Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अफ़्रीका में भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अफ़्रीका की भाषाएं भाषा अफ़्रीका में भाषाthumb|200px|भाषाई विभिन्नता को दर्शाता अफ्रीका का एक मानचित्र युनेस्को के अनुसार अफ्रीका में २००० से भी ज्यादा भाषाएँ बोली जाती है।http://portal.unesco.org/ci/en/ev.php-URL_ID=8048&URL_DO=DO_TOPIC&URL_SECTION=201.html Africa 2005 युनेस्को 1 मार्च 2009 https://web.archive.org/web/20080602050234/http://portal.unesco.org/ci/en/ev.php-URL_ID%3D8048%26URL_DO%3DDO_TOPIC%26URL_SECTION%3D201.html 2 जून 2008 live अधिकतर भाषाएं अफ्रीकी मूल की है परन्तु यूरोपीय एवं एशियाई प्रभाव भी देखा जा सकता है। अफ्रीकी भाषाओँ को निम्नलिखित समूहों में बांटा जा सकता है। अफ्रो-एशियाई भाषाएँ मुख्या रूप से एशिया के सीमावर्ती प्रान्तों में बोली जाती है। यह प्रांत है हार्न ऑफ़ अफ्रीका, उत्तरी अफ्रीका, सहेल एवं दक्षिण पश्चिमी एशिया। नीलो-साहरन भाषाएँ बोलने वाले लगभग ३ करोड़ लोग हैं जो निलोत जनजाति से संबन्ध रखते हैं। यह भाषा मुख्य रूप से चाड, इथियोपिया, कीनिया, सूडान, युगांडा और उत्तरी तंजानिया में बोली जाती है। नाइजर-कांगो भाषा समूह उप-सहारा क्षेत्र में बोली जाती। यह भाषा समूह विश्व का सबसे बड़ा भाषा समूह माना जाता है। खोइसान भाषा समूह में लगभग ५० भाषाएँ है एवं यह मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका में बोली जाती है। उपनिवेशवाद के अन्त होते-होते अधिकतर अफ्रीकी देशों ने यूरोपीय भाषाओं को अपना लिया और उन्हें स्थानीय भाषाओं के साथ राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया। अंग्रेजी एवं फ्रेंच भाषा अफ्रीका में प्रमुखता से बोली जाती है। इनके अलावा अरबी,पुर्तगाली, अफ्रीकान और मलागासी ऐसी भाषाएँ है जो अफ्रीका में बाहर से आकर काफी प्रचलित हुई। अगर हम भाषाओं की गतिशीलता देखें तो अफ्रीका अधिकतम भाषायी विविधता का महाद्वीप माना जा सकता है, क्योंकि यहाँ पर विस्थापन प्रक्रिया की सबसे कम प्रतिशत पाई जाती है (संसार के 50 प्रतिशत के मुकाबले लगभग 20 प्रतिशत)। एक और ख़ास बात यह है कि जबकि विश्व के बाकि हिस्सों में लुप्त होती हुई भाषाओं की जगह यूरोपीय भाषाओं द्वारा ली जा रही है अफ्रीका में दूसरी अफ्रीकी भाषाएँ (स्वाहिली, वोलोफ, हाउसा, फुल, चिचोना) ही कमज़ोर भाषाओं की जगह ले रही हैं।http://www10.gencat.cat/casa_llengues/AppJava/hi/diversitat/diversitat/llenguesafrica.jsp अफ्रीका की भाषाएँ २१ मई २००९ भाषा भवन https://web.archive.org/web/20110813150345/http://www10.gencat.cat/casa_llengues/AppJava/hi/diversitat/diversitat/llenguesafrica.jsp 13 अगस्त 2011 dead