Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सब्यसाची मुखर्जी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सब्यसाची मुखर्जी Sabyasachi Mukherjee.jpg मुखर्जी लैक्मे फैशन वीक के दौरान 1974 02 23 yes कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) कलकत्ता विश्वविद्यालय श्री अरबिंदो विद्यामंदिर, चंदननगर फ़ैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी (जन्म: 23 फ़रवरी 1974) भारत के एक फ़ैशन डिज़ाइनर और आभूषण डिज़ाइनर हैं। सन् 1999 से उन्होंने सब्यसाची लेबल का उपयोग करके डिजाइनर कपड़े और आभूषण बेचे हैं। मुखर्जी फैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ़ इंडिया के एसोसिएट डिज़ाइनर सदस्यों में से एक हैं। वो भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय के सबसे कम उम्र के बोर्ड सदस्य हैं। उन्होंने गुजारिश, बाबुल, लागा चुनरी में दाग, रावण और इंग्लिश विंग्लिश जैसी बॉलीवुड फ़िल्मों के लिए पोशाकें डिज़ाइन की हैं।Fashion show Profile - About the Designers http://www.hindustantimes.com/news/specials/luxury/fashion_show.shtml हिंदुस्तान टाइम्स 17 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20130302040824/http://www.hindustantimes.com/news/specials/luxury/fashion_show.shtml 2 मार्च 2013अनुज कुमार Bohemian elegance http://www.hindu.com/thehindu/mp/2005/04/23/stories/2005042302360300.htm द हिन्दू 17 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20050509035641/http://www.hindu.com/thehindu/mp/2005/04/23/stories/2005042302360300.htm 9 मई 2005 सब्यसाची दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला के रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले भारतीय डिज़ाइनर हैं।Sabyasachi Mukherjee ने रचा इतिहास, बने Met Gala कारपेट पर चलने वाले पहले भारतीय डिजाइनर https://www.jansatta.com/lifestyle/met-gala-2024-sabyasachi-mukherjee-becomes-first-indian-designer-to-walk-the-met-gala-carpet/3349246/ जनसत्ता 17 जुलाई 2024 जीवनी प्रारंभिक जीवन सब्यसाची एक मध्यमवर्गीय बंगाली ब्राह्मण परिवार से आते हैं। 1947 के आसपास उनके माता-पिता तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से भारत आ गए थे।Style is about a woman, who is 5'1 and wears flats to a party, says Sabyasachi Mukherjee https://www.indiatoday.in/india-today-conclave-east-2017/story/india-today-conclave-east-2017-sabyasachi-mukherjee-fashion-style-bride-women-lehenga-timeless-1094251-2017-11-25 इंडिया टुडे 17 जुलाई 2024 सब्यसाची मूल रूप से कांकीनाड़ा, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा श्री अरबिंदो विद्यामंदिर, चंदननगर में हुई थी। करियर सन् 1999 में सब्यसाची मुखर्जी ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। चार महीने बाद उन्होंने तीन लोगों के साथ मिलकर अपने नाम का ब्रांड शुरू किया। 2001 में उन्होंने फेमिना ब्रिटिश काउंसिल में भारत के सबसे उत्कृष्ट युवा डिज़ाइनर का पुरस्कार जीता।Sabyasachi Mukherjee https://www.nytimes.com/2008/11/26/style/26iht-Luxury08-Mukherjee.18176657.html द न्यूयार्क टाइम्स 17 जुलाई 2024 2002 में सब्यसाची मुखर्जी ने इंडिया फ़ैशन वीक में भाग लिया, जिसे प्रेस से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। सब्यसाची और बॉलीवुड सब्यसाची ने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ब्लैक के लिए कॉस्ट्यूम डिज़ाइन करके फ़िल्मों में कदम रखा। इसके लिए उन्हें समीक्षकों की प्रशंसा के साथ-साथ 2005 में फ़ीचर फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इसके बाद उन्होंने बाबुल, लागा चुनरी में दाग, रावण गुजारिश, पा, नो वन किल्ड जेसिका और इंग्लिश विंग्लिश जैसी अन्य बॉलीवुड फ़िल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिज़ाइन किया। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ http://www.sabyasachi.com/ श्रेणी:1974 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग