411 REFERENCE · Wikipedia
मेघालय के जिलों की सूची
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कड़ी=https://en.wikipedia.org/wiki/File:MeghalayaDistrictsMap.png|अंगूठाकार|300x300पिक्सेल|मेघालयसितंबर 2021 InternetArchiveBot के जिले
मेघालय भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र का एक राज्य है। राज्य
में वर्तमान में ११ जिले हैं।Districts of Meghalaya https://web.archive.org/web/20140607034735/http://meghalaya.gov.in:8080/megportal/district_details 7 June 2014 Government of Meghalaya
मण्डल
जयन्तिया हिल्स मंडल:
पश्चिम जयन्तिया हिल्स (जोवाई)
पूर्व जयन्तिया हिल्स (खलीहृयत)
खासी हिल्स मंडल
पूर्वी खासी हिल्स (शिलांग)
पश्चिम खासी हिल्स (नोंग्सतोंई)
दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स (मवक्यर्वत)
री भोई जिला (नोंगपो
गारो हिल्स मंडल:
उत्तर गारो हिल्स (रेसुबेलपाड़ा)
पूर्वी गारो हिल्स (विलियमनगर)
दक्षिण गारो हिल्स (बाघमारा, मेघालय)
पश्चिम गारो हिल्स (तुरा)
दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स (अम्पति
जिलों की सूची
जयन्तिया हिल जिला
यह २२ फ़रवरी १९७२ को सृजित किया गया था। इसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफ़ल 3819 km2 है और यहां की जनसंख्या २,९५,६९२ है। यहां का जिला मुख्यालय जोवाई में स्थित है। जयन्तिया हिल्स जिला राज्य में कोयले का सबसे बड़ा उत्पादक जिला है। जिले भर में कोयले की खानें दिखाई देती हैं। इसके अलावा यहां चूनेपत्थर का खनन भी वृद्धि पर है क्योंकि सीमेण्ट उद्योग यहां जोरों पर है और उसमें चूनेपत्थर की ऊंची मांग है। हाल के कुछ वर्षों में ही एक बड़े जिले को दो छोटे जिलों: पश्चिम जयतिया एवं पूर्वी जयन्तिया हिल्स में बांट दिया गया था।
पूर्वी खासी हिल्स जिला
इस जिले को खासी हिल्स में से २८ अक्तूबर १९७६ को निकाल कर नया जिला बनाया गया था। जिले का विस्तार 2748 km2 में है और यहां की जनसंख्या ६,६०,९२३ है। ईस्ट खासी हिल्स जिले का मुख्यालय राज्य की राजधानी शिलांग में है।
री-भोइ जिला
इसकी स्थापना इसी ईस्ट खासी जिले को विभाजित कर ४ जून १९९२ को हुई थी। री-भोई जिले का कुल क्षेत्रफ़ल 2448 km2 है और यहां की कुल जनसंख्या १,९२,७९५ है। जिले का मुख्यालय नोंगपोह में है। यहां की भूमि पर्वतीय है और वनाच्छादित है। री-भोई जिला अपने अनानासों के लिये प्रसिद्ध है और राज्य में अनानास का सबसे बड़ा उत्पाद्क क्षेत्र है।
पश्चिम खासी हिल्स जिला
यह राज्य का सबसे बड़ा जिला है औ इसका क्षेत्रफ़ल 5247 km2 है और जिले की जनसंख्या २,९४,११५ है। यह जिला खासी हिल्स जिले से काटकर २८ अक्तूबर १९७६ को बनाया गया था। जिले का मुख्यालय नोंगस्टोइन में है।
ईस्ट गारो हिल्स जिला
इसकी स्थापना १९७६ में की गयी थी और इसकी जनसंख्या २००१ की जनगणना अनुसार २,४७,५५५ है। इस जिले का विस्तार 2603 km2 में है। जिले का मुख्यालय विलियमनगर में है जिसे पहले सिमसानगिरि बोला जाता था। नोंगलबीबरा जिले का एक कस्बा है जहां बड़ी संख्या में कोयले की खानें हैं। यहां से राष्ट्रीय राजमार्ग ६२ द्वारा कोयला ग्वालपाड़ा और जोगीघोपा को भेजा जाता है।
पश्चिम गारो हिल्स जिला
यह जिला राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित है और इसका भौगोलिक विस्तार 3714 km2 में है। २००१ की जनगणनानुसार जिले की जनसंख्या ५,१५,८१३ है और जिले का मुख्यालय तुरा में है।
दक्षिण गारो हिल्स जिला
१८ जून १९९२ को तत्कालीन पश्चिम गारो हिल्स जिले को विभाजित कर बनाया गया था। जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्र 1850 km2 है और वर्ष २००१ की जनगणनानुसार यहां की जनसंख्या ९९,१०० है। जिले का मुख्यालय बाघमारा में है।
वर्ष २०१२ के स्थितिनुसार राज्य में ११ जिले, १६ नगर व कस्बे और अनुमानित ६,०२६ ग्राम थे।https://meghalaya.gov.in:8443/megportal/department/38 Meghalaya State Portal 31 March 2011 Meghalaya.gov.in:8443 https://archive.today/20121218171849/https://meghalaya.gov.in:8443/megportal/department/38 18 December 2012 dead 2012-11-09 dmy-all
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
मेघालय
भारत के जिले
*