411 REFERENCE · Wikipedia
किर्गिज़स्तानी सोम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Кыргыз сом Киргизский сом KyrgyzstanP15-1Som-1999(2000) a.jpg 1 किर्गिज सोम (1999/2000) 100_Som_notes.JPG 100 किर्गिज सोम (2002) KGS किर्गिज़स्तान 6.4% द वर्ल्ड फैक्टबुक, 2006 अनु. 1/100 तैय्यिन सोम तैय्यिन 10, 50 तैय्यिन, 1, 3, 5 सोम 1, 10, 50 तैय्यिन, 1, 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500, 1000, 5000 सोम नेशनल बैंक ऑफ द किर्गिज रिपब्लिक www.nbkr.kg с
सोम (किर्गिज़: сом) मध्य एशिया में स्थित किर्गिज़स्तान गणराज्य की मुद्रा है। इसका आईएसओ 4217 मुद्रा कोड KGS है। सोम 100 तैय्यिन (किर्गिज़: тыйын) में समविभाजित है। सोम को 10 मई 1993 में सोवियत रूबल के स्थान पर 1 सोम = 200 रूबल की दर पर जारी किया गया था।
नामोत्पत्ति
सोवियत संघ में कजाख़, किर्गिज़ और उज्बेक लोग रूबल को सोम कहते थे, जिसकी वजह से नोट पर अंकित संघ की 15 आधिकारिक भाषाओं में शामिल यह नाम भी लिखा हुआ होता था। सोम का अर्थ कजाख़, किर्गिज़, उज्बेक और उईगर में "शुद्ध" होता है, इसके अलावा कई अन्य तुर्कीक भाषाओं में इसका अर्थ "शुद्ध सोना" होता है।
सिक्का
सिक्के 10 और 50 तैय्यिन मूल्यवर्ग में मौजूद हैं, जो तांबे की परत चढ़े हुए लोहे से बने हैं और 1, 3 और 5 सोम जस्ता की परत चढ़े हुए लोहे से बने हुए हैं। सिक्के जनवरी 2008 में पहली बार जारी किए गए, जिन्हें कज़ाख़िस्तान में ढाला गया था। सोने और चांदी के बने हुए अनेक मूल्यवर्ग के सिक्के मौजूद है, इसके अलावा पीतल का बना हुआ 1 तैय्यिन सिक्का खासतौर से संग्राहकों के लिए बनाया गया है।
बैंकनोट
1993 में सरकार ने 1, 10 और 50 तैय्यिन नोट और कज़ाख़िस्तान बैंक ने 1, 5 और 20 सोम के नोट जारी किए। 1994 में कज़ाखिस्तान बैंक ने 1, 5, 10, 20, 50 और 100 मूल्यवर्ग के सोम नोटों की दूसरी श्रृंखला जारी की। 1997 के बाद से 1, 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500 और 1000 सोम मूल्यवर्ग के नोटों की तीसरी श्रृंखला जारी की गई। 2009 में किर्गिज़स्तान बैंक ने 20, 50 और 100 सोम के अलावा 5000 मूल्यवर्ग का सोम जारी किया।
श्रेणी:मुद्रा