411 REFERENCE · Wikipedia
सांताक्रूज़ (गैलापागोस)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|250px|गैलापागोस द्वीपसमूह का मानचित्र
सांताक्रूज़ द्वीप गैलापागोस द्वीप समूह का सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है। द्वीप का नाम स्पेनिश भाषा में पवित्र सलीब (क्रॉस) के नाम पर रखा गया हैMap, Galapagos, & Facts Encyclopedia Britannica 1999-05-04 https://www.britannica.com/place/Santa-Cruz-Island 2026-10-17, अंग्रेजी में इसे ब्रिटिश पोत एचएमएस इंडिफैटिगेबल के नाम पर इंडिफैटिगेबल पुकारते हैं। द्वीप का क्षेत्रफल 986 वर्ग किलोमीटर है और इसकी अधिकतम ऊंचाई 864 मीटर है। सांताक्रूज़ द्वीप समूह का सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है और द्वीप की अधिकतर जनसंख्या द्वीप के नगर प्यूर्टो अयोरा में निवास करती है। चार्ल्स डार्विन अनुसंधान केन्द्र और गैलापागोस नेशनल पार्क सर्विस के मुख्यालय यहाँ स्थित हैं। चार्ल्स डार्विन अनुसंधान केन्द्र और गैलापागोस नेशनल पार्क सर्विस यहाँ एक कछुआ प्रजनन केंद्र चलाते हैं, जहां नन्हे कछुओं को अंडों से निकलने के बाद पाला जाता है और उन्हें उनके प्राकृतिक निवास स्थान पर छोड़ने के लिए तैयार किया जाता है। सांताक्रूज़ की उच्चभूमि घनी वनस्पति से आच्छादित हैं और यह स्थान लावा सुरंगों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ कछुओं की घनी आबादी पाई जाती है। काला कछुआ लघुनिवेशिका सदाबहार मैंग्रोव जंगलों से घिरी है जिसका प्रयोग समुद्री कछुए, शंकुश (रे) और छोटी हाँगर (शार्क) कभी कभी प्रजनन क्षेत्र के रूप में करते हैं। यहाँ सेरो ड्रैगन, जिसे इसके राजहंस अनूप के लिए जाना जाता है, भी स्थित है, साथ ही यहाँ पगडंडी पर चलते हुए स्थलीय गोह को चारा ढूंढते हुए देखा जा सकता है।
पर्यटक स्थल
250px|right|thumb|प्यूर्टो अयोरा में चार्ल्स डार्विन अनुसंधान केन्द्र
चार्ल्स डार्विन अनुसंधान केन्द्र
गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान सेवा का मुख्यालय
लावा सुरंग
विशाल कछुआ संरक्षण स्थल
ब्लैक टरटल कोव
सेरो ड्रैगन
टोर्टुगा खाड़ी
लोस जेमलोस
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Santa Cruz (Galápagos) सांताक्रूज़ (गैलापागोस)
श्रेणी:गैलापागोस द्वीप
श्रेणी:पर्यटन आकर्षण