Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

घण्टाघर, देहरादून

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|200px|देहरादून का घण्टाघर। घण्टाघर देहरादून भारत के उत्तराखण्ड राज्य की राजधानी देहरादून में स्थित घण्टाघर है। इसका निर्माण ब्रिटिश शासन काल के दौरान अंग्रेज़ों द्वारा करवाया गया था।Clock Tower Ghanta Ghar https://web.archive.org/web/20130613031259/http://www.travelomy.com/clock-tower-ghanta-ghar 13 जून 2013 travelomy.com पर। यह घण्टाघर षट्कोणीय आकार का है, जिसके शीर्ष पर छः मुखों पर छः घड़ियाँ लगी हुई है। यह बिना घण्टानाद का सबसे बड़ा घण्टाघर है। इसका षट्कोणनुमा ढाँचा अपने प्रकार का एशिया में विरला है।Clock Tower (Ghanta Ghar),Dehradunजून 2020 InternetArchiveBot Doonsafari पर। यह घण्टाघर ईंटों और पत्थरों से निर्मित है और इसके षट्कोणीय आकार की हर दीवार पर प्रवेशमार्ग बना हुआ है। इसके मध्य में स्थित सीढ़ियाँ इसके ऊपरी तल तक जाती हैं, जहाँ अर्धवृत्ताकार खिड़कियाँ हैं। देहरादून का घण्टाघर नगर में सबसे सौन्दर्यपूर्ण संरचना है। यह देहरादून की सबसे व्यस्त राजपुर रोड के मुहाने पर स्थित है और यहाँ की प्रमुख व्यवसायिक गतिविधियों का केन्द्र है। इस घण्टाघर को काफी दूरी से भी देखा जा सकता है। पहले इसका घण्टानाद देहरादून के दूर-दूर के स्थानों से भी श्रव्य था, लेकिन अब यह शहर का स्थलचिह्न मात्र है, जिसके चारों ओर दुकानें, सिनेमाघर, सरकारी भवन, पर्यटक स्थल इत्यादि बन गये हैं। इन्हें भी देखें राजभवन सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Clock Tower (Ghanta Ghar),Dehradunजून 2020 InternetArchiveBot Clock Tower, Dehradun must see india पर। श्रेणी:देहरादून की इमारतें