411 REFERENCE · Wikipedia
दियाला प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दियाला ur ديالى / Diyala Diyala map.svg बाक़ूबाह १७,६८५ १२,२४,००० २००३ ६९.२१ ज़िले ६ अरबी, कुर्दी, तुर्की
दियाला प्रान्त, जिसे अरबी में मुहाफ़ज़ात दियाला (ur محافظة ديالى) कहते हैं इराक़ का एक प्रान्त है। यह राष्ट्रीय राजधानी बग़दाद से पूर्वोत्तर में शुरू होकर ईरान की सीमा तक विस्तृत है।
भूगोल
दियाला प्रान्त का एक बड़ा हिस्सा दियाला नदी के जलसम्भर क्षेत्र में आता है, जो स्वयं दजला नदी की एक उपनदी है। दो नदियों का पानी मिलने से यहाँ कृषि ज़ोरों पर चलती है, जिसमें खजूर का उत्पादन सबसे महत्वपूर्ण है। यहाँ खजूर के वृक्ष बड़े झुंडों में उगाए जाते हैं। इसके अलावा यहाँ जैतून (ओलिव) और संतरों की भी पैदावार काफ़ी है। इस प्रान्त से हमरीन पर्वत शृंखला गुज़रती है जो ज़ाग्रोस पर्वतों की एक उपश्रेणी है।
लोग
दियाला में बहुत से समुदाय रहते हैं। यहाँ के ८२% लोग अरब हैं, जिनमें सुन्नी और शियाओं में से किसी एक की स्पष्ट बहुसंख्या नहीं है।How to Get Out of Iraq with Integrity, Brendan O'Leary, pp. 145, University of Pennsylvania Press, 2011, ISBN 978-0-8122-4201-0, ... Governorates without a Majority Community ... Diyala ... इसके अलावा यहाँ के १६% लोग कुर्द समुदाय के हैं और इराक़ी तुर्कमान लगभग २% की तादाद में हैं। प्रांतीय आबादी का लगभग ७५% दियाला प्रान्त के मुख्य शहरों में रहता है, जैसे कि बाक़ूबाह, मुक़दादियाह और ख़ानाक़ीन। प्रान्त के कुर्द लोग अधिकतर ख़ानाक़ीन और किफ़्री ज़िलों में बसते हैं।
२०११ में स्वशासन की घोषणा
सन् २०११ में जब सुन्नी-बहुसंख्यक सलाहुद्दीन प्रान्त ने जब केन्द्रीय सरकार में शिया-पसंद नीतियाँ होने के डर से स्वयं को एक स्वशासित प्रदेश घोषित किया तो दियाला प्रान्त के सुन्नियों को लगा कि उन्हें भी स्वशासित होना चाहिए। दिसम्बर २०११ में दियाला प्रान्त ने भी स्वयं को स्वशासित घोषित कर दिया। लेकिन दियाला एक मिश्रित-समुदाय प्रान्त है इसलिए इस घोषणा के विरुद्ध प्रान्त के अन्दर कई प्रदर्शन हुए।A second Iraqi province seeks autonomy from Baghdad https://web.archive.org/web/20130117132155/http://www.miamiherald.com/2011/12/13/2544709/a-second-iraqi-province-seeks.html 17 जनवरी 2013 , Laith Hammoudi, Miami Herald, Accessed 15 दिसम्बर 2011
इन्हें भी देखें
इराक़ के प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:दियाला प्रान्त
श्रेणी:इराक़ के प्रान्त