Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

संरचनात्मक अभियांत्रिकी अनुसंधान केन्द्र, चेन्नै

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

संरचनात्मक अभियांत्रिकी अनुसंधान केन्द्र (Structuarl engineering Research Centre) भारत सरकार के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सी.एस.आई.आर.) द्वारा स्थापित एक राष्ट्रीय प्रयोगशाला है। यह चेन्नै में स्थित है। यहाँ संरचना एवं संरचनात्मक घटकों के विश्लेषण, अभिकल्प एवं परीक्षण के लिए उत्तम सुविधाएँ मौजूद हैं। इस केन्द्र की सेवाओं से केन्द्र और राज्य सरकार, निजी संस्थान एवं उपक्रम विस्तृत रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। एस.ई.आर.सी के वैज्ञानिक अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समितियों में काम करते हैं और संरचनात्मक अभियांत्रिकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस केन्द्र ने अपना नाम प्रतिष्ठित किया है। स.ई.आर.सी अभी हाल ही में ISO 9001:2008 गुणवत्ता संस्थान का प्रमाणन प्राप्त किया है। कार्य एस.ई.आर.सी उपलब्ध नवीनतम विशेषज्ञता के लिए क्लियरिंग हाऊस की तरह काम करता है और सभी प्रकार की संरचनाओं का अभिकल्प एवं निर्माण संबंधी विशेषज्ञता का विकास करता है। यह केन्द्र संरचनात्मक अभियांत्रिकी संबंधी सभी पहलुओं पर संरचनाओं के पुनर्निर्माण सहित अभिकल्प एवं निर्माण दोनों पर अनुप्रयोग मूलक अनुसंधान करता है। सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों को विविध प्रकार की संरचनात्मक अभिकल्प के विकास के लिए प्रूफ चेकिंग सहित अभिकल्प परामर्शी सेवाएँ प्रदान करता है। व्यावसायिक अभियंताओं के लिए विश्लेषण, अभिकल्प और निर्माण के नवीनतम विकासों से अवगत कराने के उद्देश्य से एसईआरसी संरचनात्मक इंजीनियरिंग की विशेष पाठ्य-प्रणालियों का भी आयोजन करता है। औद्योगिक/सामाजिक हित के लिए प्रौद्योगिकी का अंतरण। बाहरी कड़ियाँ संरचनात्मक अभियांत्रिकी अनुसंधान केन्द्र, चेन्नै का जालघर श्रेणी:भारत सरकार के उपक्रम श्रेणी:भारतीय अनुसंधान केन्द्र