Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोमूने

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|260px|इटली के प्रशासनिक प्रभागक्षेत्र (काली सीमायें)प्रांत (धूसर सीमायें)कोमूनी (सफेद सीमायें) कोमूने (इतालवी: Comune; एक: कोमूने, Comune, एक से अधिक: कोमूनी, Comuni), इटली का बुनियादी प्रशासनिक विभाजन है जिसको हिन्दी में मोटे तौर पर नगर-क्षेत्र (बस्ती) या नगरपालिका कहा जा सकता है। इटली के बीस क्षेत्रों और इनमें विभाजित राज्यों को छोटी प्रशासनिक इकाइयों या कमूनों में विभाजित किया गया है। कोमूने का प्रमुख सिन्दाको (इतालवी: Sindaco) कहलाता है, जिसका निकटतम अर्थ हिन्दी में महापौर लिया जा सकता है। 2001 की जनगणना के अनुसार इटली में कुल 8101 कोमूने हैं जो आबादी और क्षेत्रफल में बड़े छोटे हैं। सबसे बड़ा कोमूने राजधानी रोम का है जिसका क्षेत्रफल 1285.30 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या 25 लाख से कुछ अधिक है। कोमूने के कामों में प्रमुख हैं; जन्म और मृत्यु का हिसाब किताब रखना, जमीनों का अभिलेख रखना, स्थानीय सड़कों और गलियों के निर्माण और निगरानी आदि। कोमूने कार्यालय को म्यूनिचीपियो (इतालवी: Municipio) या पलाज़ो कोमूनाल (Palazzo Comunale) कहते हैं। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:इटली का भूगोल