशाहों के नियन्त्रण में आया। इन युद्धों के कारण गोवपुरी उजाड़ हो गया। इसके अतिरिक्त, जुवारी नदी गाद के कारण बन्दरगाह से पीछे हटने ल्गी थी। इसके परिणामस्वरूप, नए आदिलशाह शासकों ने उत्तर में कुछ पर माण्डवी नदी के तट पर नए बन्दरगाह नगर का निर्माय कराया। अन्तत: पुर्तगालियों ने इस नए नगर को भारत में पुर्तगाली साम्राज्य के भाग की राजधानी बनाया, और पुराने गोवपुरी बन्दरगाह को "गोवा वेल्हा" (Goa Velha पुर्तगाली में अर्थ पुराना गोवा) नामित किया। पुर्तगाली शासन के अधीन गोवा वेल्हा एक छोटे कस्बे के रूप में अस्तित्व में रहा, और 1961 में शेष गोवा के साथ-साथ भारत में सम्मिलित किया गया। भूगोल गोवा वेल्हा, उत्तर गोवा के इल्हास में स्थित पिलार के निकट स्थित है। सड़क मार्ग द्वारा यह आगसईम के उत्तर-पश्चिम में लगभग 2.5 किमी, राजधानी पणजी से दक्षिण-पूर्व में 12 किमी, वास्को दा गामा से उत्तर-पूर्व में 17 किमी, और दक्षिण गोवा जिले के मुख्यालय मारगाँव से उत्तर में 22 किमी की दूरी पर स्थित है। जनसांख्यिकी भारत की 2001 की जनगणना के अनुसारhttp://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 https://web.archive.org/web/20040616075334/http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 16 जून 2004 Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional) 2008-11-01 Census Commission of India live, गोवा वेल्हा की जनसंख्या 5,411 है। कुल जनसंख्या में पुरुष 53%, और महिलाएँ 47% हैं। यहाँ की औसत साक्षरता दर 77% है जो राष्ट्रीय साक्षरता दर 59.5% से अधिक है जिसमें से पुरुष साक्षरता दर 82% और महिला साक्षरता दर 71% है। 9% लोग 0-6 वर्ष आयुवर्ग के हैं। इन्हें भी देखें तिस्वाड़ी उत्तर गोवा ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:उत्तर गोवा ज़िला श्रेणी:गोवा के नगर श्रेणी:उत्तर गोवा ज़िले के नगर