Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निवेदिता रघुनाथ भिड़े

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डॉ निवेदिता रघुनाथ भिड़े (जन्म:) भारत की एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे सम्प्रति विवेकानन्द केन्द्र, कन्याकुमारी की उपाध्यक्ष हैं। सन २०१७ में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।Woman herself is a source of power, no one can empower her "पद्मश्री' सुश्री निवेदिता रघुनाथ भीड़े 1977 से कन्याकुमारी स्थित विवेकानन्द केन्द्र से जुड़ी हुई हैं। वह केन्द्र में आजीवन कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं देती रही हैं। इनका ध्यान शिक्षा, कौशल, प्रशिक्षण एवं चरित्र निर्माण पर केन्द्रित रहता है। डॉ निवेदिता ने स्वामी विवेकानन्द की प्रासंगिकता पर भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों में व्याख्यान दिये है। वे भारतीय शिक्षा पद्धति के सन्दर्भ में केन्दर के जीवनव्रतियों तथा विवेकानन्द केन्दर विद्यालयों के शिक्षकों के परशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। इसके साथ ही भारत के उत्तर-पूर्व में भारत की संस्कृति के पुनरुत्थान में कार्यरत गुवाहाटी में विवेकानंद केंद्र संस्कृति संस्थान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने दक्षिण भारत के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासी विद्यार्थियों के बीच रहकर उन्हें देश और संस्कृति की शिक्षा देना तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूनेस्को द्वारा शिक्षा में नवाचार हेतु पर भारत का प्रतिनिधित्व ऑस्ट्रेलिया में किया है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। center|thumb|550px| सन्दर्भ श्रेणी:पद्मश्री से सम्मानित