411 REFERENCE · Wikipedia
कैप्रिन आर्थराइटिस एन्सेफेलाइटिस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कैप्रिन आर्थराइटिस-एन्सेफेलाइटिस (CAE) बकरियों में होने वाला एक वायरस जनित रोग है, जो लेंटीवायरस के संक्रमण से फैलता है। यह रोग मुख्य रूप से संक्रमित दूध और सांस के जरिए निकलने वाले बलगम या कफ् से फैलता है। यह एक दीर्घकालिक (क्रोनिक) बीमारी है, जो लंबे समय तक जानवर को कमजोर करती रहती है।https://www.msdvetmanual.com/generalized-conditions/caprine-arthritis-and-encephalitis/caprine-arthritis-and-encephalitis Caprine Arthritis and Encephalitis - Generalized Conditions MSD Veterinary Manual en 2026-04-16
भेड़ों में इससे मिलता-जुलता रोग पाया जाता है, जिसे मैडी-विसना (Maedi-Visna - MV) कहते हैं। इन दोनों रोगों को लेंटीवायरस समूह में रखा गया है क्योंकि इनके वायरस आपस में बहुत मिलते-जुलते होते हैं। मैडी-विसना को ओवाइन प्रोग्रेसिव न्यूमोनिया (OPP) भी कहा जाता है।
मैडी-विसना नाम का अर्थ
“मैडी-विसना” नाम आइसलैंडिक भाषा से लिया गया है और यह दो तरह के लक्षणों को दर्शाता है:
मैडी — सांस लेने में परेशानी, जो फेफड़ों की बीमारी से जुड़ी होती है।
विसना — शरीर का कमजोर होना या सिकुड़ना, जो दिमाग और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र की झिल्लियों में सूजन के कारण होता है।
इन्हें भी देखें
पशुपालन
विषाणुजनित रोग
संदर्भ सूची
श्रेणी:पशुरोग
श्रेणी:विषाणु जनित रोग