411 REFERENCE · Wikipedia
चाणक्य (फॉण्ट)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
𝐀𝐧𝐢𝐥𝐛𝐡𝐚𝐦𝐛𝐡𝐮
इतिहास
चाणक्य फॉण्ट "Summit Indica" के "इण्डिका" नामक सबसे पहले व सबसे पुराने डीटीपी-डिजाइनिंग पैकेज के हिन्दी संस्करण का अंश है। कई बार सुधार के बाद इसका वर्तमान रूप प्रचलित हुआ है। इसे टाइप करने हेतु समिट का ही एक टाइप मैनेजर प्रयुक्त किया जाता था।
बाद में दैनिक भास्कर समाचार-पत्र ने अपने कार्य हेतु इसके लिये '४सी प्लस' नामक कम्पनी से ४सी लिपिका नामक मालिकाना औजार बनवाया जो कि पुराने रेमिंगटन लेआउट पर कार्य करता है। बहुत समय तक इसमें टाइप करने हेतु कोई अन्य औजार नहीं था। अब इसमें इन्स्क्रिप्ट लेआउट द्वारा टाइप करने हेतु ई-पण्डित आइऍमई नामक निःशुल्क औजार उपलब्ध है।
समिट इण्डिका द्वारा कुछ समय पूर्व चाणक्य का यूनिकोड संस्करण जारी किया गया है।http://www.summitindia.com/publishers_editorial.asp?media_technology_solutions=69 Indica Unicode 25 मई 2012 https://web.archive.org/web/20120905135233/http://www.summitindia.com/publishers_editorial.asp?media_technology_solutions=69 5 सितंबर 2012 dead यह अन्य ३० फॉण्टों के साथ एक विशिष्ट पैकेज में लगभग ₹ ६,००० रुपये कीमत में है।
चाणक्य की सफलता से प्रेरित होकर कई कम्पनियों ने इसकी नकल की। कुछ ने इसकी बनावट और रूप-रंग की नकल की और कैरैक्टर मैप अलग रखा जैसे वॉकमैन-चाणक्य, 4C Gandhi आदि। ४ सी गाँधी दिखने में हूबहू चाणक्य जैसा ही है, बस कैरैक्टर मैप अलग है, कुछ फॉण्टों में कैरैक्टर मैप की भी नकल की गयी। ४सी गाँधी का भी यूनिकोड संस्करण आ चुका है।
विशिष्टता
चाणक्य फॉण्ट प्रकाशन उद्योग में काफी लोकप्रिय है। इसका कारण है कि यह एक सुन्दर, स्पष्ट तथा वर्णखण्डों (ग्लिफ्स) की दृष्टि से समृद्ध फॉण्ट है। यह टाइप मैनेजर की सहायता से टाइप होता है जो कि शब्दों को बनाते हुये सुगठित और कॉम्पैक्ट रूप देता है, शब्दों के बीच का रिक्त स्थान समाप्त/समायोजित करता है, संयुक्ताक्षरों की लम्बाई के मुताबिक ि जैसी मात्राओं खींच कर लम्बा-छोटा भी करता है। कुल मिलाकर भले ही इसकी प्रक्रिया जटिल हो, लेकिन इसमें बने पाठ का प्रिण्ट सुन्दर तथा स्पष्ट होता है। इसी लिए अधिकांश प्रकाशन हाउस इसमें किताबें कम्पोज़ करना पसन्द करते हैं।
चाणक्य के निःशुल्क विकल्पों में वॉकमैन-चाणक्य (नॉन-यूनिकोड) तथा नित्यानन्द (यूनिकोड) शामिल हैं।
टाइपिंग औजार
चाणक्य फॉण्ट की संरचना तकनीकी रूप से काफी जटिल है। इसे अन्य लिगेसी फॉण्टों की तरह बिना किसी औजार के सीधे टाइप नहीं किया जा सकता। इसे टाइप करने हेतु पृष्ठभूमि में कोई टाइपिंग औजार चालू होना चाहिये।
चाणक्य को हिन्दी के मानक इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड लेआउट द्वारा टाइप करने हेतु ई-पण्डित आइऍमई नामक निःशुल्क टाइपिंग औजार है। पुराने रेमिंगटन (टाइपराइटर) लेआउट द्वारा टाइप करने हेतु ४सी लिपिका नामक मालिकाना सॉफ्टवेयर प्रयुक्त होता है।
वॉकमैन-चाणक्य चाणक्य जैसा दिखने वाला एक मुफ्त फॉण्ट है जो कि रेमिंगटन लेआउट द्वारा बिना किसी अलग टाइपिंग औजार के भी टाइप किया जा सकता है।
यूनिकोड तथा चाणक्य के मध्य परिवर्तन हेतु ई-पण्डित कन्वर्टर नामक परिवर्तक प्रयोग किया जा सकता है।
इन्हें भी देखें
ई-पण्डित आइऍमई
वॉकमैन-चाणक्य
कृतिदेव (फॉण्ट)
श्रेणी:हिन्दी फॉण्ट