Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बइ लोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|पारम्परिक बइ पोशाकों में स्त्रियाँ thumb|230px|एक पारम्परिक बइ घर बइ या बइप (चीनी: 白族, बइ त्सू; अंग्रेजी: Bai या Baip) दक्षिण पश्चिमी चीन में बसने वाली एक मानव जाति है। सन् २००० में इनकी कुल आबादी १८,५८,०६३ थी, जिसमें से ८०% युन्नान प्रांत के दाली बइ स्वशासित विभाग (Dali Bai Autonomous Prefecture) में रहते हैं।http://www.china.org.cn/e-groups/shaoshu/shao-2-bai.htm Bai Ethnic Group 13 सितंबर 2012 https://web.archive.org/web/20120716181123/http://www.china.org.cn/e-groups/shaoshu/shao-2-bai.htm 16 जुलाई 2012 live कुछ बइ समुदाय युन्नान के अन्य इलाकों में और पड़ोसी गुइझोऊ प्रान्त (बीजीए क्षेत्र) और हूनान प्रान्त (संगझी क्षेत्र) में भी बसते हैं। बइ लोग अपनी अलग बइ भाषा बोलते हैं, जिसमें वे अपने समुदाय को 'बइत्सि' के नाम से बुलाते हैं। धार्मिक मान्यताएँ अधिकतर बइ लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं हालांकि इनमें से बहुत सर्वात्मवाद में भी आस्था रखते हैं। इनके समुदायों में अक्सर स्थानीय ग्राम देवता को, ऐतिहासिक नायकों को देवता रूप में, या फिर किसी प्राकृतिक तत्व के अधिदेव को पूजा जाता है। कुछ बइ लोग ताओ धर्म और ईसाई धर्म के अनुयायी भी बन गए हैं। इसके अलावा कुछ इस्लाम के अनुयायी भी मिलते हैं जिन्हें चीनी सरकार हुई लोगों में श्रेणीत करती है हालांकि वे स्वयं को 'बइ हुई' बुलाते हैं। खानपान बइ खाने में चावल, मछली और सूअर के मांस पर ज़ोर है, हालांकि पहाड़ी इलाकों में मक्का भी खाया जाता है। इस समुदाय का 'तीन चाय समारोह' (Three Course Tea, 三道茶, सान दाओ चा) मशहूर है जो ब्याह-त्योहारों और ख़ास अतिथियों के सत्कार में आयोजित किया जाता है। चीनी भाषा में इसका वर्णन 'ईकू, आरतिएन, सन हुई वेई' (一苦二甜三回味) से किया गया है, यानि 'पहली कड़वी है, दूसरी मीठी है, तीसरी स्वाद छोड़कर सोच में डाल देती है'। इन्हें भी देखें बइ भाषा दाली शहर युन्नान सन्दर्भ 2 श्रेणी:युन्नान श्रेणी:चीन की जातियाँ श्रेणी:एशिया की मानव जातियाँ