Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बरगद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बरगद Banyan tree Old Lee County Courthouse.jpg 240px एक बरगद का वृक्ष और उसकी जड़ें पादप Magnoliophyta Magnoliopsida Urticales Moraceae Ficus (Urostigma) Species बरगद एक बहुवर्षीय विशाल वृक्ष है। इसे 'वट' और 'बड़' भी कहते हैं। यह एक स्थलीय द्विबीजपत्री एंव सपुष्पक वृक्ष है। इसका तना सीधा एंव कठोर होता है। इसकी शाखाओं से जड़े निकलकर हवा में लटकती हैं तथा बढ़ते हुए धरती के भीतर घुस जाती हैं एंव स्तम्भ बन जाती हैं। इन जड़ों को 'बरोह' या 'प्राप जड़' कहते हैं। इसका फल छोटा गोलाकार एवं लाल रंग का होता है। इसके अन्दर बीज पाया जाता है। इसका बीज बहुत छोटा होता है किन्तु इसका पेड़ बहुत विशाल होता है। इसकी पत्ती चौड़ी, एंव लगभग अण्डाकार होती है। इसकी पत्ती, शाखाओं एंव कलिकाओं को तोड़ने से दूध जैसा रस निकलता है जिसे लेटेक्स अम्ल कहा जाता है। धार्मिक महत्व हिंदू धर्म में वट वृक्ष की बहुत महत्ता है। ब्रह्मा, विष्णु, महेश की त्रिमूर्ति की तरह ही वट, पीपल व नीम को माना जाता है, अतएव बरगद को शिव समान माना जाता है। अनेक व्रत व त्यौहारों में वटवृक्ष की पूजा की जाती है। यह आस्था के ऊपर निर्भर करता है। इन्हें भी देखें वट सावित्री अक्षयवट वट नीम पीपल सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ बरगद का पेड़ : महत्त्व और विशेषताएँजुलाई 2026 InternetArchiveBot बरगद बरगद के पेड़ के बारे में आप सभी को पता होना चाहिए श्रेणी:वृक्ष