Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बाणावली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बाणावली (Banawali) या बेनोलिम (Benaulim) भारत के गोवा राज्य के दक्षिण गोवा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह अरब सागर से तटस्थ एक कस्बा है जो मडगाँव के दक्षिण में है। == विवरण == एक दन्तकथा के अनुसार भगवान परशुराम (भगवान विष्णु के एक अवतार) ने समीप के कोकंण में स्थित सह्याद्री पर्वतों पर से एक तीर (बाण) चलाया जो इस स्थान पर आकर गिरा जिससे इसका नाम बाणावली पड़ा। पुर्तगालियों के आने से पूर्व इसे बाणाहल्ली या बाणावल्ली के नाम से जाना जाता था। पुराने बाणावली में भगवान शिव और पार्वती को समर्पित एक मन्दिर था जिसके खण्डहरनुमा अवशेष अभी भी इस कस्बे में देखा जा सकता है। सोलहवीं सदी में इस मन्दिर के देवों को उत्तर कनारा (वर्तमान उत्तर कन्न्ड़) में स्थित आवेसरा में स्थापित कर दिया गया था। == बालूतट == बाणावली में दो बालूतट (बीच) हैं, बेनोलिम बालूतट, जो प्रमुख तट है, और वाडी बालूतट, जो कम संकुलित (घिचपिचा) है और बेनोलिम बालूतट से अधिक विकसित है। == जनसांख्यिकी == भारत की 2001 की जनगणना के अनुसार, बाणावली की जनसंख्या 10,163 है। कुल जनसंख्या में पुरुष 49%, और महिलाएँ 51% हैं। यहाँ की औसत साक्षरता दर 74% है जो राष्ट्रीय साक्षरता दर 59.5% से अधिक है जिसमें से पुरुष साक्षरता दर 78% और महिला साक्षरता दर 71% है। 9% लोग 0-6 वर्ष आयुवर्ग के हैं। == उल्लेखनीय लोग == फ़्रोइलानो डि मॅलो - एक भारतीय-पुर्तगाली सूक्ष्मजीव-विज्ञानी, चिकित्सा वैज्ञानिक, प्राध्यापक, लेखक और पुर्तगाली की संसद में एक निर्दलीय सांसद। सन्त जोसफ़ वाज़ - जो श्रीलंका और कनारा (मंगलौर) में मिशनरी कार्यों में लिप्त थे। == इन्हें भी देखें == दक्षिण गोवा ज़िला == सन्दर्भ ==