411 REFERENCE · Wikipedia
ब्लैक पैंथर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Black Panther OS Vol 1 2.png मार्वल कॉमिक्स फैंटास्टिक फोर #५२ (कवर-डेट जुलाई १९६६) स्टेन लीजैक किर्बी टी'चाल्ला
ब्लैक पैंथर रह चुके पिछले सभी लोगों की ज्ञान, ताकत, और हर अनुभव को प्राप्त करने की शक्ति
उन्नत ताकत, गति, स्थायित्व, और इंद्रियां
जीनियस-स्तर की बुद्धि
मार्शियल आर्ट्स में निपुण
मास्टर आविष्कारक, टैक्टीशियन और रणनीतिकार
अति उन्नत वाइब्रेनियम सूट और उपकरण
ब्लैक पैंथर एक काल्पनिक सुपरहीरो है, जो मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखाई देता है। यह चरित्र लेखक-संपादक स्टेन ली और कलाकार जैक किर्बी द्वारा बनाया गया था, और यह पहली बार कॉमिक बुक्स के रजत युग में फैंटास्टिक फोर #५२ (कवर-डेट जुलाई १९६६) में दिखाई दिया था। ब्लैक पैंथर का असली नाम टी'चाल्ला है, और वह वकाण्डा के काल्पनिक अफ्रीकी राष्ट्र का राजा तथा संरक्षक है। वकाण्डा के कुछ प्राचीन अनुष्ठानों के अनुसार, दिल के आकार की एक जड़ी के माध्यम से हासिल की गई उन्नत क्षमताओं के साथ-साथ, टी'चल्ला अपने दुश्मनों से लड़ने के लिए विज्ञान में प्रवीणता, कठोर शारीरिक प्रशिक्षण, मल्ल्युद्ध लड़ने के कौशल, और धन तथा उन्नत तकनीकों तक अपनी पहुंच पर निर्भर रहता है।http://screenrant.com/black-panther-powers-herb-explained/ Black Panther Director Explains T'Challa's Powers Donn Emily Screen Rant June 9, 2017 June 10, 2017 https://www.webcitation.org/6r7Qav7BT?url=http://screenrant.com/black-panther-powers-herb-explained/ June 10, 2017 live mdy-all
ब्लैक पैंथर मुख्यधारा की अमेरिकी कॉमिक्स में अफ्रीकी मूल का प्रथम सुपरहीरो है, और वह शुरुआती अफ्रीकी-अमेरिकी सुपरहीरो, जैसे मार्वल कॉमिक्स के फाल्कन (१९६९), ल्यूक केज (१९७२) और ब्लेड (१९७३), या डीसी कॉमिक्स के जॉन स्टीवर्ट (१९७१) से कई वर्ष पहले ही प्रकाशन में था। अभिनेता चैडविक बोसमैन मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों में इस चरित्र की भूमिका निभा रहे हैं।http://marvel.com/news/movies/23548/chadwick_boseman_to_star_in_marvels_black_panther Chadwick Boseman to Star in Marvel's Black Panther Strom Marc Marvel.com October 28, 2014 October 28, 2014 https://www.webcitation.org/6TfUV7pLf?url=http://marvel.com/news/movies/23548/chadwick_boseman_to_star_in_marvels_black_panther October 28, 2014 live mdy बोसमैन कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (२०१६), ब्लैक पैंथर (२०१८) तथा अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉरhttp://www.ign.com/articles/2017/06/08/black-panther-officially-part-of-avengers-infinity-war Black Panther Officially Part of Avengers: Infinity War Reilly Luke IGN May 7, 2017 May 8, 2017 https://web.archive.org/web/20170608132422/http://www.ign.com/articles/2017/06/08/black-panther-officially-part-of-avengers-infinity-war June 8, 2017 live (२०१८) में इस चरित्र के रूप में अभिनय कर चुके हैं। २०११ में, ब्लैक पैंथर को आईजीएन की "टॉप १०० कॉमिक बुक्स हीरोज" सूची में ५१वाँ स्थान प्राप्त हुआ था।http://www.ign.com/lists/comic-book-heroes/51 IGN's Top 100 Comic Book Heroes: #51 Black Panther IGN 20 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181001070726/http://www.ign.com/lists/comic-book-heroes/51 1 अक्तूबर 2018 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Black_Panther_(T%27Challa) Black Panther
Black Panther at the Marvel Directory
character 391 Black Panther
World of Black Heroes: Black Panther–T'challa Biography
श्रेणी:कॉमिक्स के पात्र