411 REFERENCE · Wikipedia
इलेक्ट्रानिक मतदान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंग्रेज़ी अक्टूबर 2026
इलेक्ट्रॉनिक मतदान (ई-मतदान के रूप में भी विख्यात) एक ऐसा शब्द है जिसमें मतदान के लिए प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक साधन और मतगणना के लिए प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक साधन, दोनों के समावेश सहित कई अलग प्रकार के मतदान शामिल है।
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग प्रौद्योगिकी में पंच कार्ड, ऑप्टिकल स्कैन मतदान प्रणालियां और विशिष्ट मतदान कियोस्क (जिसमें स्व-निहित प्रत्यक्ष रिकॉर्डिंग इलेक्ट्रानिक (DRE) मतदान प्रणाली सहित) शामिल हो सकती हैं। इसमें टेलीफ़ोन, निजी कंप्यूटर नेटवर्क, या इंटरनेट के ज़रिए मतपत्र और मतदानों का प्रसारण शामिल हो सकता है।
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग प्रौद्योगिकी से मतपत्रों की गिनती तेजी से हो सकती है और विकलांग मतदाताओं के लिए बेहतर पहुँच प्रदान कर सकते हैं। तथापि, यह विवाद मौजूद है, विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग, विशेषकर DRE मतदान चुनावी धोखाधड़ी को सुसाध्य कर सकता है।
परिदृश्य
मतदाताओं के लिए इलेक्ट्रॉनिक मतदान प्रणाली का उपयोग 1960 के दशक से ही प्रचलन में रहा है,बेलिस, मेरी. The History of Voting Machinesजनवरी 2023 InternetArchiveBot . About.com जब पंच कार्ड प्रणाली का शुभारंभ हुआ। नई ऑप्टिकल स्कैन मतदान प्रणाली मतपत्र पर मतदाता के संकेत की कंप्यूटर द्वारा गिनती को अनुमत करती है। DRE मतदान मशीन, जो एक मशीन में मतों का संग्रहण और सारणी बनाती है, उनका उपयोग ब्राज़िल और भारत के सभी चुनावों में समस्त मतदाताओं द्वारा किया जाता है और बड़े पैमाने पर वेनेज़ुएला और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी इस्तेमाल होता है। उनका उपयोग नीदरलैंड में भी बड़े पैमाने पर किया गया, लेकिन जनता द्वारा चिन्ता जताने पर हटा लिया गया। इंटरनेट मतदान प्रणालियों ने लोकप्रियता हासिल की है और युनाइटेड किंगडम, एस्टोनिया तथा स्विट्ज़रलैंड के सरकारी चुनावों और जनमत संग्रहों में, साथ ही कनाडा के नगर निगम चुनावों और संयुक्त राज्य अमेरिका तथा फ़्रांस के पार्टी के प्राथमिक चुनावों में उपयोग में लाया गया।REMOTE VOTING TECHNOLOGY https://web.archive.org/web/20160304050731/http://www.vote.caltech.edu/events/2007/VendorWkshp/Backert-Handout.pdf 4 मार्च 2016 , क्रिस बैकर्ट e-Government Consulting https://web.archive.org/web/20171007174348/http://www.egovconsult.com/ 7 अक्तूबर 2017
इसके अलावा संकर प्रणालियाँ भी मौजूद हैं, जिनमें शामिल है इलेक्ट्रॉनिक मतपत्र अंकन उपकरण (सामान्यतः DRE के समान ही टच स्क्रीन प्रणाली) या अन्य मतदाता-सत्यापन योग्य काग़ज़ी मतपत्र के मुद्रण की सहायक प्रौद्योगिकी और फिर इलेक्ट्रॉनिक टैबुलेशन के लिए अलग मशीन का उपयोग किया जाता है।
काग़ज़-आधारित इलेक्ट्रॉनिक मतदान प्रणाली
कभी-कभी "दस्तावेज़ी मतपत्र मतदान प्रणाली" के नाम से भी अभिहित, काग़ज़-आधारित मतदान प्रणाली का आविर्भाव ऐसी प्रणाली के रूप में हुआ, जहाँ काग़ज़ी मतपत्र का उपयोग करते हुए मत डाले जाते हैं और हाथ से गिनती की जाती है। इलेक्ट्रॉनिक सारणीकरण के आगमन के साथ, ऐसी प्रणालियाँ आईं जहाँ काग़ज़ी कार्ड या पत्रक हाथ से चिह्नित किए जा सकते थे, लेकिन उनकी गिनती इलेक्ट्रॉनिक तौर पर होती थी। इन पद्धतियों में शामिल हैं पंच कार्ड मतदान, मार्कसेन्स और बाद में डिजिटल पेन मतदान प्रणाली.
अभी हाल ही से, इन प्रणालियों में इलेक्ट्रॉनिक बैलेट मार्कर (EBM) को भी शामिल कर सकते हैं, जो एक इलेक्ट्रॉनिक इनपुट डिवाइस का उपयोग करते हुए, आम तौर पर DRE के समान टच स्क्रीन प्रणाली, मतदाताओं को चुनाव की अनुमति देती है। मतपत्र अंकन उपकरण सहित प्रणालियाँ विभिन्न प्रकार की सहायक प्रौद्योगिकी को शामिल करती है।
प्रत्यक्ष-रिकॉर्डिंग इलेक्ट्रॉनिक (DRE) मतदान प्रणाली
DRE voting machine
thumb|left|150px|प्रीमियर एलेक्शन सोल्यूशन्स (पूर्ववर्ती डाइबोल्ड एलेक्शन सिस्टम्स) द्वारा ब्राज़ील के चुनाव और जनमत संग्रह में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन. एजेंसिया ब्रासिल द्वारा फ़ोटो
एक प्रत्यक्ष-रिकॉर्डिंग इलेक्ट्रॉनिक (DRE) वोटिंग मशीन, वोटर द्वारा सक्रिय किए जाने वाले (सामान्यतः बटन या टच-स्क्रीन) यांत्रिकी या इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल घटकों सहित उपलब्ध कराए गए मतपत्र के ज़रिए वोटों की रिकॉर्डिंग करती है; यह कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के साथ डेटा का संसाधन करता है; और वह स्मृति घटकों में वोटिंग डेटा और मतपत्र छवियों को रिकॉर्ड करता है। चुनाव के बाद यह हटाने योग्य स्मृति घटक में संग्रहीत मतदान डेटा का सारणीकरण और मुद्रित प्रतिलिपि तैयार करता है। प्रणाली एक केन्द्रीय स्थान पर क्षेत्रों के परिणामों का समेकन और रिपोर्टिंग के लिए व्यक्तिगत मतपत्र या मतदान योग के संचारण के लिए एक साधन उपलब्ध करा सकता है। ये प्रणालियाँ क्षेत्रवार गणन पद्धति का उपयोग करती है जो मतदान स्थल पर मतपत्रों का सारणीकरण करता है। वे आम तौर पर मतपत्रों को मतदान के साथ-साथ सारणीबद्ध करते हैं और मतदान के समापन के पश्चात परिणामों को मुद्रित करते हैं।अमेरिकी चुनाव सहायता आयोग: 2005 Voluntary Voting System Guidelines https://web.archive.org/web/20080207185930/http://www.eac.gov/voting%20systems/docs/vvsgvolumei.pdf/attachment_download/file 7 फ़रवरी 2008
2002 में, संयुक्त राज्य अमेरिका में, हेल्प अमेरिका वोट अधिनियम ने अनिवार्य बनाया कि प्रत्येक मतदान स्थल पर एक विकलांग सुलभ मतदान प्रणाली उपलब्ध कराई जाए, जिसका कई क्षेत्रों ने DRE वोटिंग मशीनों के उपयोग के साथ पूरा किया, जबकि कुछ ने पूर्णतः DRE को अपनाया. 2004 में, संयुक्त राज्य अमेरिका के पंजीकृत मतदाताओं में 28.9% ने किसी प्रकार का प्रत्यक्ष रिकॉर्डिंग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग प्रणाली का इस्तेमाल किया, जो 1996 की तुलना में 7.7% अधिक है।Voting machines
इन्हें भी देखें
इलेक्ट्रानिक मतदान मशीन (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन / ईवीएम)
वोटर वैरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट)
टोटलाइजर
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
ऑनलाइन मतदान
बाहरी कड़ियाँ
इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन (ईवीएम) का विकास
श्रेणी:मतदान