Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वारस्सुडु

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|फ़िल्म का पोस्टर। वारस्सुडु (వారసుడు, अर्थ: वारिस) सन् 1993 की तेलुगु-भाषा की एक्शन फ़िल्म है। इसका निर्माण श्री जयभेरी आर्ट प्रोडक्शंस के बैनर तले डी॰ किशोर ने किया है। इसका निर्देशन ई॰ वी॰ वी॰ सत्यनारायण ने किया है और छायांकन छोटा के॰ नायडू ने किया है।Why Superstar Krishna’s Fans Were Disappointed With His 1993 Film Varasudu https://www.news18.com/news/movies/why-superstar-krishnas-fans-were-disappointed-with-his-1993-film-varasudu-6414037.html 9 जुलाई 2024 न्यूज़ 18 18 नवम्बर 2022 en इसमें नागार्जुन, नगमा और कृष्णा ने अभिनय किया है। जबकि संगीत एम॰ एम॰ कीरावणी ने दिया है।వారసుడు సినిమా విషయంలో కృష్ణ, నాగార్జున మధ్య విభేదాలు.. అసలు కారణాలు ఇవే.. https://telugu.news18.com/photogallery/movies/super-star-krishna-nagarjuna-akkineni-clashes-on-varasudu-movie-here-are-the-details-ta-1506960.html 9 जुलाई 2024 te न्यूज़ 18 यह हिन्दी फ़िल्म फूल और काँटे (1991) की रीमेक है।Jha Subhash K. Superstar Krishna was a maverick: Nagarjuna https://www.nationalheraldindia.com/obituary/superstar-krishna-was-amaverick-nagarjuna 9 जुलाई 2024 नेशनल हेराल्ड 15 नवम्बर 2022 en कहानी विनय (नागार्जुन) कॉलेज में पढ़ता है। वहाँ कीर्ति (नगमा) एक नई छात्रा के रूप में प्रवेश करती है। वामसी (श्रीकांत) भी उसी कॉलेज में एक छात्र है। उसके चरित्र में नकारात्मकता है। फिल्म का पहला भाग मुख्य रूप से नायक और नायिका की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है। धर्म तेजा (कृष्णा) कई बार विनय को खलनायकों (श्रीकांत के पिता और उसके दोस्त) से बचाता है। लेकिन विनय धर्म तेजा से नफरत करता है। एक अंतराल आता है, जिसमें यह तथ्य सामने आता है कि धर्म तेजा विनय का पिता है। फिल्म का दूसरा भाग विनय द्वारा अपने पिता पर यह आरोप लगाने के साथ गंभीर हो जाता है कि वह एक तस्कर है और उन्होंने उसकी माँ को मार डाला है। विनय और कीर्ति की शादी हो जाती है। हालाँकि, खलनायक विनय पर अपनी रंजिश दिखाना जारी रखते हैं। इस बीच, विनय के बच्चे का अपहरण कर लिया जाता है। कीर्ति मदद के लिए धर्म तेजा के पास जाती है। फिर धर्म तेजा विनय को बताता है कि उसे अपने बेटे की जान बचाने के लिए अपनी पत्नी को गंवाना पड़ा। विनय और धर्मा तेजा अब एक हो जाते हैं। इससे खलनायकों को ईर्ष्या होती है। फिर फ़िल्म के अंत में विनय का बच्चा बच जाता है लेकिन धर्म तेजा की मृत्यु हो जाती है। सन्दर्भ श्रेणी:1993 की फ़िल्में श्रेणी:तेलुगू फ़िल्में श्रेणी:भारतीय एक्शन ड्रामा फ़िल्में