Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ये उन दिनों की बात है

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ये उन दिनों की बात है भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण सोनी चैनल पर 5 सितम्बर 2017 से शुरू हुआ। इसका निर्माण शशि सुमीत प्रॉडक्शन ने किया है। इसमें अशी सिंह और रणदीप राय ने मुख्य किरदार निभाया है। ये कहानी 1990 के दशक के प्रेम कहानी पर आधारित है। कहानी ये कहानी नैना और समीर की प्रेम कहानी है। नैना एक अच्छी लड़की है, जिसकी मुलाक़ात अहमदाबाद के एक विद्यालय में समीर नाम के लड़के से होती है। वो उसे पसंद करने लगती है, लेकिन एक दिन वो उसे किसी और लड़के को मारते हुए देखती है और उसके ये बात प्राचार्य से कहने पर समीर को वहाँ से निकाल दिया जाता है। इस कारण समीर को नैना से नफरत हो जाती है। इसके बाद लगातार उन दोनों के बीच कई सारी गलतफमिया होने लगती हैं। वो नैना से बदला लेने के लिए उससे प्यार का नाटक करता है, और नैना को उससे प्यार हो जाता है। parantu naina ko jab sameer ki shart ka pata lagta hain tab uska dil tut jata hain मुख्य आशी सिंह — नैना समीर माहेश्वरी रणदीप राय — समीर माहेश्वरी अन्य संजय चौधरी — मुन्ना उर्फ मनोज (समीर का अच्छा दोस्त और स्वाति का प्रेमी) राघव धीर — पंडित (समीर का अच्छा दोस्त) आएशा कदुसकर — प्रीति अगरवाल (नैना की बहन) क्रिस्टीना पटेल — स्वाति (नैना की अच्छी दोस्त, और मुन्ना की प्रेमिका) सोमेन्द्र सोलंकी / विवान सिंह राजपूत — अर्जुन अगरवाल (नैना का बड़ा भाई और शेफाली की पसंद) मधुश्री शर्मा — बेला अगरवाल (नैना की आंटी) सचिन खुराना — आनंद अगरवाल (नैना का अंकल) चंदरेश सिंह — राकेश अगरवाल (नैना के पिता) आभा परमार — बीना अगरवाल (नैना की आंटी) संजय भत्रा — जगदीश अगरवाल (नैना का अंकल) सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ