Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मोनिका बेदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मोनिका बेदी Monica Bedi at the 8th Aap Ki Awaz Media Excellence Awards.jpg 1975 01 18 y The tale of Monica Bedi http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2005-08-10/news-interviews/27866536_1_monica-bedi-abu-salem-portugal-jail Times of India 13 February 2013 https://web.archive.org/web/20140202185634/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2005-08-10/news-interviews/27866536_1_monica-bedi-abu-salem-portugal-jail 2 फ़रवरी 2014 live होशियारपुर, पंजाब, इंडिया Mumbai, Maharashtra, India अभिनेत्री अबु सालेम 1999?-2010?Bedi Aneesha I am happy for him, says Abu Salem's ex-partner Monica Bedi on his impending marriage https://www.hindustantimes.com/india/i-am-happy-for-him-says-abu-salem-s-ex-partner-monica-bedi-on-his-impending-marriage/story-IXPuSOnhBwVKQqu069TSsM.html 1 January 2021 Hindustan Times 3 July 2015 en 13 फ़रवरी 2021 https://web.archive.org/web/20210213021347/https://www.hindustantimes.com/india/i-am-happy-for-him-says-abu-salem-s-ex-partner-monica-bedi-on-his-impending-marriage/story-IXPuSOnhBwVKQqu069TSsM.html dead http://www.monicabedi.co.in 1995–present मोनिका बेदी (जन्म 18 जनवरी 1975) एक अभिनेत्री और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं। 1990 के दशक के मध्य में उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उनके उल्लेखनीय कायों में प्यार इश्क और मोहब्बत तथा जोड़ी नं॰ 1 (दोनों 2001) शामिल हैं। वह रियलिटी शो बिग बॉस 2 में भाग लेने और 2013-2014 से स्टार प्लस के धारावाहिक सरस्वतीचंद्र में नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए भी जानी जाती हैं। प्रारंभिक और व्यक्तिगत जीवन बेदी का जन्म पंजाब के होशियारपुर जिले के चब्बवाल गाँव में डॉ॰ प्रेम कुमार बेदी और शकुंतला बेदी के यहाँ हुआ था। उनके माता-पिता 1979 में नॉर्वे चले गए। भारत में स्नातक की शिक्षा पूरी होने के बाद, मोनिका बेदी ने यूनाइटेड किंगडम के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में साहित्य का अध्धयन किया। इसके साथ ही उन्होंने 1995 में दिल्ली विश्वविद्यालय से अभिनय का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। सितंबर 2002 में, बेदी और अबू सलेम को जाली दस्तावेजों के आधार पर देश में प्रवेश करने के आरोप में पुर्तगाल में जेल की सजा सुनाई गई थी।https://www.amarujala.com/news-archives/crime-archives/love-story-of-abu-salem-monika-bedi-hindi-news अबु सलेम की आवाज पर फिदा हुई थीं मोनिका बेदी 3 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181104012001/https://www.amarujala.com/news-archives/crime-archives/love-story-of-abu-salem-monika-bedi-hindi-news 4 नवंबर 2018 live 2006 में, एक भारत की एक अदालत ने बेदी को एक फर्जी नाम से पासपोर्ट प्राप्त करने का दोषी ठहराया।https://www.bbc.com/hindi/india-41187729 अबू सलेम को उम्र क़ैद, मोनिका बेदी कहाँ हैं? 3 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181104020221/https://www.bbc.com/hindi/india-41187729 4 नवंबर 2018 live नवंबर 2010 में, भारत के सुप्रीम कोर्ट ने इस दोषसिद्धि को बरकरार रखा, लेकिन उनकी सज़ा को उस अवधि तक सीमित कर दिया जो वह पहले ही जेल मे काट चुकी थीं। करियर बेदी को तेलुगू भाषा की फिल्म ताजमहल (1995) में उनकी पहली भूमिका मिली, जिसका निर्माण डी॰ रामानायडू ने किया था। इसके बाद रामानायडू ने उन्हें शिवैया और स्पीड डाँसर फिल्मों में भी अवसर दिया। उसी वर्ष, 1995 में, बेदी ने सुरक्षा के साथ बॉलीवुड में पदार्पण किया। बेदी ने रियलिटी शो बिग बॉस के दूसरे सीज़न में प्रतिभागी के रूप में भाग लिया। वह झलक दिखला जा 3 और देसी गर्ल जैसे अन्य रियलिटी कार्यक्रमों में भी नज़र आईं। उन्होंने यूनिवर्सल के लिए एक आध्यात्मिक संगीत एल्बम में "एक ओंकार" मंत्र गाया। 2012 में, उन्होंने पंजाबी फिल्म सरफायर में अभिनय किया, जिसका निर्देशन हरजीत सिंह रिकी ने किया था। 2013 में, बेदी ने स्टार प्लस के शो सरस्वतीचंद्र में घुमान नामक नकारात्मक किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें विशेष रूप से सराहा गया। इन्हें भी देखें मेहरीन पीरज़ादा यामी गौतम दिव्या भारती सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 1005696 मोनिका बेदी श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री श्रेणी:1975 में जन्मे लोग