411 REFERENCE · Wikipedia
तन्त्र एकीकर्ता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उस व्यक्ति को तंत्र एकीकर्ता (systems integrator) कहते हैं जो बहुत से उपतंत्रों (subsystems)को जोड़कर एक बड़ा तंत्र (system) खड़ा करने की विशेषज्ञता रखता है। यह कार्य 'तन्त्र एकीकरण' (system integration) कहलाता है। तंत्र एकीकर्ता, स्वचालन की समस्या का भी समाधान करते हैं। यद्यपि तंत्र एकीकर्ता बहुत से क्षेत्रों में काम कर सकते हैं किन्तु यह पद सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेष रूप से प्रयुक्त होता है।
तंत्र का एकीकरण करने वाला इंजीनियर बहुत से कौशलों (skills) से युक्त होना चाहिए। उसके लिए 'ज्ञान की गहराई', की अपेक्षा 'ज्ञान की चौड़ाई' अधिक महत्वपूर्ण है।
श्रेणी:तन्त्रीय अभियान्त्रिकी