411 REFERENCE · Wikipedia
गढ़ाकोटा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गढ़ाकोटा Garhakota SPDJAK Pateriya Ji Front View.png श्री पार्श्वनाथ दिगाम्बर मन्दिर गढ़ाकोटा India Madhya Pradesh 23.778 79.144 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त मध्य प्रदेश ज़िला सागर ज़िला 32726 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 दूरभाष कोड
गढ़ाकोटा (Garhakota) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सागर ज़िले में स्थित एक नगर है।गढ़ाकोटा सुनार नदी के किनारे बसा है और सागर जिले की प्रमुख तहसील है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172गढ़ाकोटा में महाराजा मर्दन सिंह का प्राचीन किला मौजूद है।गढ़ाकोटा पंडित गोपाल भार्गव जी की जानी मानी गृहनगरी है।
विवरण
गढ़ाकोटा रहली विधानसभा का हिस्सा है। यहां प्रतिवर्ष होने वाला रहस मेला ग्राम्य जीवन में रुचि रखने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है। यहाँ प्रसिद्ध पटेरियाजी जैन तीर्थ एवं पर्यटन क्षेत्र अवस्थित है। वर्तमान मे गढ़ाकोटा मे खेल परिसर की दृष्टि से सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम,इन्डोर स्टेडियम,श्री गणेश मन्दिर खेल परिसर पर्यटन की दृष्टि से सुनार नदी का तट,रमना स्थित इको पर्यटन पार्क आदि अवस्थित है।यहाँ पर मर्दनसिंह जूदेव नामक राजा ने शासन किया साथ ही इस धरती ने साबूलाल जैन ,गुल्लाइ यादव जैसे महान क्रान्तिकारियों को जन्म दिया है जिन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अग्रेजोँं के विरुद्ध संघर्ष करते हुये अपने प्राणो का बलिदान दे दिया था। गढ़ाकोटा पंडित श्री गोपाल भार्गव बीजेपी जो रहली विधानसभा की लगातार आठवीं बार विधायक बने है।गढ़ाकोटा में सुप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव का आयोजन भी होता है।
इन्हें भी देखें
सागर ज़िला
सुनार नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर
श्रेणी:सागर ज़िला
श्रेणी:सागर ज़िले के नगर
श्रेणी:सागर ज़िले में पर्यटन आकर्षण