Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लीड्स कैसल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|250px|लीड्स कैसल। इंग्लैंड में मैडस्टोन, कैंट में यह कैसल ९०० वर्षों से अधिक पुराना है। इस कैसल के चारों ओर नहर है। इस कैसल ने राजा हेनरी अष्टम की खूब मेजबानी की है। इसे इंग्लैंड के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक माना जाता है। इस कैसल के लिए १९२६ में बोली लगी थी। उस समय ओलिव विल्सन फिल्मर नामक महिला ने विलियम रैंडोल्फ ह‌र्स्ट को पछाडकर ८,७३,००० डॉलर में इसे खरीदा था। आज की दरों पर देखें तो यह राशि एक करोड डॉलर से अधिक रही होगी। फिल्मर ने अपनी बाकी बची संपत्ति का उपयोग इस कैसल और उसके आसपास के क्षेत्र को सुंदर बनाने में खर्च कर दिया। आज यहां जाने पर यह सुंदरता देखते ही बनती है, जिसपर फ्रांसीसी झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। यहां के पक्षी और फूल, दोनों सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। बेहद अनूठे पक्षियों के लिए यहां अलग से पक्षीखाना है। उल्लू व बाज जैसे पक्षियों के विशेष शो यहां होते हैं। उन्हें प्रक्षिक्षित करने की कला भी यहां सिखाई जाती है। कई प्रकार के बगीचे यहां हैं, कुछ कैसल के भीतर तो कुछ उसके आसपास के क्षेत्र में। यहां प्रवेश के लिए लिया जाने वाला २५.२५ डॉलर का शुल्क एक वर्ष तक वैध रहता है। यहां संघ्रालय है और पूरे वर्षभर कोई न कोई आयोजन चलते रहते हैं। कांफ्रेंस, पार्टियों, भोज, विवाह आदि के लिए तो यह विशेष रूप से लोकप्रिय है। रोमांच प्रेमियों के लिए हॉट एयर बैलूनिंग की सुविधा भी यहां है। यहां पूरे वर्षभर जाया जा सकता है। यहां ठहरने के लिए सारी सुविधाओं से युक्त तीन ऐतिहासिक कॉटेज भी हैं। बाहरी कड़ियाँ लीड्स कैसल श्रेणी:दुर्ग