411 REFERENCE · Wikipedia
एनरिक इग्लेसियस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एनरिक इग्लेसियस property raw P18 properties linked references edit edit@end P569 properties linked references edit linked P19 properties linked references edit linked P1477 properties linked references edit linked P2048 properties linked references edit linked P2048 properties linked references edit linked P27 properties linked references edit linked P69 properties linked references edit linked P108 properties linked references edit linked P25 properties linked references edit linked P22 properties linked references edit P570 properties linked references edit P20 properties linked references edit linked P172 properties linked references edit P102 properties references edit P1196 properties references edit P509 properties linked references edit linked P106 properties linked references edit linked P26 properties linked references edit linked P40 properties linked references edit linked P166 properties linked references edit linked P551 properties linked references edit linked P800 properties linked references edit linked P793 properties linked references edit linked P2218 properties linked references edit linked P140 property raw P109 properties linked references edit linked P856 properties linked references edit linked P7047 properties linked references edit linked P39 properties linked references edit linked P119
एनरिक मीगेल इग्लेसियस प्रेसलर (जन्म - 8 मई 1975, मेड्रिड, स्पेन), एनरिक इग्लेसियस स्पैनिश गायक, गीतकार और अभिनेता हैं।[3]
इग्लेसिआस ने अपने संगीत करियर की शुरूआत मेक्सिकन इंडी लेबल फोनोविसा से की जिसने उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के लतीनो मार्केट और लैटिन अमेरिका का सबसे प्रसिद्ध कलाकार बनने में मदद की और जिसने की उस समय किसी भी अन्य कलाकार के स्पैनिश भाषा में बिकने वाले ऐल्बम से ज्यादा बिक्री की।
सहस्राब्दी के पारगमन से पहल ही उन्होंने मुख्यधारा अंग्रेजी भाषा मार्केट में अपनी प्रसिद्धी कायम कर ली और युनिवर्सल म्यूजिक के साथ $48,000,000 का एक अनूठा और अभूतपूर्व मल्टी-ऐल्बम अनुबंध साइन किया जिसके तहत यूनिवर्सल म्यूजिक लतीनो ने उनकी स्पैनिश ऐलबम्स और इंटरस्कोप (Interscope) ने अंग्रेजी ऐलबम्स रिलीज़ कीं.
इग्लेसिआस ने 6 करोड़ रिकॉर्ड दुनिया भर में बेचे हैंhttp://www.telegraph.co.uk/travel/hubs/heavenandhell/3542443/Enrique-Iglesiass-heaven-and-hell.html Enrique Iglesias's heaven and hell - Telegraph 2008-12-14 Judd Deany https://www.webcitation.org/65dCBz2TR?url=http://www.telegraph.co.uk/travel/hubs/heavenandhell/3542443/Enrique-Iglesiass-heaven-and-hell.html 22 फ़रवरी 2012 live , उन्होंने एक ग्रैमी और एक लैटिन ग्रैमी जीता है और उनके पास दो बिलबोर्ड हॉट 100 #1 और एक #3 हैं और उनके नाम बिलबोर्ड हॉट लैटिन ट्रैक्स पर स्पैनिश भाषा में उन्नीस एकल प्रस्तुत करने का कीर्तिमान है।
प्रारंभिक जीवन और करियर
इग्लेसियस का जन्म मैड्रिड में हुआ था। वे स्पैनिश गायक जूलियो इग्लेसियस और फिलिपिन 'सोशलाइट'(प्रसिद्ध सामाजिक व्यक्ति) और मैगजीन पत्रकार इसाबेल प्रेसलर के तीसरे और आखिरी संतान थे। वे फिलिपिन और स्पैनिश मूल के हैं।[10][9] 1978 में उनके माता-पिता का तलाक हो गया और अगले साल उनके पिता अपना संगीत करियर रिलीज़ रखने के लिए मियामी, फ्लोरिडा चले गए।
1985 में इग्लेसियस के दादा,डॉ जूलियो इग्लेसियस पूगा का आतंकवादी गुट ETA ने अपहरण कर लिया। अपने पोते की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनरिक और उनके भाई को उनके पिता के पास मायामी भेज दिया गया।April 2009 वे एक साल के लिए अपनी मां के पास बेलग्रेड, सर्बिया में भी रहे जो पत्रकार का काम करती थी।http://www.index.hr/xmag/clanak/enrique-kao-dijete-zivio-u-beogradu-a-sada-bi-upoznavao-beogradjanke/434991.aspx Enrique kao dijete živio u Beogradu, a sada bi upoznavao Beograđanke - Showbiz - XMag - Index.hr www.index.hr 2009-07-21 https://web.archive.org/web/20100125195921/http://www.index.hr/xmag/clanak/enrique-kao-dijete-zivio-u-beogradu-a-sada-bi-upoznavao-beogradjanke/434991.aspx 25 जनवरी 2010 live चूंकि उनके पिता को उनके कैरियर के कारण अधिकतर बाहर ही रहना पड़ता था इसलिए युवा इग्लेसियस का लालन पालन उनके पारिवारिक धाय द्वारा किया गया। 1993 में उन्होंने गुलिवर प्रिपरेटरि स्कूलApril 2009 से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और आगे यूनिवर्सटी ऑफ़ मायामी (मायामी विश्वविद्यालय) में व्यवसाय का अध्ययन किया। Enrique Iglesias http://www.mtv.com/music/artist/iglesias_enrique/artist.jhtml#bio MTV Networks 1 अक्टूबर 2009 https://web.archive.org/web/20091003100319/http://www.mtv.com/music/artist/iglesias_enrique/artist.jhtml#bio 3 अक्तूबर 2009 live
एनरिक नहीं चाहते थे कि उनके पिता को उनके संगीत करियर के योजनाओं के विषय में पता चले और वे अपने करियर की प्रगति के लिए अपने प्रसिद्ध उपनाम का सहारा लेना नहीं चाहते थे। अपनी प्रारंभिक प्रेरणा, अपनी किशोरी प्रेमिका क्रिस्टी डेब्लेर से प्राप्त करते हुए इग्लेसियस ने अपने पारिवारिक धाय से पैसे उधार लिए जिससे उसने एक डेमो टेप रिकॉर्ड तैयार किया जिसमें एक स्पैनिश और दो अंग्रेजी गाने शामिल थे। उन्होंने अपने पिता के प्रचारक फ़रनैन मार्तिनेज़ से संपर्क किया और दोनों ने डेमो टेप को 'एनरिक मार्तिनेज़' के काल्पनिक नाम (तखल्लुस) से प्रस्तुत किया। इसके लिए इस मिथ्या तथ्य को सामने रखा गया की वह (एनरिक मार्तिनेज़) ग्वाटेमाला का एक अज्ञात व्यक्ति था। इग्लेसियस को फोनोविसा नाम के उस समय के एक छोटे इंडी रिकॉर्ड लेबल द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। अपना पहला ऐल्बम रिकॉर्ड करने के लिए कॉलेज बीच में ही छोड़ कर वे छः महीने के लिए टोरोंटो, ओंटारियो, कनाडा चले गए।
करियर
1995-1997 एनरिक इग्लेसियस
Enrique Iglesias (album) Enrique Iglesias
जुलाई 1995 को इग्लेसियस ने अपना पहला ऐल्बम एनरिक इग्लेसियस ी टू टे वास", "एक्सपेरिएन्सिआ रिलीजिओसा" इत्यादि जैसे बड़े हिट्स शामिल थे। पहले ही हफ्ते में इस रिकॉर्ड कि 5 लाख प्रतिलिपियां बिक गईं जो कि उस समय एक गैर-अंग्रेजी ऐल्बम के लिए एक दुर्लभ उपलब्धि थी।
उसके गाने पोर अमार्ते को टेलीविजा के टेलिनोवेला मरिसोल में शामिल तो किया गया, परन्तु एक फेर-बदल के साथ: पोर अमारते दारीया मी वीदा (टू लव यू, आइ वुड गिव माइ लाइफ) के बजाय शीर्षक रखा गया पोर अमारते मरिसोल, मोरिरिया (टू लव यू, मरिसोल, आइ वुड डाइ). इस ऐल्बम के पोर्तुगीज और इटैलियन संस्करण भी निकाले गए जिसमें ज्यादातर गानों का अनुवाद इन भाषाओं में भी उपलब्ध था।
इस ऐल्बम में रिलीज़ किये गए पांच एकल गीत, जैसे कि "पोर अमारते","नो लोरेस पोर मी" और "त्रापेसिस्ता", लैटिन चार्ट्स के शीर्ष पर रहे। इस ऐल्बम के लिए बाद में इग्लेसियस को 'सर्वेत्तम लैटिन पॉप प्रदर्शन' श्रेणी में ग्रैमी अवॉर्ड मिला।
1997-1998 विविर
Vivir (Enrique Iglesias album) Vivir
1997 में, विविर (टू लिव) के रिलीज़ होने के साथ इग्लेसियस के सितारों की बुलंदी कायम रही जिसने इग्लेसिआस को उस वर्ष बिक्री के हिसाब से दूसरे अंग्रेजी-भाषी संगीत सितारों के साथ खड़ा कर दिया। इस ऐल्बम में याजू गीत "ऑनलि यू" का पृष्ठ संस्करण (कवर वर्जन) भी शामिल था जिसको स्पैनिश भाषा में "सोलो एन टी" शीर्षक के अंतर्गत अनुवादित किया गया था।
उन गर्मियों में स्टेडियम 'शोज़' पर जोर देते हुए एनरिक ने, एल्टन जॉन, ब्रूस स्प्रिंगस्टीन और बिलि जोएल के लिए काम कर चुके 'साइडमेन' के साथ, सोलह देशों में पूरी तरह बिक चुके 'स्टेज शोज़' प्रदर्शित किये। ओडेसा, टेक्सास से शुरू हुआ दौरा लगातार तीन रातों तक मेक्सिको के प्लाजा डे टोरोसमें, दो रातों तक मॉन्टेरी के ऑडीटोरियो कोका कोलामें और दो रातों तक ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना के रिवर प्लेट में रिलीज़ रहा जिसका 130,000 से भी अधिक लोगों ने आनंद लिया और साथ ही साथ U.S के 19 जगहों पर इस दौरे के दौरान शो प्रदर्शित किये गए। व्हीविर में रिलीज़ हुए तीन एकल गीतों ("एनामोरादो पोर प्रिमेरा वेस","सोलो एन टी" और "मिएन्ते") लैटिन एकल चार्ट्स तथा कई स्पैनिश-भाषी देशों में शीर्ष स्थान पर रहे। इग्लेसियस को उनके पिता और लुइ मिगेल के साथ एक अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड में पहली बार पेश किये गए पसंदीदा लैटिन कलाकार श्रेणी में नामांकित किया गया। यह पहले ही कह दिया गया था कि अगर बड़े इग्लेसियस को ये अवॉर्ड नहीं मिला तो वे 'वॉक आउट' कर जाएंगे. इग्लेसियस अपने पिता से हार गए पर समारोह में उन्होंने "लूविया के" गीत प्रस्तुत किया।
ऐसा कहा जाता है कि ऐल्बम में एनरिक ने अपना पसंदीदा गाना मिएंते बताया है।
1998-1999 कोसास डेल आमोर
Cosas del Amor (Enrique Iglesias album) Cosas del Amor
1998 में, इग्लेसियस ने अपना तीसरा ऐल्बम कोसास डेल आमोर (थिंग्स ऑफ़ लव) रिलीज़ किया। एक और अधिक परिपक्व संगीत की दिशा लेते हुए, इस ऐल्बम ने-जिसमें दो लोकप्रिय एकल गीत "एस्पेरान्ज़ा" और "नूनका ते ओल्वीदार" शामिल थे और ये दोनों गीत लैटिन एकल चार्ट्स में शीर्ष पर रहे- लैटिन संगीत परिदृश्य में उनकी शाख को और मज़बूत बनाया।
इग्लेसियस ने ऐल्बम के रिलीज़ के दौरान छोटे जगहों का एक छोटा दौरा किया जिसके एक शो का टेलिविज़न पर अकापुल्को, मेक्सिको से प्रसारण भी हुआ। इसके बाद उन्होंने एक बड़ा विश्वव्यापी दौरा किया जिसमें बड़ी जगहों पर अस्सी से भी अधिक शो प्रदर्शित किये गए। कोसास डेल आमोर टूर McDonald's द्वारा प्रायोजित सबसे पहला संगीत समारोह था।
उन्होंने रिकी मार्टिन और लॉस टाइगेरेस देल नोर्ते सरीखे प्रतिद्वंदियों के खिलाफ 'पसंदीदा लैटिन कलाकार' की श्रेणी में एक 'अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड' जीता। "नूनका ते ओल्वीदार" गीत का इसी नाम के एक स्पैनिश सोप ओपेरा के 'थीम म्यूजिक' के तौर पर भी उपयोग किया गया और उन्होंने इस श्रृंखला के आख़िरी 'एपिसोड' पर खुद यह गाना गाया.
1999-2000 एनरिक
Enrique (album) Enrique
1999 तक इग्लेसियस अंग्रेजी भाषा के संगीत बाजार में एक सफल और 'क्रॉसओवर' करियर की शुरूआत कर चुके थे। इसका श्रेय अन्य सफल क्रॉसओवर कलाकारों, खासकर रिकी मार्टिन को जाता है जिसकी वजह से लातिनो कलाकारों और संगीत को मुख्यधारा संगीत के क्षेत्र में बहुत तेजी से लोकप्रियता प्राप्त हुई। विल स्मिथ की फिल्म वाइल्ड वाइल्ड वेस्ट के साउंड ट्रैक में इग्लेसियस का गाना बायलामॉस भी शामिल था जो U.S में सबसे बड़ा हिट बन गया।
बायलामॉस की सफलता के बाद कई मुख्यधारा रिकॉर्ड लेबल्स एनरिक को साइन करने को तत्पर थे। हफ़्तों की बातचीत के बाद इग्लेसियस ने इंटरस्कोप के साथ एक मल्टी ऐल्बम करार साइन किया। इस प्रकार इग्लेसियस ने अपना पहला पूर्ण अंग्रेजी CD '''एनरिक ' रिकॉर्ड कर रिलीज़ किया। रैप संगीतकार जेरार्डो मेजिया, जो उस समय इंटरस्कोप के निर्वाहक (एक्ज़िक्यूटिव) थे, इग्लेसियस को अमेरिका लाने और उनके अमेरिकी करियर शुरू करने में अहम भूमिका अदा की। http://www.allmusic.com/artist/p43 Gerardo Mejia: Biography Allmusic 2009-10-14 Bonacich, Drago;Leahey, Andrew इस पॉप ऐल्बम को, जिसमें थोड़ा बहुत लैटिन संगीत का प्रभाव समाविष्ट था, पूरा होने में दो महीने का समय लगा। इसमें व्हिटनी ह्यूस्टन के साथ एक युगल गीत "कुड आई हैव दिस किस फॉरएवर" और ब्रूस स्प्रिंगस्टीन के एक गाने "सैड आईज" का कवर शामिल था। ऐल्बम का तीसरा एकल, "बी विथ यू", उनका दूसरा श्रेष्ठ गाना साबित हुआ।
ऐल्बम का आख़िरी एकल "यू आर माइ #1" फिर से रिकॉर्ड हुआ और अलग-अलग प्रदेशों में वहां के स्थानीय कलाकारों- रूस में आल्सू, ब्राजील में सैंडी & जूनिअर और एशिया में वैलेन सू के साथ युगल गीत के रूप में रिलीज़ किया गया।
2001-2002 एस्केप
Escape (Enrique Iglesias album) Escape
इग्लेसियस का अगला ऐल्बम एस्केप 2001 में आया। जबकि पिछले साल के अधिकतर लैटिन 'क्रॉसओवर्स' अपने पहले साल के अंग्रेजी ऐल्बम्स के रिकॉर्ड बिक्री की बराबरी नहीं कर पाए, वहीं इग्लेसियसस ने दरअसल और ज्यादा बिक्री की। ऐल्बम का पहला एकल "हीरो" यूनाइटेड किंगडम और दूसरे कई देशों में सबसे बड़ा हिट रहा। समूचे ऐल्बम की सह-रचना में जबकि पिछले साल के अधिकतर लैटिन 'क्रॉसओवर्स' अपने पहले साल के अंग्रेजी ऐल्बम्स के रिकॉर्ड बिक्री की बराबरी नहीं कर पाए, वहीं इग्लेसियस ने दरअसल और ज्यादा बिक्री की ने भूमिका निभाई.
एस्केप अब तक की सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता रही है। एकल गाने "एस्केप" और "डोंट टर्न ऑफ द लाइट्स" रेडियो पर सुनाए जाने वाले गानों में प्रमुख गाने बन गए। इन गानों का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा और ये नॉर्थ अमेरिका और दूसरी जगहों के चार्टों में काफी ऊपर या शीर्ष पर रहे। ऐल्बम का एक दूसरा संस्करण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज़ किया गया जिसमें एनरिक के एक पसंदीदा ट्रेक "मे बी" के नए रूपांतर के साथ ही साथ लायनेल रिची के साथ गाया गया एक युगल गीत, "टू लव ए वूमन" भी शामिल था।
इग्लेसियस ने अपने "वन-नाइट स्टैंड वर्ल्ड टूर" के साथ ऐल्बम की सफलता का लाभ उठाया जिसमें 16 देशों में 50 बिक चुके शो भी शामिल थे। रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल और लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में लगातार तीन दिनों तक चले शो को शामिल करते हुए दौरा बुकारेस्ट, रोमेनिया के स्टेडियम नैशनल लिया मेनोलिउ में एक बड़े शो के साथ संपन्न हुआ। समारोह के दौरान MTV रोमेनिया का शुभारम्भ हुआ और वीडियो "लव टू सी यू क्राई" इस चैनल पर दिखाए जाना वाला पहला वीडियो बना।
दौरे का दूसरा चरण "डोंट टर्न ऑफ़ द लाइट्स" 2002 के गर्मियों में पूरा हुआ जिसमें पूरी तरह बिक चुके मैडिसन स्क्वेर गार्डन की दो रातें और मेक्सिको के नेशनल औडीटोरियम के दो शो शामिल थे। सान जुआन, पोर्टो रिको में रौबर्तो क्लीमेंते कोलिजियम में आयोजित केवल एक शो के साथ इस दौरे की समाप्ति हुई।
2002-2003 कीजास
Quizás
2002 में, इग्लेसियस ने स्पैनिश भाषा में चौथा ऐल्बम जारी करने का फैसला किया जिसका शीर्षक कीजास (परहैप्स) था। उनके पिछले स्पैनिश ऐल्बम से ज्यादा परिष्कृत और ज्यादा गूढ़ गानों से युक्त, इस ऐल्बम का टाईटल ट्रैक इग्लेसियस और उनके प्रसिद्द पिता के बीच तनावपूर्ण सबंधों पर आधारित एक गीत है।
शुरूआत में ही ऐल्बम को "बिलबोर्ड" 200 ऐल्बम्स चार्ट में 12वां स्थान प्राप्त हुआ जो की उस समय किसी स्पैनिश भाषा के ऐल्बम को इस चार्ट में मिलने वाला सबसे ऊंचा स्थान था। कीजास की एक सप्ताह में एक लाख प्रतियां बिक गईं, इस प्रकार यह 5 वर्षों में सबसे ज्यादा तेज़ी से बिकने वाला स्पैनिश-भाषी ऐल्बम बन गया। ऐल्बम से रिलीज़ किए गए तीनों एकल आखिरकार लैटिन चार्ट में पहला स्थान पा गए और इस प्रकार इग्लेसियस के कुल 16 गानों को चार्ट में पहले स्थान पर रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बिलबोर्ड के लैटिन चार्ट में सबसे अधिक एकल गानों का पहले स्थान पर रहने का कीर्तिमान आज भी उनके नाम है। ऐल्बम में उनका आखिरी एकल "पारा क्वे ला वीडा" U.S. रेडियो पर दस लाख 'स्पिन' तक पहुंचने वाला पहला अकेला स्पैनिश गाना बन गया।[29]
गीत "कीजास" का वीडियो MTV के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम टोटल रिक्वेस्ट लाइव के विकल्पों में जोड़ा जाने वाला पहला स्पैनिश म्यूजिक वीडियो बन गया। इग्लेसियस ने द टुनाइट शो विथ जे लेनो में इस गाने को पेश किया और इस प्रकार इस शो में स्पैनिश गीत गाने वाले पहले व्यक्ति बन गए। इससे दूसरे कलाकारों, जैसे रिकी मार्टिन, जुआनेस और जोर्गे ड्रेक्स्लर को भी स्पैनिश 'सामग्री' पेश करने का मौक़ा मिल गया। इग्लेसियस ने अपने "डोंट टार्न ऑफ़ द लाइट्स टूर" में कीजास के गानों को शामिल किया और बाद में इस ऐल्बम को सर्वश्रेष्ठ पॉप गायन ऐल्बम का लैटिन ग्रैमी अवार्ड मिला।
2003-2004 7
7 (Enrique Iglesias album) 7
2003 में, इग्लेसियस ने अपना सातवां ऐल्बम रिलीज़ किया जिसे उन्होंने 7 नाम दिया। यह दूसरा ऐल्बम था जिसका सह-लेखन इग्लेसिआस ने किया था। अपने 1980 के दशक से प्रेरित सामग्री के बीच इस ऐल्बम का मुख्य आकर्षण, इसका गाना "रोमर" है जिसे उन्होंने अपने मित्र और पुराने गिटारिस्ट टोनी ब्रूनो के साथ लिखा था। CD में गीत "बी योरसेल्फ" भी शामिल था जो आज़ादी (इसका 'कोरस' यह बतलाता है कि कैसे इग्लेसियस के अपने खुद के माता-पिता को अपने बेटे पर यह विश्वास नहीं था कि वह संगीत के क्षेत्र में कभी सफल हो पाएगा) के बारे में था। पहला एकल गीत "एडिक्टेड" था जिसके तुरंत बाद "नौट इन लव' गाने का रिमिक्स आया जिसमें केलिस को फीचर किया गया था।
इस ऐल्बम के साथ, इग्लेसियस अब तक के उसके सबसे बड़े विश्वव्यापी दौरे पर निकला. इस अत्यधिक प्रचारित दौरे की शुरूआत संयुक्त राज्य अमेरिका में निर्धारित बारह प्रदर्शनों के साथ हुई जिसके आखिरी शो में इग्लेसियस ने हॉउसटन रोडियो में प्रदर्शन दिखाया. आगे इस दौरे के दौरान उन्होंने उन देशों में शो प्रदर्शित किये जहाँ वह पहले कभी नहीं गए थे। इनमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, मिस्र, सिंगापुर और आखिर में दक्षिण अफ्रीका में उनके शो हुए जिनकी सारी टिकटें बिक गईं थी।
2004-2006 7 के बाद की गतिविधियां
अमूमन इग्लेसियस नए रिकॉर्डिंग के दौरान सार्वजनिक उपस्तिथियों से परहेज करते हैं पर इस अवधि के दौरान उन्होंने मीडिया में कई बार मेहमान के रूप में अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई. वह ओप्रा विनफ्रे के 'टौक शो' में बतौर मेहमान भी गए और उनके साथ पूरा दिन बिताया. इस बात पर उनके एक प्रशंसक को आश्चर्य हुआ। वह प्रीमिऔस जुवेंताद में भी उपस्थित हुए और अर्जेंटीना में डिएगो माराडोना के टेलिविज़न शो के अंतिम प्रसारण में संगीतकार मेहमान भी बने. कुछ दिनों बाद विशेष ओलिम्पिक के समर्थन में आयोजित एक क्रिसमस समारोह में उन्होंने प्रदर्शन पेश किया।
इग्लेसियस टॉमी हिलफिगर फ्रैगरेंस के ट्रू स्टार मेन नामक प्रचार समारोहों में भी शामिल हुए हैं जिसका (टॉमी हिलफिगर का) वे अनुमोदन कर रहे हैं। एनरिक ने 'फ्रैगरेंस' के विज्ञापन में अपने अगले ऐल्बम के गीत "रिंग माई बेल्स" के साथ शिरकत की। इग्लेसियस ने सीज़न फिनाले में अपने नवीनतम ऐल्बम का एक गाना "समबॉडी इज मी" पेश किया।
180px|right|thumb|एनरिक इग्लेसियस इजरायल में मंच पर
हाल ही में, इग्लेसियस ने इटली, उरुग्वे और इजराइल में संगीत समारोहों में ऐसे लाइव प्रदर्शन पेश किये कि वैसे समारोह अब दुबारा प्रदर्शित नहीं किये जा सकते.साथ ही में मलागा में MTV के एक उत्सव में पॉलीना रूबिओ के साथ उन्होंने कार्यक्रम पेश किया है और 'स्टेट्स' में समारोहों की एक श्रंखला पूरी कर ली है। 'फॉर द फैन्स टूर' में पेश किये गए अधिकतर 'आइटम' उनके पुराने रंगपटल से थे पर साथ में उनके नए अंग्रेजी और स्पैनिश गीत भी शामिल किए गए थे। इग्लेसियस CBS के टू ऐंड अ हाफ मेन के 7 मई,2007 के एपिसोड में 'फर्नेंडो' द हैंडी मैन के रूप में नज़र आए।
पहला एकल, "डू यू नो?(द पिंग पोंग साँग)", जो उसके नए ऐल्बम, इन्सोम्नियाक का एक एकल था उसे जून 12 को रिलीज़ किया गया और उसका प्रीमियर 10 अप्रैल 2007, मंगलवार को KIIS-FM पर रेयान सीक्रेस्ट्स रेडियो शो में किया गया। एनरिक ने पहली बार "डू यू नो?" और साथ ही साथ "हीरो" का प्रदर्शन U.S श्रृंखला डांसिंग विथ द स्टार्स ' के लाइव टेपिंग के लिए किया।
2007-2008 इन्सोम्नियाक
Insomniac (Enrique Iglesias album) Insomniac
इग्लेसियस ने 12 जून 2007 को अपना नया ऐल्बम इन्सोम्नियाक रिलीज़ किया। ऐल्बम को यह नाम इसकी रेकॉर्डिंग ज्यादातर रात में होने के कारण दिया गया था। ऐल्बम का 'स्टाइल' पिछले ऐल्बमों के तुलना में ज्यादा समकालीन पॉप था जिसमें बहुत सारे 'ट्रैक्स' की व्याख्या R&B के रूप में की गयी। ऐल्बम के विशिष्टताओं में रैप संगीतकार लिल वेय्न के सहयोग में बनी हिप-हॉप अंदाज़ वाली रचना "पुश", साथ में "रिंग माई बेल्स" और रिंगसाइड के 'टायर्ड ऑफ़ बींग सॉरी' के कवर भी शामिल थे।
पहला एकल "डू यू नो?(द पिंग पाँग साँग)" एक विश्वव्यापी हिट साबित हुआ जिसने कई देशों के सर्वेच्च 10 में जगह बनाई और बहुत जगह तो #1 पर भी पहुंच गया। शीर्षक "डिमेलो" वाले एक गाने का स्पैनिश संस्करण बिलबोर्ड के हॉट लैटिन ट्रैक्स में #1 पायदान पर लगातार ग्यारह सप्ताह तक रहा और इस प्रकार उसका यह गाना इस चार्ट पर सबसे अच्छे प्रदर्शन वाला एक गाना बन गया।
इग्लेसियस की अगली पेशकश गाथागीत "समबॉडी इज मी" थी जो अमेरिकी महाद्वीप में एक एकल गीत के रूप में रिलीज़ किया गया था। इस गाने को AC रेडियो पर अनेकानेक बार प्रस्तुत किया गया और यह बिलबोर्ड के हॉट AC में काफी ऊंचे स्थान पर रहा। इसके स्पैनिश संस्करण ने भी चार्ट्स में अच्छा प्रदर्शन किया। इस गाने को धारावाहिक, द यंग एंड द रेस्टलेस में भी पेश किया गया जिसमें इग्लेसियस ने इस ट्रैक का प्रदर्शन किया। इसके दूसरे एकल 'टायर्ड ऑफ़ बींग सॉरी' ने यूरोप के अनेक देशों में सफलता प्राप्त की। हाल में ही इग्लेसियस ने इस गाने को फ्रेंच गायिका नाडिया के साथ रिकॉर्ड किया है जो फ्रांस में #1 पर पहुंच गया है।
4 जुलाई को, एनरिक इग्लेसियस सीरिया में तीन दशकों में प्रदर्शन प्रस्तुत करने वाले पहले पश्चिमी कलाकार बन गए जब उन्होंने इसकी राजधानी दमसकस में 10000 लोगों से खचाखच भरे एक शो में प्रदर्शन पेश किया। उसी हप्ते उन्होंने लाइव अर्थ में भी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वह 'द रौयल वेरायटी परफॉरमेंस' में भी दूसरी बार शामिल हुए.
इन्सोम्नियाक वर्ल्ड टूर का शुभारंभ दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में डोम में किया गया। यह वही स्थल था जहां उसने अपने अंतिम विश्व टूर की समाप्ति की और सारे यूरोप में इसी रंगभूमि पर उसने सर्वाधिक आय की। यह UK में उनका पहला अरीना टूर था जिसके दौरान उन्होंने मेनचेस्टर के MEN अरीना और वेम्बली अरीना जैसे जगहों पर प्रदर्शन किया था। दौरा इग्लेसियस के, LA के नोकिया थियेटर में नए-नए शुरू किये गए L.A. लाइव में पेश किये गए प्रदर्शन के साथ समाप्त हुआ। इस दौरे के दूसरे भाग के दौरान उन्होंने पूरे लैटिन अमेरिका - मेक्सिको से ले कर अर्जेनटाइना तक - भ्रमण किया है। बेलफ़ास्ट के ओडिसि अरीना में आयोजित उनके समारोह को MSN कंट्रोल रूम के लिए फिल्माया गया था और इसे टेलीविजन पर भी प्रसारित किया जा चुका है।
गीत "पुश" को फिल्म स्टेप अप 2 द स्ट्रीट्स के साउंड ट्रेक में शामिल किया गया, हांलाकि इसमें लिटल वेन मौजूद नहीं थे। गाने को ऐल्बम के तीसरे एकल के रूप में मान्यता मिली। एक संगीत वीडियो शूट किया गया, जिसमें फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्रियों को शामिल किया गया। रेडियो पर आधिकारिक रूप से ना जोड़े जाने के बावजूद इस गाने को कई देशों के चार्ट्स में जगह मिली और यह गाना उनके प्रशंसकों के बीच काफी ऊंचा दर्ज़ा रखता है।
एनरिक के गाने "कैन यू हियर मी" को UEFA यूरो 2008 फुटबौल टूर्नामेंट का आधिकारिक गाना चुना गया है।http://en.euro2008.uefa.com/countries/organisation/marketing/kind=16384/newsid=698320.html#iglesias+star+uefa+euro+2008 Iglesias to Star at UEFA Euro 2008 UEFA Euro 2008 2008-05-22 15 जनवरी 2010 https://web.archive.org/web/20090405204048/http://en.euro2008.uefa.com/countries/organisation/marketing/kind%3D16384/newsid%3D698320.html#iglesias+star+uefa+euro+2008 5 अप्रैल 2009 dead उन्होंने यह गाना वियेना, ऑस्ट्रिया में जून 29,2008 को खेले गए फाइनल में लाइव पेश किया।http://socialitelife.celebuzz.com/20En08/05/20/enrique_iglesias_to_sing_to_soccer_fans.php Enrique Iglesias to Sing to Soccer Fans A Socialite's Life 2008-05-20जून 2020 InternetArchiveBot कुछ देशों में इन्सोम्न्याक ऐल्बम का एक नया संस्करण रिलीज़ किया गया जिसमें इस गाने को शामिल किया गया था।
2008 स्पैनिश ग्रेटेस्ट हिट्स ऐल्बम: 1 95/08
Enrique Iglesias: 95/08 Exitos
एनरिक ने 25 मार्च 2008 को सबसे हिट स्पैनिश गानों का एक ऐल्बम रिलीज़ किया जिसमें उनके 'हॉट लैटिन ट्रैक्स' चार्ट पर के सत्रह #1 गाने और साथ में दो नए गाने भी सम्मिलित किये गए थे। इसका पहला एकल गीत था "¿दोंदे एस्तन कोराज़ोन?", जिसे अर्जेंटीना के सितारे कोटि ने लिखा है और जो बिलबोर्ड्स हॉट लैटिन गानों में इग्लेसियस का 18वां #1 गाना बन गया। ऐल्बम ने बिलबोर्ड के लैटिन ऐल्बम चार्ट्स में #1, तथा बिलबोर्ड के टॉप 200 ऐल्बम चार्ट में #18 पर शुरूआत की। यह एनरिक का दूसरा ऐसा ऐल्बम था जिसने अपनी शुरूआत बिलबोर्ड के टॉप 200 ऐल्बम्स (कीजास ने 2002 में 12 वें स्थान के साथ शुरूआत किया था) के सर्वेच्च 20 में स्थान पा कर की थी। ऐल्बम को हाल में ही U.S. और कुछ लैटिन अमेरिकन देशों में 'डबल प्लैटिनम' घोषित किया गया है।
ऐल्बम के दूसरे एकल "लोरो पोर ती" का एक आधिकारिक रिमिक्स है जिसमें "वीसीन इ यैनडेल" को पेश किया गया है। हॉट लैटिन ट्रैक्स के सर्वेच्च 10 में दो महीनों तक रहने के बाद इस ट्रैक ने 8 नवम्बर को प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया और फिर दो सप्ताह तक शिखर पर रहा, इस प्रकार यह इग्लेसिआस का 19 वां ऐसा एकल गीत बन गया जिसने बिलबोर्ड के हॉट लैटिन गानों में #1 स्थान प्राप्त किया हो। इग्लेसियस ने इन दोनों गीतों को अपने US के अरीना दौरे में शामिल किया। लरेडो, टेक्सास में आरम्भ होने से लेकर न्यू जर्सी के आइजौड सेंटर में समाप्त होने तक इस दौरे के दौरान बकाटा बैंड अवेंचुरा ज्यादातर मौकों पर उनके साथ थे जिन्होंने प्रीमिऔस जुवेंटड में उनके साथ "लोरो पोर ती" पेश किया।
इग्लेसियस लो नूएस्त्रो पुरस्कार में एक 'सप्राइज' प्रस्तोता थे जिन्होंने शो की शुरूआत " ¿दोंदे एस्तन कोराज़ोन?" और "डिमेलो" के एक मिश्रण (मेडले) के साथ की। उन्होंने बिलबोर्ड लैटिन म्यूजिक अवॉर्ड्स में भी अपना प्रदर्शन प्रस्तुत किया जिसमें उन्हें एक विशेष पुरष्कार प्राप्त हुआ।
इग्लेसियस ने 25 जून,2008 को फ्लोरिआना ग्रैनरीज,माल्टा में, जहां लोगों का प्रवेश मुफ्त कर दिया गया था,MTV के 2008 के 'आइल' के उपलक्ष पर 40,000 लोगों के लिए लगातार दूसरी बार प्रदर्शन प्रस्तुत किया। इसी दौरे पर, जो कि यहां उनका दूसरा दौरा था (पिछले साल वह इस समारोह में उपस्थित थे और इसकी सबसे बड़ी खबर बन कर छा गए थे), वैलेटा के महापौर ने उन्हें माल्टा की मानद नागरिकता प्रदान की थी।http://www.isleofmtv.com Isle of MTV - Malta Special 2008 16 जून 2020 https://web.archive.org/web/20190802201407/https://www.isleofmtv.com/ 2 अगस्त 2019 dead http://www.youtube.com/watch?v=DfIp92BnjiU YouTube - ISLE OF MTV 2008 - OneRepublic, The Kooks, N.E.R.D, and more 15 जनवरी 2010 https://web.archive.org/web/20150703093715/https://www.youtube.com/watch?v=DfIp92BnjiU 3 जुलाई 2015 live .
2009 एनरिक इग्लेसियस: ग्रेटेस्ट हिट्स
Greatest Hits (Enrique Iglesias album)
अपने स्पैनिश ग्रेटेस्ट हिट्स के संकलन की सफलता के बाद, इग्लेसियस ने 11 नवम्बर को अपने अंग्रेजी हिट्स के एक संकलन का रिलीज़ किया।
संकलन में अंग्रेजी हिट गाने - जैसे "बाइलामॉस", "हीरो", "बी विथ यू","नॉट इन लव" और "एस्केप" जो विभिन्न बिलबोर्ड चार्ट्स में सर्वेच्च स्थान पर रह चुके हैं (जिसमें से दो गाने हॉट 100 में चोटी पर रहे हैं) और साथ ही साथ कुछ ऐसे गाने जैसे रिदम डिवाइन, टायर्ड ऑफ बींग सॉरी और डू यू नो (द पिंग पाँग साँग) जो यूरोप के चार्ट्स में भी टॉप पर रह चुके हैं - सम्मिलित हैं।
इस ऐल्बम में "कैन यू हिअर मी" एवं दो नए गाने शामिल हैं। पहले एकल "अवे"(एक शॉन गैरेट फीट) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा पर दूसरे एकल "टेकिन' बैक माई लव" ने - जिसके निर्माता रेडवन थे और जिसमें R&B/पॉप गायिका सिआरा को पेश किया गया था - काफी अच्छा प्रदर्शन किया और यह इग्लेसियस के करियर के सबसे बड़े विश्वव्यापी हिट्स में से एक बन गया।
एनरिक ने इसी वर्ष अप्रैल से लेकर जुलाई तक में एक और दौरा पूरा किया। 'ग्रेटेस्ट हिट्स' दौरा मेक्सिको में शुरू हुआ पर यूरोप तक चला गया जहां यह क़तर में शुरू हुआ और बेलग्रेड में ख़त्म हुआ; इसमें UK और आयरलैंड में छह अलग-अलग तारीखों पर हुए शो शामिल थे। इस दौरे को सहारा देने के लिए एस्मी डेंटर्स और अलीशा डिक्सन ने भी अपना योगदान दिया।
इस समय एनरिक एक नए ऐल्बम पर काम रहें हैं जो वे उम्मीद करते हैं कि अंग्रेजी और स्पैनिश दोनों में होगा।
गीत-लेखन, निर्माण और अभिनय
इग्लेसियस ने "अन नुओवे जिऔर्नो" लिखने के लिए - जो कि एंड्रिया बोसेली के पहले पोप ऐल्बम का मुख्य गीत था- गीतकार गाय चेम्बर्स के साथ सहयोग किया है। इस गीत का बाद में अंग्रेजी में "फर्स्ट डे ऑफ़ माई लाइफ" के नाम से अनुवाद हुआ जिसकी रेकॉर्डिंग स्पाइस गर्ल मेलनी सी द्वारा की गई। इसके बाद यह गाना समूचे यूरोप में एक बड़ा हिट बनकर उभरा है और अनेक देशों में यह शीर्ष स्थान पा चुका है। इग्लेसिआस ने अमेरिकन आयडल के उप-विजेता क्ले ऐकन के लिए भी एक एकल "द वे" लिखा. इग्लेसियस के सह-लेखन में लिखे चार गाने UK बैंड द हौलिज़ के वर्तमान ऐल्बम में शामिल हैं। कई बार इग्लेसियस ने कहा है कि अगर कभी वह रिटायर हुए तो वह दूसरे कलाकारों के लिए गानों के लेखक और निर्माता का काम करना चाहेंगे.
सन् 2000 में, इग्लेसियस ने फोर गाइज नेम्ड जोस और उना मुजेर नेम्ड मारिया नामक एक ऑफ़ ब्रोडवे संगीत रचना का सह-निर्माण किया। इस संगीत रचना में लैटिन मूल के चार अमेरिकी, जो संगीत में समान रुचि रखते हैं, एक साथ मिलते हैं और एक शो प्रदर्शित करने का फैसला करते हैं। शो में कई ऐसे तत्व निहित हैं जो कार्मेन मिरांडा,सेलिना,रिची वैलेंस, सैंटाना, रिकी मार्टिन और स्वयम इग्लेसियस सरीखे कलाकारों द्वारा गाए गए समकालीन लैटिन एवं पॉप गानों की तरफ संकेत करते हैं और जिनमें इनका उल्लेख मिलता है।
इग्लेसियस की अभिनय में भी रुचि विकसित हुई। उन्होंने रॉबर्ट रोद्रीगेज़ की फिल्म वन्स अपॉन अ टाइम इन मेक्सिको में एंटोनियो बन्देरास,सलमा हायक और जॉनी डेप के साथ काम किया जिसमें उन्होंने गाली बकने और गोली दागने वाले 'लोरेंजो' की भूमिका निभाई. 2007 में उन्होंने चार्ली शीन अभिनीत TV कॉमेडी टू ऐंड अ हाफ मेन में एक छोटी भूमिका अदा की। वे कहते हैं कि वे फिर से अभिनय करेंगे अगर उन्हें ऐसे छोटे-छोटे रोल दिए जाएं जिन्हें वह अपनी संगीत प्रतिबद्धताओं के बीच नियोजित कर सकते हों.
उन्होंने CBS के TV शो हाउ आइ मेट योर मदर में एक अर्जेंटीनी गिटार वादक/सर्फ़र/मालिश चिकित्सक ठेठ प्रेमी पात्र गेल की मेहमान भूमिका अदा की।
इग्लेसियस ने पेप्सी - जो कि उनके पिछले विश्व दौरे का प्रायोजक था - के लिए निर्मित एक महत्वाकांक्षी TV विज्ञापन में एक बुरे रोमन सम्राट की भूमिका भी निभाई. उन्होंने ब्रिटनी एस्पियर्स, बियोंसे और पिंक के साथ उस विज्ञापन में काम किया जो इस विज्ञापन में उनसे बाज़ी मार ले गईं।
सार्वजनिक छवि
अपने कैरियर के शुरुआत से ही इग्लेसियस की सार्वजनिक छवि एक 'हार्टथ्रौब'(आकर्षक पुरुष जिसे देख महिलाओं का दिल धड़क जाता हो) की रही है; उनके बहुत से शुरूआती म्यूजिक विडियोज में उन्हें एक 'बॉय नेक्स्ट डोर' (बाजू वाला छोकरा) के रूप में दर्शाया गया है। उनकी यह छवि प्रशंसकों के बीच तुरंत लोकप्रिय हो गई और इग्लेसियस को उनके पहले टेलीविजन प्रदर्शन के बाद युवा लड़कियों की एक भीड़ ने घेर लिया और अपनी जान छुडाने के लिए उन्हें एक टैक्सी के फर्श पर लेट कर छुपना पड़ा ताकि वह बिना किसी की नज़र में आए स्टूडियो से निकल सकें.May 2009
यह इग्लेसियस के लिए उनके संगीत प्रचार के दौरान घटने वाली एक आम बात हो गई, पर इस जूनून की हद देखने को तब मिली जब 1999 में इग्लेसियस कोसास देल आमोर के प्रचार में वीना देल मार अंतर्राष्ट्रीय गीत समारोह में अपना प्रदर्शन प्रस्तुत करने चिली गए। इस देश की उनकी यह यात्रा अपने 'बीटलमेनिया' सरीक प्रतिक्रिया उत्पन्न करने के कारण बहुत प्रसिद्ध हो गई। हजारों की संख्या में युवतियां हवाईअड्डे की गलियों में और इग्लेसियस के होटल के बाहर जमा हो गईं थीं। समारोह में रिकार्ड भीड़ इकठ्ठा हुई और इग्लेसियस ने अपने सेट के लिए बहुत प्रशंसा प्राप्त की। http://www.geocities.com/enrique_en_chile/sudiavina99.html Festival de Viña Del Mar '99Enrique en Chile 2008-11-28 https://www.webcitation.org/5knlqDfbM?url=http://www.geocities.com/enrique_en_chile/sudiavina99.html 26 अक्तूबर 2009 15 जनवरी 2010 dead
इसके अगले वर्ष की उनके इस समारोह की यात्रा को यद्यपि काफी अलग कारणों से याद किया जाएगा. जब उनको ला गाविओता नामक पुरस्कार दिया गया तो उन्होंने इसे आगे की कुछ पंक्तियों में बैठे दर्शकों की और हलके से उछाल दिया। पहले पहल तो इसको लेकर दर्शकों द्वारा कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नज़र नहीं आई पर जब पुरष्कार के प्रस्तोता ने रोष जताया और उसके वापस की जाने की मांग की तो भीड़ ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाई. अगले दिन मीडिया ने इस बात पर, जिसे कि अब तक इग्लेसिआस द्वारा की गयी एक मामूली गलती समझा जा रहा था, नकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। एक संवाददाता सम्मेलन में इग्लेसियस ने यह सफाई दी कि उनकी मंशा बस ये दिखाने की थी कि यह पुरष्कार वस्तुतः उनके प्रशंसकों के लिए था। उनके ऐल्बम्स की लैटिन अमेरिका में रिलीज़ भारी बिक्री के बावजूद, इग्लेसियस को फिर उस समारोह में कभी आमंत्रित नहीं किया गया और जब भी वे चिली की यात्रा करते हैं उस वाकये को अक्सर उठाया जाता है।http://www.geocities.com/enrique_en_chile/vina2000-index.html Festival de Viña Del Mar Febrero 2000 Enrique en Chile 2008-11-28 https://www.webcitation.org/5knlqWNPN?url=http://www.geocities.com/enrique_en_chile/vina2000-index.html 26 अक्तूबर 2009 15 जनवरी 2010 dead
जून 2000 में, रेडियो हस्ती हावर्ड स्टर्न को एक टेप मिला जो कि इग्लेसियस के गायन की एक MP3 प्रतीत होती थी और जो कि निहायत ही बेसुरी थीhttp://media2.yourdailymedia.com/files/enrique_iglesias_caught_with_his_mic_on.wmv https://web.archive.org/web/20090327010920/http://media2.yourdailymedia.com/files/enrique_iglesias_caught_with_his_mic_on.wmv 27 मार्च 2009 इग्लेसिआस के गाना गाते हुए वीडियो, इसमें गाना रिदम डिवाइन भी शामिल था। स्टर्न ने इस क्लिप को पूरे सप्ताह बजाया और इस धारणा की पैठ बना दी की दरअसल इग्लेसियस सिर्फ लिप सिंक (होठों को गाने के बोल के साथ लय में हिलाना) करते हैं और स्टूडियो के बाहर अच्छा गा ही नहीं सकते, यहां तक कि दरअसल उन्होंने अपनी ऐल्बम के गाने खुद गाए भी नहीं हैं, उनकी तुलना मिलि वनिली से की गयी। इग्लेसियस ने न्यूयॉर्क के लिए सीधे इटली से उड़ान भरी, जहां उन्होंने कुछ देर पहले ही पावारोती के साथ कार्यक्रम पेश किया था और स्टर्न के शो में शिरकत की जहां उन्होंने "रिदम डिवाइन" और "बी विथ यूं" के 'अकॉस्टिक'(बिना किसी यंत्र और वाद्य के) संस्करण गाए, जिसके बाद स्टर्न ने इग्लेसिआस को कहा कि उन्होंने अपने आलोचकों को चुप करा दिया था। इस पर इग्लेसियस ने कहा कि कि इस विवाद और शो पर उनकी उपस्थिति से उनका सबसे अच्छा प्रचार हुआ था।http://www.marksfriggin.com/news00/6-5-00.htm MarksFriggin.com - स्टर्न शो न्यूज़ - पुरालेख 15 जनवरी 2010 https://web.archive.org/web/20100102143542/http://marksfriggin.com/news00/6-5-00.htm 2 जनवरी 2010 live
निजी जीवन
उनके करियर के शुरुआत से ही मीडिया ने इग्लेसियस को कई महिलाओं के साथ जोड़ा है, किन्तु सामान्यतः उनके एकांतप्रिय स्वभाव के कारण यह जानना कठिन है कि कौन से दावे सच हैं और कौन से मनगढ़ंत. इग्लेसियस को मुख्यतः सोफिया वर्गारा,क्रिस्टीना ऐगुलेरा,जेनिफर लव हुइट,शैनन एलिज़ाबेथ,समांथा टोरेस और पूर्व मिस यूनिवर्स अलीसिया मकाडो के साथ छोटे अंतराल के संबंधों के लिए जोड़ा जाता रहा है।
पिछले सात वर्षों से वे सार्वजनिक तौर से टेनिस सितारे अन्ना कुर्निकोवा के साथ 'डेट' कर रहे हैं जिनसे वे 21 दिसंबर,2001को अपने म्यूजिक वीडियो एस्केप के सेट पर मिले थे। 2007 के बाद उन दोनों के अलग होने को लेकर कई ख़बरें आ चुकी हैं। 2008 में, प्रचार की मंशा से किए गए एनरिक के एक जोकhttp://www.rte.ie/arts/2008/0627/iglesiase.html इग्लेसियस के कथनानुसार उसकी शादी डायना वैलिनस से हुई थी 15 जनवरी 2010 https://web.archive.org/web/20100228052522/http://www.rte.ie/arts/2008/0627/iglesiase.html 28 फ़रवरी 2010 live के बाद ऐसी ख़बरें आईं कि यह जोड़ा पहले ही शादी रचा चुका था और अब उनका तलाक हो गया था। तत्पश्चात एनरिक ने कई साक्षात्कारों में यह बयान दिया है यह एक मज़ाक भर था और वे अब भी बिलकुल साथ-साथ हैं।
इग्लेसियस ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वे अनिद्रा से ग्रस्त है,http://www.news.com.au/dailytelegraph/story/0,22049,21885555-5012327,00.html Enrique Iglesias talks insomnia November 29, 2008 Moran Jonathon June 11, 2007 https://archive.today/20121203005305/http://www.dailytelegraph.com.au/entertainment/music/enrique-iglesias-talks-insomnia/story-e6frexl9-1111113723704 3 दिसंबर 2012 live और यह भी कि नींद की कड़ी दवाइयां भी अक्सर उनपर बेअसर साबित होती हैं।http://www.bbc.co.uk/pressoffice/pressreleases/stories/2007/06_june/06/norton.shtml Enrique Iglesias chats to Graham Norton November 29, 2008 JP https://web.archive.org/web/20090305012237/http://www.bbc.co.uk/pressoffice/pressreleases/stories/2007/06_june/06/norton.shtml 5 मार्च 2009 live
2003 में, इग्लेसियस ने अपनी ख़ास पहचान अपने चेहरे के तिल को हटवा दिया था।एनरिक इग्लेसियस ने अपना तिल खो दिया https://web.archive.org/web/20100129111034/http://www.mtv.com/news/articles/1477108/20030821/iglesias_enrique.jhtml 29 जनवरी 2010 .
पुरस्कार और नामांकन
List of Enrique Iglesias awards
डिस्कोग्राफी
Enrique Iglesias discography
स्पैनिश में स्टूडियो ऐल्बम
1995: एनरिक इग्लेसियस
1997: व्हीविर
1998: कोसास देल आमोर
2002: कीजास अंग्रेजी में स्टूडियो ऐल्बम
1999: एनरिक
2001: एस्केप
2003: 7
2007: इन्सोम्न्याक संकलन ऐल्बम
1998: रीमिक्स
1999: बायलामॉस ग्रेटेस्ट हिट्स
1999: द बेस्ट हिट्स
2008: Enrique Iglesias: 95/08 Exitos
2008: ग्रेटेस्ट हिट्स''
इन्हें भी देखें
एनरिक इग्लेसियस के पुरस्कारों की सूची
नोट्स
बाहरी कड़ियाँ
EnriqueIglesias.com - एनरिक इग्लेसियस की आधिकारिक वेबसाइट
YouTube (यूट्यूब) पर एनरिक इग्लेसियस
enriqueiglesias Enrique Iglesias
ट्विटर पर एनरिक इग्लेसियस
ऑलम्युज़िक पर एनरिक इग्लेसियस
NNDB पर एनरिक इग्लेसियस की प्रोफ़ाइल
श्रेणी:1975 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:अमेरिकी पॉप गायक
श्रेणी:गूगल परियोजना