411 REFERENCE · Wikipedia
वर्ग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़रवरी 2019
thumb|Cyan-square
वर्ग (Square) ज्यामिति की एक आकृति है। यदि किसी चतुर्भुज की चारों भुजाएं बराबर हों और चारो कोण समकोण हों तो उस चतुर्भुज को वर्ग कहते है।
वर्ग के गुण
वर्ग की चारों भुजाएं समान होती हैं।
चारों कोण समकोण होते हैं।
वर्ग के दोनों विकर्ण सामान होते हैं।
दोनों विकर्ण एक दूसरे को समकोण पर समद्विभाजित करते हैं।
आमने सामने की भुजाएं बराबर और समांतर होती हैं।
वर्ग एक चक्रीय चतुर्भुज होता हैं।
वर्ग एक आयत भी होता है
वर्ग एक समांतर चतुर्भुज भी होता है
वर्ग का परिमाप
यदि भुजा की लम्बाई 'क' इकाई है तो
परिमाप = ४ X 'क'
१-यदि भुजा की लम्बाई 'क' इकाई है तो
क्षेत्रफल = 'क' X 'क'
२- यदि विकर्ण की लम्बाई s हो तब क्षेत्रफल= १/२ s*s
वर्ग का विकर्ण
विकर्ण== भुजा √2
श्रेणी:ज्यामिति
श्रेणी:क्षेत्रमिति
श्रेणी:प्राथमिक आकार