Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तुलू भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Tulubaase4.png Tulubaase4.png तुलू भाषा tcy तुलू या तुळू भारत के कर्नाटक राज्य के पश्चिमी किनारे में स्थित दक्षिण कन्नड़ और उडुपि जिलों में तथा उत्तरी केरल के कुछ भागों में प्रचलित भाषा है। पहले तुलू ब्राह्मण वैदिक और संस्कृत साहित्य लिखने के लिये 'तिगलारि' नामक लिपि को उपयोग करते थे। लेकिन बहुत कम साहित्य तुलू भाषा में मिला है। पर आज इस लिपि को जाननेवाले बहुत कम हैं। पुरानी तिगलारि लिपि मलयालम लिपि से बहुत मिलती है। अब तुलू लिखने के लिये कन्नड़ लिपि का प्रयोग किया जाता है। यह पंच द्राविड भाषाओं में एक है। दक्षिण कन्नड और उडुपी जिलों की अधिकांश लोगों की मातृभाषा तुलू है। इसलिए ये दोनो जिले सम्मिलित रूप से तुलुनाडु नाम से जाने जाते हैं। केरल के कासरगोड जिले में भी बहुत लोग तुलू भाषा बोलते हैं। कृतियाँ उडुपि जिले के एक ब्राह्मण ने तुलु लिपि का प्रयोग करके 'भागवत' नाम का एक ग्रन्थ की रचना की है। कवि मन्दार केशव भट ने 'मन्दार रामायण' नाम का एक आधुनिक महाकाव्य लिखा है। तुलू की शैलियाँ भाषाविदों के अनुसार तुलू के चार प्रमुख रूप या शैलियाँ हैं : शिवल्लि - तुलू ब्राह्मणों की बोलनेवाली शैली। जैन - तुलुनाडु के उत्तरी भागों के जैनों की बोलनेवाली शैली। सामान्य - तुलुनाडु के ज़्यादातर लोगों की बोलनेवाली शैली। वाणिज्य, कला, मनोरंजन में इस शैली की उपयोग होती है। आदिवासी - आदिवासी लोगों की बोलनेवाली शैली। तुलुनाडु कर्नाटक के मानचित्र में प्राचीन अल्वाखेडा राज्य|right|thumb|300px कुछ पुरानी मलयालम कृतियों के अनुसार जो क्षेत्र कासरगोड के चन्द्रगिरी नदी से लेकर उत्तर कन्नड के गोकर्ण तक व्यापित है वो तुलुनाडु नाम से जानाजाता था। पर आज का तुलुनाडु दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों तक ही सीमित है। फिर भी केरल के कासरगोड तथा महाराष्ट्र के मुम्बई और थाने में तुलू बोलनेवाले बहुत लोग पाये जाते हैं। तुलु लिपि प्राचीनकाल में तुलुभाषा की अपनी स्वत: की एक विशेष लिपी हुआ करती थी। परंतु आज इस लिपि को जाननेवाले लोग बहुत कम हैं। ऐसे कहते हैं, की प्राचीन तुलुलिपि से आज की मलयालम लिपि का विकास हुआ हैं। प्राचीन तुलुलिपी और अर्वाचीन मलयालम लिपि बहुत मिलती-जुलती हैं। वर्तमान समय में तुलुभाषिक साहित्य लिखने के कार्य में कन्नड़ लिपि का उपयोग होता है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ तुलु को आधिकारिक भाषा बनाने के लिए जानकारी उपलब्ध कराएगा कर्नाटक तुलु-अंग्रेजी शब्दकोश श्रेणी:कर्नाटक की भाषाएँ श्रेणी:केरल की भाषाएँ श्रेणी:द्रविड़ भाषाएँ श्रेणी:भाषाएँ श्रेणी:भारत की भाषाएँ